
जावित्री के सेवन से सेहत को मजबूत बनाया जा सकता है। ऐसे में जानते हैं ये किन तरीकों से शरीर को स्वल्थ रख सकता है।
आज हम बात कर रहे हैं जावित्री पाउडर की। इसके माध्यम से ना केवल रोजमर्रा की कई बीमारियों का इलाज हो सकता है बल्कि इसके माध्यम से कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनते हैं। जो लोग समझते हैं कि जावित्री और जायफल एक हैं उन्हें बता दें कि दोनों अलग-अलग मसाले होते हैं लेकिन हां यह दोनों एक ही पेड़ से निकलने वाले मसाले हैं। ध्यान दें कि जायफल एक बीज है और उस बीज के ऊपर पाए जाने वाला छिलका जावित्री है। जावित्री अनेक पोषक तत्व, विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट आदि से भरपूर है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जावित्री सेहत के लिए कैसे फायदा पहुंचा सकता है। पढ़ते हैं आगे...
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे जावित्री
जावित्री के सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखा जा सकता है। यह मसाला ना केवल कब्ज की समस्या को दूर करता है बल्कि ब्लोटिंग और गैस से संबंधित समस्या को भी शरीर से दूर रखता है। ध्यान दें कि आंतों के कार्य को नियंत्रित करने के लिए भी इस मसाले का प्रयोग किया जाता है। अगर आपको पेट फूलने की दस्त की समस्या है तो जावित्री का सेवन कर सकते हैं।
गठिया की समस्या को दूर करे जावित्री का पाउडर
जावित्री के पाउडर मैं तनाव को कम करने वाले गुण, एंटीफंगल गुण और कामोद्दीपक गुण पाए जाते हैं, जिससे तनाव को दूर किया जा सकता है और जीवन को बेहद सरल बनाया जा सकता है। इसके अलावा जोड़ों का दर्द और अन्य समस्याओं का इलाज भी इसी के माध्यम से होता है। गठिया और लंबागो जैसे रोगों के इलाज के लिए भी जावित्री बेहद मददगार है।
जावित्री के पाउडर से बड़े भूख
यदि आपका वजन आपकी उम्र के साथ मैच नहीं करता या आप पर्याप्त मात्रा में खाना नहीं खा पाते हैं तो आप अपने आहार में जावित्री पाउडर को जोड़ें। इसके सेवन से ना केवल आपकी भूख बड़ेगी बल्कि यह आपके शरीर को मजबूत और स्वस्थ भी रखेगा।
दांत के स्वास्थ्य के लिए जावित्री पाउडर
अगर आप अपनी सांसों की बदबू से परेशान हैं या आपके दांत कमजोर या मसूड़ों से खून आता है या दांतो में दर्द या मसूड़े में दर्द होता है तो आप जावित्री के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने टूथपेस्ट में जावित्री का पाउडर मिलाकर रोज सुबह शाम मंजन के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इससे ना केवल दांत मजबूत होंगे बल्कि दातों का पीलापन भी दूर हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है ओरेगेनो खाने के फायदे? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं यहां
जावित्री का पाउडर ठंड को रखे दूर
खांसी का इलाज करना हो या ठंड को दूर भगाना हो जावित्री आपकी मदद कर सकता है। जावित्री ना केवल फ्लू के वायरस को दूर रखता है बल्कि शरीर को सुरक्षित और रोग मुक्त भी रखता है। ऐसे में इसका प्रयोग खांसी के सिरप या कोल्ड रब्स को तैयार करने में भी किया जाता है। जिन लोगों को अस्थमा की बीमारी है उनके लिए जावित्री का अच्छा उपाय है।
किडनी की समस्या को दूर रखे जावित्री
अगर आप के गुर्दे में पथरी है या आप किडनी संक्रमण से दूर रहना चाहते हैं तो बता दें कि जावित्री पाउडर के अंदर गुर्दों से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने की क्षमता है, जिससे ना केवल गुर्दे की पथरी पर प्रभाव पड़ता है बल्कि यह किडनी संक्रमण से भी बचाता है।
इसे भी पढ़ें-शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है विटामिन B-12 की ज्यादा मात्रा, जानें इससे बचाव के लिए क्या करें?
जावित्री से तनाव हो दूर
जावित्री को स्ट्रेस बूस्टर के नाम से भी जाना जाता है। यह तनाव, चिंता को दूर कर मस्तिष्क को शांत रखता है। इससे मानसिक थकावट दूर होती है और यह आपकी एकाग्रता क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही इसके सेवन से याददाश्त तेज होती है।
ब्लड सरकुलेशन बढ़ाने का काम करता है जावित्री
इसके अंदर ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाने के गुण पाए जाते हैं। यह न केवल त्वचा को बल्कि वालों को भी लंबा स्वस्थ रखता है। इस से खतरनाक बीमारियां दूर होती हैं। ध्यान दें कि ब्लड सरकुलेशन के बढ़ने से डायबिटीज और अन्य बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस खतरे को रोकने में जावित्री आपके काम आ सकता है।
ये लेख पारस हॉस्पिटल की डायटीशियन नेहा पठानिया से बातचीत पर आधारित है।
Read More Articles on Healthy Diet in hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।