पेट अच्छी तरह साफ ना होने से शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पेट की समस्याओं से बचने के लिए अपने आहार में फाइबरयुक्त चीजों को शामिल करना जरूरी होता है। अगर आप कब्ज जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो अपने आहार में फाइबर को शामिल करें। सिर्फ अनाज ही नहीं, बल्कि फलों में भी फाइबर होता है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फाइबर से भरपूर होता है। फाइबरयुक्त फल आपके शरीर के अंदर पानी को अवशोषित करते हैं, जो आपके मल को कठोर बनने से रोकता है। इससे कब्ज जैसी परेशानी दूर रहती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जो फाइबर से भरपूर होते हैं।
पपीता रखे पेट को साफ
पपीता पेट को साफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। पपीते में पेपेन एंजाइम (papain enzyme) होता है, जो प्रोटीन को पचाने में आपकी मदद करता है। कब्ज और इर्टिटेबिल जैसी परेशानियों को दूर करने में पपीता आपकी मदद करता है। अध्ययन में देखा गया है कि अगर आप 40 दिनों तक लगातार पपीता का सेवन करते हैं, तो यह कब्ज जैसी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - हार्ट अटैक के बाद दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? जानें 4 चीजें जो आपके हार्ट को रखेंगी हेल्दी
टॉप स्टोरीज़
संतरा से पेट रहेगा स्वस्थ
पाचन और कब्ज जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं। संतरे में फाइबर की मात्रा भरपूर रूप से होती है। पेट को साफ करने के लिए नियमित रूप से 1 बड़े रसदार संतरे का सेवन करें। संतरा ना सिर्फ फाइबर से भरपूर होता है, बल्कि इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत ही कम होती है। इसके साथ ही संतरे में फ्लेवोनोल होता है जिसे नारिंगेनिन (naringenin) भी कहा जाता है।
सेब से पेट होगा साफ
रोजाना एक सेब आपके शरीर को हेल्दी रखता है। सेब खाने से पेट से जुड़ी तमाम परेशानियां दूर रहती हैं। इतना ही नहीं सेब का नियमित रूप से सेवन करने से आपके शरीर से हानिकारण तत्व बाहर हो जाते हैं और आपके शरीर के आंत की क्रिया सुचारू करती है। नियमित रूप से सुबह उठकर एक फल का सेवन जरूर करें। अगर आप सेब नहीं खाना चाहते हैं, तो सेब से तैयार जूस का सेवन करें। इसमें पोषक तत्वों की उपस्थिति होती है, जो आपको हेल्दी बनाए रखता।
नाशपति से पेट होगा दुरुस्त
कब्ज जैसी परेशानियों को ठीक करने नाशपति आपकी मदद करता है। इसमें कई ऐसे यौगिक गुण होते हैं, तो पाचन क्रिया को सुधारने में आपकी मदद करता है। इसमें फाइबर, फ्रुक्टोज (fructose) और सोर्बिटोल (sorbitol) शामिल होते हैं। जो आपके शरीर में पानी की सही मात्रा को बनाए रखने में आपकी मदद करता है। नाशपति का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। अधिकतर लोग नाशपति को कच्चा खाना ही पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें - आपकी किडनियों के लिए प्रकृति का वरदान है अंगूर, जानें किडनी रोगों से बचाने में क्यों फायदेमंद
अमरुद से पेट होगा साफ
सर्दियों में अमरूद आपको बहुत ही आसानी से मिल जाएं। अन्य फलों की तुलना में अमरुद में काफी फाइबर होता है। 1 अमरुद में 12 फीसदी फाइबर होता है, जो पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है। वहीं, अमरुद के बीच भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह पेट में ऐंठन और दर्द जैसी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi