खुद को फिट रखना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन हर कोई वर्कआउट करने के लिए आगे नहीं बढ़ता। इसके पीछे हर किसी के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो अक्सर वर्कआउट से खुद को दूर रखने की कोशिश करते हैं या फिर किसी भी तरह की वर्कआउट नहीं करना चाहते। लेकिन फिर भी आपके पास कई ऐसे विकल्प हैं जिनकी मदद से आप खुद को फिट रखने के साथ एक्सरसाइज के रूप में उन्हें अपना सकते हैं। इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं होगी, न ही आपको किसी प्रकार के उपकरण को अपने साथ रखना होगा और न ही आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। लेकिन फिर भी आप खुद को बेहतर तरीके से फिट रख सकते हैं। तो आइए हम आपको इस लेख के जरिए ऐसे विकल्प बताते हैं जिनकी मदद से आप खुद को फिट रख सकते हैं और इसमें आपको कोई वर्कआउट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वॉक
वॉक करना आपकी वर्कआउट से कई ज्यादा बेहतर और असरदार विकल्प है, जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने के साथ आपको बीमारियों से बचाने का काम करता है। कई लोग हैं जो बिना वर्कआउट करे सिर्फ रोजाना नियमित रूप से वॉक कर खुद को अच्छी तरह से फिट रख सकते हैं। आप आसानी से वॉक के जरिए खुद को फिट रख सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना नियमित रूप से सुबह 30 मिनट और शाम को 30 मिनट पैदल चलें। ये आपके पूर्ण स्वास्थ्य को एक्टिव रखने के साथ आपको फिट रखेगा।
टॉप स्टोरीज़
घर में शारीरिक गतिविधियां करें
घर में शारीरिक गतिविधियां करना किसी के लिए भी बहुत आसान काम हो सकता है। इसके जरिए आप आसानी से मोटापे और बढ़ते वजन से भी छुटकारा पा सकते हैं साथ ही आप खुद को इससे फिट रख सकते हैं। आप अपने घर में ऐसे काम को तलाशें जिमें बैठने का काम न हो और जिसमें आपको शारीरिक रूप से काम करना पड़ रहा हो। जैसे: गाड़ी साफ करना, घर की साफ-सफाई, सीढ़ियों से उतरना-चढ़ना आदि। इस तरह आप खुद को आसानी से फिट रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चलने-फिरने के दौरान पंजों पर जोर पड़ने के बाद होता है तेज दर्द, तो अपनाएं ये एक्सरसाइज
गार्डनिंग
गार्डनिंग यानी बागवानी एक ऐसा काम है जिसमें आपको मजा भी आएगा साथ ही ये एक प्रकार से आपको एक्टिव भी रखता है। गार्डनिंग के दौरान अक्सर हर कोई शारीरिक रूप से व्यस्त रहता है जिसके कारण वो फिटनेस की ओर आगे बढ़ते हैं। आप रोजाना करीब 30 मिनट के लिए बागवानी करें, इससे आपको पेड़-पौधों से जुड़ने का मौका मिलेगा साथ ही आप खुद को फिट रख सकते हैं।
डांस
जरूरी नहीं कि आप एक डांसर हो तभी आप डांस कर सकते हैं। आप घर में संगीत के साथ हल्के डांस की आदत डाल सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर के काम के बीच में ये कर सकते हैं। डांस आपको फिट रखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जिसकी मदद से आप खुद को एक्टिव भी महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा डांस के जरिए आप अपने हृदय स्वास्थ्य को भी फिट रख रहे होते हैं।
इसे भी पढ़ें: पैर और कूल्हों की कमजोरी को दूर करने के लिए अपनाएं ये 4 डेडलिफ्ट एक्सरसाइज, थकावट भी होगी कम
खेलें
खेलना हर किसी को अच्छा लगता है, ये एक मजेदार गतिविधि है जिसके जरिए आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। हर किसी को अपने हिसाब से खेल पसंद आ सकते हैं, लेकिन ये सच है कि आप किसी भी खेल को अपनाएं वो आपको मजेदार भी लगेगा साथ ही आप बेहतर तरीके से खुद को फिट रख सकते हैं। बच्चे हो या बड़े हर कोई एक खेल को अपना सकता है। कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें अपने कामकाज के बीच समय न मिलता हो तो वो लोग अपनी छुट्टी वाले दिन 1 से 2 घंटे खुद को खेल में शामिल कर सकते हैं। इस तरीके से भी आप खुद को फिट रखने में मदद कर सकते हैं।
इस लेख में हमने उन लोगों के लिए तरीके बताए हैं जो लोग अक्सर एक्सरसाइज और वर्कआउट से दूरी बनाते रहते हैं। ये सभी तरीके घरेलू हैं आप इन्हें आसानी से अपना सकते हैं।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi