Doctor Verified

क्या पीरियड्स में केला खाना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान

Is It Safe To Eat Banana in Pregnancy: पीरियड्स के दौरान केला खाना चाहिए या नहीं, जानें इसका सेवन करने के फायदे और नुकसान। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स में केला खाना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान


Is It Safe To Eat Banana in Pregnancy: पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान परेशानियों से बचने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पीरियड्स में महिलाओं को मूड स्विंग, पेट में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं होती हैं। हेल्दी डाइट का सेवन करने से एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से आप इन समस्याओं को कम कर सकती हैं। पीरियड्स में केला खाने को लेकर भी महिलाएं अक्सर कंफ्यूज रहती हैं। केला वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन कुछ समस्याओं और बीमारियों में इसका सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं पीरियड्स में केला खाना चाहिए या नहीं और इसके फायदे व नुकसान।

पीरियड्स में केला खाना चाहिए या नहीं?- Can We Eat Banana During Periods in Hindi

पीरियड्स के दौरान कुछ चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए। पीरियड्स में महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन का असंतुलन होता है और इसकी वजह से कई परेशानियां होती हैं। इन परेशानियों को कम करने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं केला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पीरियड्स में केला खाने से आपको कई समस्याओं को कम करने में फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है और क्रैम्पस को कम करने में भी मदद मिलती है।

Is It Safe To Eat Banana in Pregnancy

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में दालचीनी की चाय पीने के फायदे, जानें सही तरीका

पीरियड्स में केला खाने के फायदे- Benefits Of Eating Banana During Periods in Hindi

केला कई पोषक तत्वों की खान होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको वजन बढ़ाने और शरीर को हेल्दी रखने में भी फायदा मिलता है। केले में विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, कार्ब्स, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसके अलावा केला नेचुरल शुगर जैसे सुक्रोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज का भंडार होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और एनर्जी बनी रहती है। पीरियड्स में केला खाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

  • ब्लड फ्लो ठीक रखने में फायदेमंद
  • पीरियड्स में क्रैम्पस को कम करने में फायदेमंद
  • शरीर में एनर्जी मेन्टेन रखने में मददगार
  • सूजन कम करने में फायदेमंद
  • पाचन तंत्र को ठीक रखने में उपयोगी

पीरियड्स के दौरान आप रोजाना 2 से 3 केले का सेवन कर सकती हैं। इसका सेवन करने से आपको कई परेशानियों का खतरा नहीं रहता है। केले में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए भी बहुत अच्छा होता है। अगर आप पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करना चाहती हैं, तो इसका सेवन कर सकती हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com) 

Read Next

प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी पूरा करेंगे ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Disclaimer