How do you Know if your Macular Degeneration is Wet or Dry : आंखें शरीर के सबसे सेंसिटिव हिस्सों में से एक होती है। यही कारण है कि आंखों में होने वाली छोटी से बड़ी किसी भी असुविधा को इग्नोर नहीं करना चाहिए। बता दें कि आंखों की कुछ समस्याओं को लेकर अगर आप तुरंत डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं, तो इससे रोशनी खोने का खतरा भी हो सकता है। ऐसी ही एक बीमारी "मैक्यूलर डिजनरेशन" की होती है। अगर आप आंखों की इस बीमारी के बारे में नहीं जानते हैं, तो मैक्यूलर डिजनरेशन की स्थिति में आंख के बीच का हिस्सा यानी मैक्युला डैमेज (Macula Damage) हो जाता है। इस वजह से धीरे-धीरे व्यक्ति का सेंट्रल विजन कमजोर हो जाता है। बता दें कि इस बीमारी को आयु-संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन (Age-Related Macular Degeneration) भी कहा जाता है। आइए इस बारे में डॉ. कार्तिकेय आर, वरिष्ठ रेटिना विशेषज्ञ, शार्प साइट आई हॉस्पिटल्स (Dr. Karthikeya R, Senior Retina Specialist, Sharp Sight Eye Hospitals) से जानते हैं।
कितने प्रकार का होता है मैक्यूलर डिजनरेशन?- How many types of Macular Degeneration are There
जैसा हमने आपको बताया कि मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या आंख के रेटिना में होती है। यह बीमारी मैक्युला पर असर डालती है, जो रेटिना का सेंट्रल पार्ट होता है। बता दें कि मैक्युला साफ और शार्प सेंट्रल विजन के लिए जरूरी होता है। अगर इस बीमारी के प्रकार की बात करें, तो मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या 2 तरह की हो सकती है:
1. सूखा मैक्यूलर डिजनरेशन (Dry Macular Degeneration)
2. गीला मैक्यूलर डिजनरेशन (Wet Macular Degeneration)
टॉप स्टोरीज़
सूखा मैक्यूलर डिजनरेशन क्या है? - What is Dry Macular Degeneration
सूखे मैक्यूलर डिजनरेशन में रेटिना का सेंट्रल पार्ट यानी मैक्युला धीरे-धीरे सूख जाता है या फिर पतला हो जाता है। बता दें कि यह मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या का आम रूप होता है। इसमें मैक्युला के सेल्स सूखने लगते हैं और धीरे-धीरे व्यक्ति को साफ देखने में परेशानी का समाना करना पड़ सकता है।
गीला मैक्यूलर डिजनरेशन क्या है? - What is Wet Macular Degeneration
गीले मैक्यूलर डिजनरेशन में मैक्युला के नीचे नई खून की नलियां (Blood Vessels) बनने लगती हैं। इन नलियों से खून और फ्लूइड लीक होकर रेटिना को नुकसान पहुंचाते हैं। इस स्थिति में भी व्यक्ति की आंखों की रोशनी कम हो जाती है। बता दें कि गीले मैक्यूलर डिजनरेशन की स्थिति व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकती है। इससे आंखों की रोशनी बहुत तेजी से कम होती है।
इसे भी पढ़ें- क्या विटामिन A की कमी से अंधापन हो सकता है? बता रहे हैं डॉक्टर
कैसे पता करें कि मैक्यूलर डिजनरेशन गीला है या सूखा?- How to Find Out Macular Degeneration is Wet or Dry
अगर आप इस बात का अंदाजा लगाना चाहते हैं कि आपको ड्राई मैक्यूलर डिजनरेशन हुआ है या वेट, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉ. कार्तिकेय के मुताबिक, आप इन दोनों स्थितियों को लक्षणों के हिसाब से बांट नहीं सकते हैं। अगर आप ड्राई और वेट मैक्यूलर डिजनरेशन के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वह OCT स्कैन और एंजियोग्राफी जैसे कई अन्य टेस्ट करवाएंगे। इन टेस्ट की रिपोर्ट के हिसाब से डॉक्टर बताएंगे कि आपको कौन-सा मैक्यूलर डिजनरेशन हुआ है।
इसे भी पढ़ें- आंखों की रोशनी के माइनस और प्लस पावर होने का क्या मतलब होता है? समझें डॉक्टर से
कुल मिलाकर, अगर आप मैक्यूलर डिजनरेशन के प्रकार का पता लगाना चाहते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही, आपको अपनी आंख में हो रही किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।