Doctor Verified

दही में नमक डालकर खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Salt in Curd: कई लोग दही में नमक मिलाकर खाते हैं। लेकिन क्या दही में नमक मिलाकर खाना फायदेमंद होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
दही में नमक डालकर खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहता है आयुर्वेद


Salt and Curd Combination As Per Ayurveda: दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन समेत कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए अकसर लोग अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करते हैं। अधिकतर लोग दही को लंच या ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। कई लोग दही को सीधे तौर पर खाते हैं, तो कुछ लोग दही में चीनी या नमक मिलाकर खाना पसंद करते हैं। दही में चीनी मिलाकर खाना शुभ भी माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों को दही में चीनी मिलाकर खाना पसंद नहीं होता है, इसलिए वे दही में नमक मिलाकर खाते हैं। ऐसे में अकसर उनके मन में सवाल आता है कि क्या दही में नमक मिलाकर खाना भी फायदेमंद होता है? या फिर दही में नमक मिलाकर खाना चाहिए या नहीं? ( Is it Safe to Mix Salt in Curd as Per Ayurveda) 

दही में नमक डालकर खाना चाहिए या नहीं?- Salt and Curd Combination As Per Ayurveda

वैसे तो दही में नमक डालकर खाया जा सकता है। लेकिन आपको दही में अधिक मात्रा में नमक डालकर खाने से बचना चाहिए। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि दही अम्लीय होता है। ऐसे में दही खाने से पित्त और कफ बढ़ सकता है। जबकि दही वात को कम कर सकता है। अगर आप दही में नमक मिलाकर खाते हैं, तो आपका पित्त बढ़ सकता है। 

डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि आप दही को शहद या मिश्री में मिलाकर खा सकते हैं। आप चाहें तो दही को मूंग की दाल में मिलाकर भी खा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार आप दही को शहद, चीनी, मिश्री या घी के साथ खा सकते हैं। दही को मूंग की दाल में मिलाकर खाना भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप चाहें तो दही को छाछ के रूप में भी पी सकते हैं। इसमें आप हल्का नमक और जीरे का पाउडर मिक्स कर सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना दही में नमक मिलाकर खाएंगे, तो पित्त और कफ तेजी से बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- दही में नमक डालना क्यों बन जाता है धीमा जहर? जानें घर पर हेल्दी, गाढ़ा, पौष्टिकता से भरपूर दही जमाने का तरीका

curd with salt side effects

दही में नमक डालकर खाने के नुकसान

  • अगर आप दही में नमक डालकर खाएंगे, तो आपके शरीर में पित्त और कफ बढ़ सकता है।
  • दही में नमक डालकर खाने से आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। इससे आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • दही में नमक डालकर खाने से आपको एसिडिटी और गैस की दिक्कत हो सकती है। 
  • ठंड में दही में नमक डालकर खाने से कफ बढ़ सकता है। इससे आपको सर्दी, जुकाम और खांसी हो सकती है। साथ ही गले में भी खराश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Dahi Benefits: सुबह खाली पेट दही खाने से साफ हो जाती है आंतों में जमा गंदगी, पेट रहता है स्वस्थ

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार दही में नमक मिलाकर खाने के बजाय शहद या मिश्री डालकर खाना चाहिए। इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है। दही में शहद या मिश्री डालकर खाने से आपका पित्त, कफ और वात संतुलन में रह सकता है। साथ ही डाइजेशन भी सही तरीके से काम कर सकता है।

Read Next

अकरकरा है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, इन 5 बीमारियों से दिलाता है राहत

Disclaimer