क्या प्रेग्नेंसी में खीरा खाना सही है? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान

गर्भवती महिलाओं के लिए खीरा बहुत फायदेमंद होता है। न्यूट्रीशनिस्ट ने इसके कई फायदे बताए हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में खीरा खाना सही है? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान


गर्भावस्था (Pregnancy) में महिला को अपने और होने वाले बच्चा दोनों का ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में उसे अपने खाने पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। क्योंकि मां जो खाएगी उसी के पोषक तत्त्व बच्चे तक पहुंचेंगे। गर्मियों के मौसम में खीरा बाजार में सबसे अधिक बिकता है। यह खीरा गर्भवती महिलाओं को खाना चाहिए या नहीं? इसको लेकर महिलाओं के मन में बहुत से सवाल रहते हैं। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. पुनीता श्रीवास्तव ने इस सवाल का जवाब दिया है। साथ ही बताया है कि किन महिलाओं को खीरा नहीं खाना चाहिए। तो आइए इस लेख के माध्यम न्यूट्रीशनिस्ट पुनीता से समझते हैं कि प्रेग्नेंसी में खीरा कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक?

Inside2_cucumberduringpregnancy

खीरे में मौजूद पोषक तत्त्व

  • विटामिन के
  • कॉपर
  • विटामिन सी
  • मैग्नीशियम
  • पोटेशियम
  • मैंगनीज
  • पानी
  • आयरन
  • पोटेशियम
  • फोलेट
  • कोलिन

Inside1_proteinpowder

प्रेग्नेंसी में ये बीमारियां होने पर न खाएं खीरा

न्यूट्रीशनिस्ट पुनीता का कहना है कि जिन महिलाओं को निम्न बीमारियां हों, वे खीरे का सेवन नहीं करें। जिन प्रेग्नेंट महिलाओं में ये समस्याएं नहीं हैं, वे खीरा खा सकती हैं। 

  • कोलाइटिस (Colitis)
  • गुर्दे की सूजन (Chronic Nephritis)
  • बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण गुर्दे में सूजन (Pyelonephritis)
  • हेपेटाइटिस (Hepatitis) 
  • जठरशोथ (Gastritis) 
  • गैस्ट्रिक रिफ्लक्स डिजीज (Gastric reflux disease)

प्रेग्नेंसी में खीरा खाने के फायदे (Benefits of cucumber during pregnancy)

पानी की कमी करे पूरी

खीरे में 96.73 ग्राम पानी होता है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह पानी की कमी खीरे से पूरी हो सकती है। गर्भावस्था में खीरा खाने से महिलाओं में पानी की कमी पूरी होती है। इससे मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट पुनीता का कहना है कि खीरा में विटामिन के होता है। उसमें कैलोरी कम होती हैं और पानी की मात्रा प्रचूर होती है। आधे कम कप में 8 कैलोरीज होती हैं। 

दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद

खीरे में विटामिन के, विटामिन बी, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह महिलाओं के हृदय और मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खीरे में भरपूर यह गुण महिलाओं को कई समस्याओं से दूर रखते हैं। खीरा खाने से इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें : गर्भावस्था (Pregnancy) में भिंडी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

हड्डियों को करे मजबूत

जब शरीर में पानी की कमी पूरी होगा। कैल्शियम भरपूर मात्रा मिलेगा तो महिलाओं की हड्डियां मजबूत रहेंगी। महिलाओं में कैल्शियम की कमी ज्यादा होती है। यह कमी खीरा खाने से पूरी हो सकती है। खीरा शिशु के विकास में भी मदद करता है। 

Inside1_stretch

पेट की त्वचा की लोच 

प्रेग्नेंट महिलाओं में पेट पर स्ट्रेच मार्क्स के अलावा खिंचाव महसूस होता है। यह परेशानी खीरे से सही हो सकती है। न्यू्ट्रीशनिस्ट पुनीता का कहना है कि खीरा खाने से महिलाओं के पेट की त्वचा की लोच ठीक (skin elasticity maintain) रहती है। 

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में खा सकते हैं आम? जानिए गर्भावस्था में आम खाने के फायदे और नुकसान

Inside1_cucumberduringpregnancy (1)

सूजन से बचाए

खीरे में ऐसे पोषक तत्त्व होते हैं जो सूजन से बचाते हैं। गर्भवती महिलाएं अगर गर्मियों में खीरे का सेवन करती हैं तो उन्हें सूजन से भी छुटकारा मिलता है। मौसमी फल और सब्जियां खाने गर्भवती महिलाओं को सही पोषक तत्त्व मिलते हैं।   

मूड स्विंग्स को करे ठीक

गर्भवती महिलाओं में समय-समय पर मूड स्विंग्स होते रहते हैं। उन मूड्स को ठीक रखने में भी खीरा मदद करता है। यह एक तरह का मूड बूस्टर है। न्यूट्रीशनिस्ट का कहना है कि खीरे में विटामिन बी होता है जो मूड बूस्टर की तरह काम करता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे मौसम के हिसाब से फल व सब्जियां खाएं। मौसमी चीजें खाने उनकी और बच्चे की सेहत सही रहती है। दोनों को सही पोषण मिलता है।  

Read More Articles on Women Health in Hindi

Read Next

छोटी बच्चियों में वजाइना की स्किन जुड़ी होना है 'लेबियल फ्यूजन', डॉक्टर से जानें इस समस्या का कारण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version