जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है जो न सिर्फ सर्दियों के बल्कि किसी भी मौसम में बढ़ सकता है। उठने-बैठने हर काम में आपको परेशानी का अनुभव होता है। दर्द से राहत पाने के लिये कुछ लोग दवाईयों पर आश्रित होते हैं तो कुछ घरेलू उपाय भी अपनाते हैं। ताकि उन्हें दर्द से आराम मिल सके। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, कुछ प्रकार के फूड का सेवन करने आपको जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती हैं। इनमें से फैटी फिश, कई प्रकार के नट्स और ऑलिव ऑयल आदि प्रमुख फूड हैं। इनके सेवन से दर्द और ऐंठन में बहुत आराम मिलती है। क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसे भी होती हैं अगर इनका सेवन किया जाये तो ज्वाइंट पेन की समस्या और बढ़ भी सकती है। आइए हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में भी बात करते हैं जिनके सेवन से घुटनों में दर्द हो सकता है। अगर आपको घुटनों में या जोड़ों में दर्द हो रहा है इनका सेवन भी तत्काल बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें : ये 5 लक्षण बताते हैं कि आपका हाजमा है खराब, तुरंत कराएं इलाज
भूलकर भी न खाएं ये चीजें
- लाल रसीला टमाटर स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता लेकिन अगर जोड़ों में दर्द की समस्या है तो यह नुकसान पहुंचाता है। टमाटर खाने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बहुत बढ़ जाती है। जिसकी वजह से शरीर में सूजन बढ़ जाती है और जोड़ों में दर्द होने लगता है।
- सोडा, न सिर्फ दिल और डायबटीज रोगियों के लिए खतरनाक होता है बल्कि इसके अधिक सेवन से जोड़ों में भी दर्द होने लगता है। चूंकि सोड़ा में शूगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और जब आप बहुत ज्यादा मात्रा में शूगर का सेवन करते हैं तो साइटोकिन्स, शरीर में रिलीज होता है। जिससे दर्द और ज्यादा बढ़ता है।
- ज्यादा मात्रा में ओमेगा 6 फैटी एसिड खाने से भी जोड़ों में दर्द हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओमेगा 6 फैटी एसिड, अंडे की जर्दी, मीट, फ्राई फूड, कॉर्न, सोयाबीन आदि में पाया जाता है।

इन चीजों का करें सेवन
- खाने में प्रतिदिन अदरक का सेवन करें, सर्दियों में अदरक की चाय पीने से भी जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
- गर्मियों में रात को सोते समय हल्दी वाले दूध का सेवन करें, प्रतिदिन इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
- जोड़ों के दर्द में लहसुन का सेवन अधिक से अधिक करें इससे काफी आराम मिलता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से जोड़ों केदर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
- एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से जोडों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा ब्रोकली खाने से भी गठिया में आराम मिलता है। ब्रोकली में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों की सेहत लंबे समय तक बरकरार रखते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Healthy Eating in Hindi