द्वितीय विश्व युद्ध में सैनिकों के लिए संतरे का जूस तैयार किया जाता था। उनमें पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए यह ड्रिंक बनाई गई थी। बाद में अमेरिका में यह जूस इतना फेमस हुआ कि सभी का सबसे पसंदीदा पेय पदार्थ बन गया। यही वजह है कि विटामिन सी के अलावा अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर संतरा (Orange) लोगों की पहली पसंद है। तो वहीं, सर्दी के मौसम में इस फल को खाने और इसके जूस को पीने से इम्यून सिस्टम ठीक रहता है। संतरे को जूस, बर्फी, सॉस आदि रूपों में खाया जाता है। इस फल में कैलोरी, विटामिन सी, कार्ब, पोटेशियम, मैग्नेशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। सर्दियों में संतरे का जूस पीने से वजन कम होना, आंखों की रोशनी ठीक होना, किडनी की परेशानियां ठीक होना, त्वचा संबंधी परेशानियां के लिए कारगर, बालों को गिरने से बचाए, कोलेस्ट्रोल को कम करना और गर्भावस्था में महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन सी दांतों के लिए भी अच्छा होता है। इतने गुणों से भरपूर संतरे के जूस को सर्दियों में कौन पीने से छोड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि सर्दियों में संतरे का जूस पीने से क्या फायदे होते हैं। आयुर्वेद संजीवनी क्लीनिक में वरिष्ठ आयुर्वेदिक कंसल्टेंट एम मुफीक ने सर्दियों में संतरे का जूस पीने के कई फायदे बताए। उन्होंने बताया कि इसको आयुर्वेद में स्वरस चिकित्सा कहा जाता है।
1. जुकाम में फायदा
सर्दी हों या सर्दियों के जाने का मौसम, दोनों ही स्थितियों में जुकाम होना आम बात है। लेकिन सर्दी में संतरा खाने या इसका जूस पीने से जुकाम खत्म हो जाता है। इसके पीछे कारण यह है कि संतरे के जूस से रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है। तो वहीं संतरे का जूस विटामिन सी भरपूर होता है। यही वजह है कि संतरे के जूस से जुकाम ठीक होता है।
2. वजन कम करें
संतरे में फाइबर अधिक होता है। फाइबर वजन कम करने का सबसे अच्छा स्रोत है। फाइबर खाने से पाचन शक्ति ठीक रहती है और भूख ज्यादा नहीं लगती है। जिससे हम कम कैलोरिज लेते हैं और उससे वजन कम करने में मदद मिलती है। तो वहीं, याद रखें कि संतरे का जूस पीते समय उसका गूदा बर्बाद न करें, उसे भी पिएं।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
रोगों से लड़ने के लिए संतरे का जूस शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। संतरे से शरीर के टिशुज को बनने और शरीर को ताकत मिलती है। यही वजह है कि संतरे के जूस पीने से हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं।
4. दिल की बीमारियों से रखे दूर
संतरे में विटामीन बी9 और फोलेट होता है। इन गुणों से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। रोजाना दो कप संतरे का जूस ब्लड प्रेशर की समस्या को कम कर सकता है है। संतरे में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में ऑक्सीजेनेटिड ब्लड फ्लो बनाए रखता है। यही वजह है कि दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।
5. त्वचा को निखारे
कई बार लोग संतरे के छिलके को चेहरे पर लगाते हैं ताकि चेहरे के ऊपर की गंदगी साफ हो जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऊपर से चेहरा साफ करने से बेहतर है कि आप अंदर से शरीर को साफ करें। संतरे का जूस पीने से त्वचा पर ग्लो आता है। उसकी सफाई होती है और त्वचा में निखार आता है। इसमें विटामिन सी और ई होता है, जो चेहरे को कोशिकाओं को दोबारा बनाने में मदद करता है। धूप में जाने से खराब हुई त्वचा संतरे का जूस पीने से ठीक हो जाती है। डॉक्टर एम मुफीक का कहना है कि संतरे के जूस के साथ इसके छिलके का इस्तेमाल स्किन में काफी मददगार है। संतरे का छिलके को छाया में सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उसमें नींबू, गुलाब जल, मिलाकर, बेसन या दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे दाग धब्बे ठीक होंगे। संतरे के छिलके के अंदर वाले भाग से मसाज करने पर ऑयल फ्री स्कीन मिलती है। दाग धब्बे ठीक होते हैं।
इसे भी पढ़ें : अंगूर की चटनी स्वाद के साथ-साथ सेहत से है भरपूर, इन 3 बीमारियों से रखेगी आपको दूर
6. किडनी के लिए फायदेमंद
संतरे में पोटेशियम और कैल्शियम की अधिकता होती है जो किडनी में स्टोन को ठीक करती है। रोजाना संतरे का जूस पीने से कैल्शियम की मात्रा ठीक बनी रहती है। जिससे किडनी की परेशानियां दूर रहती हैं।
7. झुर्रियां हो जाएंगी छूमंतर
विटामिन सी स्किन के लिए अच्छा होता है। जिस वजह से यह चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। संतरा खाने से शरीर डिटॉक्स होता है और शरीर की सफाई होती है। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप संतरे के जूस में नींबू का जूस भी मिला सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
8. बालों का गिरना रोके
रोजाना केरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन बालों की समस्या से निजात दिलाता है। आजकल बाल गिरना एक आम समस्या बन गई है। फिर चाहें वो लड़का हो या लड़की। लेकिन एक रोजाना एक संतरा खाने से इन बालों की जड़ें फिर से बनने में लग जाती हैं। और बाल मजबूत होतें। संतरा और एसेंशियन ऑयल बालों को मजबूत करने में ज्यादा मददगार हैं।
9. आंखों के लिए बेहतर
संतरे में कैरोटीन और विटामिन दोनों ही अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों आंखों की रोशनी के लिए अच्छे होते हैं। विटामिन कोर्निया को प्रोटेक्ट करता है। संतरे का रस आंखों को बैक्टिरिया या इन्फेक्शन से बचाता है।
10. केलोस्ट्रोल को रखे ठीक
लंबे समय तक संतरे के जूस का सेवन कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करता है। इसमें फाइबर अधिक होता है। कोलेट्रोल को ठीक रखता है। कहा जाता है कि 5 से 10 ग्राम फाइबर का सेवन करने से उसके फायदे कुछ ही दिन में दिखने लग जाते हैं। तो वहीं कोलेस्ट्रोल को ठीक रखने के लिए जरूरी है के रोजाना संतुलित भोजन किया जाए और नियमित व्यायाम करने से शरीर फिट रहता है।
इसे भी पढ़ें : बाजार के बिस्किट बढ़ाते हैं वजन, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें घर पर हेल्दी बिस्किट बनाने के 5 तरीके
11. बालों को बनाए सुंदर
सर्दियों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है। जिसका असर हमारे बालों पर भी पड़ता है। बाल बेजान हो जाते हैं। तो वहीं आजकल लोगों में स्ट्रेस भी बढ़ रहा है। बालों के बेजान, रूखे होने का कारण तनाव भी है। इसलिए सर्दियों में बालों को सुंदर बनान के लिए आप संतरे का जूस उसमें नींबू का जूस और शहद मिलाकर एक हेयर मास्क घर पर ही बनाएं और उसे बालों पर लगाएं। इसे लगाने से आपके बालों का डैंड्रफ साफ होगा और बालों को मॉश्चर मिलेगा जिससे बाल सुंदर दिखेंगे।
12. पेट के अल्सर को करता है ठीक
सर्दियों में संतरे का जूस या संतरा खाने पेट का अल्सर ठीक होता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। जो पेट के अल्सर को ठीक करता है। संतरे में कैल्शियम भी ठीक मात्रा मे होता है जो हड्डियों को मजबूत और दांतों को स्वस्थ रखता है।
सावधानियां
डॉक्टर एम मुफीक के मुताबिक, संतरे का जूस पीते समय कई सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए। उनके मुताबिक जिन लोगों को गले की कुछ परेशानियां हों तो वे इसे न पिएं। संतरा सीट्रस फैमिली से आता है। तो ऐसे लोग जिन्हें गले में दिक्कत है वे संतरा, मौसमी, नींबू या आंवला न खाएं। इसके साथ ही फ्रिज से निकला ठंडा संतरे का जूस न पिएं। नॉर्मल टेंपरेचर में पिएं। जूस हेमशा फ्रेश ही पिएं। संतरे में कई तरह के गुण होते हैं जो बालों से लेकर त्वचा आदि के लिए फायदेमंद होते हैं। पर ध्यान रहे कि संतरे का जूस अगर आप पी रहे हैं तो सौ फीसद संतरे का जूस होना चाहिए, तभी उसे पीने का फायदा मिलेगा। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि अगर संतरे से आपको किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है तो उसे न लें और अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version