
लाइम रोग एक संक्रमण है जो बैक्टीरिया बोरेलिया बर्गडोरफेरी के काटने से होता है। जानें किन कारणों से होता है ये रोग और क्या है इसके लक्षण।
लाइम रोग बोरेलिया बर्गडॉर्फी बैक्टीरिया के फैलने के कारण होता है जिसके कारण संक्रमित व्यक्ति के हाथ और पैर पर सूजन और त्वचा पर लाल दाग दिखाई देते हैं। इस बैक्टीरिया के काटने के करीब 3 से 30 दिनों लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वहीं, कुछ मामलों में इसके लक्षण कुछ महीनों बाद भी दिखाई दे सकते हैं। आपको बता दें कि हर साल लाइम रोग के 30 हजार से ज्यादा मामले रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) को सूचित किए जाते हैं। इन आंकड़ों के साथ इस रोग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसलिए हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि लाइम रोग के कारण क्या है और कैसे ये अपने लक्षण दिखाता है।
लाइम रोग के कारण (Causes Of Lyme Disease In Hindi)
जैसा कि हमने आपको बताया कि लाइम रोग बोरेलिया बर्गडोरफी नामक एक बैक्टीरिया के काटने से होता है। लाइम रोग कुछ जटिलताओं का जोखिम विरासत में मिले आनुवांशिक कारकों से प्रभावित हो सकता है। जिसके कारण आप लाइम रोग का शिकार हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डेंगू और चिकनगुनिया के कारण गठिया रोग का भी होता है खतरा, जानें क्या है इसका कारण और बचाव
लाइम रोग के लक्षण (Symptoms Of Lyme Disease)
- शरीर के कुछ हिस्सों पर चकत्ते।
- जोड़ों में दर्द और सूजन पैदा होना।
- गठिया का दर्द महसूस करना।
- दिल की धड़कनों में बदलाव।
- हाथ और पैर का सुन्न होना।
- हृदय की समस्याएं
लाइम रोग के जोखिम
- जंगल या घास वाले इलाकों में देर तक रहना या उनपर बैठना आपको लाइम रोग की ओर धकेल सकता है। जो बच्चे इन क्षेत्रों में बहुत ज्यादा समय बिताते हैं, उन्हें इसका ज्यादा खतरा हो सकता है। क्योंकि इन क्षेत्रों में लाइम रोग वाले बैक्टीरिया ज्यादा पाए जाते हैं।
- त्वचा का खुला रहना, लाइम रोग के बैक्टीरिया अक्सर खुली त्वचा पर ही हमला करते हैं, इसलिए आप संक्रमण वाले मौसम के दौरान अपनी त्वचा को अच्छी तरह से ढक कर ही रहें। ये खासकर बच्चों के लिए ज्यादा जरूरी हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं ये प्रोबायोटिक्स, जानें क्या हैं ये और इनके फायदे
इलाज (Treatment)
लाइम रोग का इलाज दवाओं द्वारा किया जाता है,जिसमें कई एंटीबायोटिक दवाएं इस्तेमाल की जाती हैं। लेकिन इसका इलाज डॉक्टर द्वारा लक्षण देखे जाने के बाद ही किया जाता है।
बचाव (Prevention)
लाइम रोग में बचाव ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप इस संक्रमण टिक काटने से रोक सकते हैं। जिसके कारण आपको लाइम रोग हो सकता है, जिसमें से आप यह देखते हैं कि आप किस तरह से कपड़े पहनते हैं। इसके साथ ही अगर आपको अपनी त्वचा पर किसी प्रकार का लक्षण नजर आए तो आपको तुरंत जांच के लिए संपर्क करना चाहिए।
Read more articles on Other-Diseases in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।