Doctor Verified

क्या गर्भावस्था में बीपी बढ़ने पर एक्सरसाइज करना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे-नुकसान

कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में एक्सरसाइज किया जाना चाहिए या नहीं? आइए, जानते हैं डॉक्टर से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्भावस्था में बीपी बढ़ने पर एक्सरसाइज करना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे-नुकसान

Can You Exercise With High Blood Pressure In Pregnancy In Hindi: गर्भावस्था के दौरान हर महिला को अपनी हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। जरा-सी लापरवाही महिला के साथ-साथ उनके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी हानिकारक हो सकती है। यही कारण है कि गर्भावस्था के दौरान महिला को नियमित रूप से अपने हेल्थ की चेकअप करने की सलाह दी जाती है। खासकर, ब्लड प्रेशर की ओर विशेष ध्यान दिया जाता है। आपको बता दें कि अगर प्रेग्नेंसी में बीपी बढ़ जाए, तो ऐसे में प्री-मेच्योर डिलीवरी, लो बर्थ वेट, भ्रूण का खराब विकास और हार्ट डिजीज जैसे कई गंभीर बीमारी होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को तनाव न लेने की सलाह देते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने को कहते हैं। और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। यह ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके बावजूद, कई बार ऐसी स्थितियां हो जाती हैं कि न चाहते हुए भी महिला का बीपी बढ़ जाता है। तो क्या प्रेग्नेंसी के दौरान बीपी बढ़ने पर एक्सरसाइज करना सुरक्षित होता है? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की राय।

क्या गर्भावस्था में बीपी बढ़ने पर एक्सरसाइज करना सुरक्षित है?- Is It Safe To Exercise With High Blood Pressure During Pregnancy In Hindi

Is It Safe To Exercise With High Blood Pressure During Pregnancy In Hindi

गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर के स्तर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसकी वजह से न सिर्फ गर्भ में पल रहे शिशु को, बल्कि गर्भवती महिला के लिए भी यह बहुत ज्यादा घातक हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियां और जटिलताएं बढ़ सकती हैं, जिसका जिक्र हमने कुछ देर पहले ही किया है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या गर्भावस्था में बीपी बढ़ने पर एक्सरसाइज करना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर गर्भावस्था के दौरान किसी महिला का बीपी बढ़ जाता है, तो इसे हल्के नहीं लिया जाना चाहिए। इसे संतुलित रखने के लिए आप लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। वहीं, एक्सरसाइज इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर किसी का ब्लड प्रेशर हाई है, तो उन्हें नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। यही बात गर्भवती महिला पर भी लागू होती है। रेगुलर एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल हो सकता है, जिसका गर्भ में पल रहे शिशु पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में हाई बीपी को कैसे कंट्रोल रखें? डॉक्टर से जानें खास टिप्स)

गर्भावस्था में बीपी बढ़ने पर कौन-से एक्सरसाइज करें

करें वॉकिंग

गर्भवती महिलाओं को ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। लेकिन, इंटेंस एक्सरसाइज गर्भवती महिलाओं के लिए सही नहीं होते हैं। उन्हें हल्के एक्सरसाइज करने चाहिए। वॉकिंग इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए रोजाना 30 से 40 मिनट की वॉक करें। इससे हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करना क्यों होता है जरूरी? जानें एक्सपर्ट से

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें

गर्भवती महिलाएं अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकती हैं। हालांकि, उन्हें अपने कंफर्ट का ध्यान रखना चाहिए। विशेषज्ञ की राय है कि ऐसी कोई भी एक्सरसाइज, जो महिलाओं को अनकंफर्टेबल करती हो, तो उन्हें उससे बचना चाहिए। आपको बता दें कि स्ट्रेंथ एक्सरसाइज की मदद से ब्लड वेसल्स के फंक्शन में सुधार होता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

करें योगा

गर्भवती महिलाओं को फिट रखने के लिए योगा भी बहुत ही कारगर तरीका होता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, तो एक्सपर्ट की मदद से वही योगा करें, जिससे बीपी को संतुलित रखने में मदद मिल सके। अगर योगा करने में असहजता हो, तो इसे न करें।

गर्भावस्था में बीपी बढ़ने पर एक्सरसाइज करने के फायदे

  • बीपी बढ़ने पर गर्भवती महिला को एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। 
  • इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बॉडी में पर्याप्त ऑक्सीजन सर्कुलेट होता है।
  • एक्सरसाइज करने से ब्लड वेसल्स सही तरह से काम करती हैं, जिससे बीपी का रिस्क कम होता है।
  • एक्सरसाइज करने से हाई बीपी को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में पेट के बल सोना सही है या गलत? डॉक्टर से जानें इस पोजीशन में सोने पर क्या होता है

Disclaimer