बचपन में मुझे शिमलामिर्च खाना पसंद नहीं था, लेकिन मम्मी टिफिन में इतनी बार शिमला मिर्च देती थीं कि आदत ही हो गई अब मुझे इसे खाने की और अब तो मैं खुद भी खाना बनाते वक्त कई व्यंजनों में शिमला मिर्च का इस्तेमाल करती हूं। शिमलामिर्च की सब्जी मेरे घर में बहुत खाई जाती है। इस सब्जी का जीआई कम होता है इसलिए दादाजी इसे अक्सर खाया करते थे क्योंकि उन्हें डायबिटीज थी। शिमला मिर्च खाने का जायका बढ़ाती है और खाने में पोषक तत्वों को बढ़ाती है। शिमला मिर्च का सेवन करने से इम्यूनिटी बेहतर होती है, डाइजेशन बेहतर होता है, सेल्स और त्वचा को सुरक्षा मिलती है और बोन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। कुछ लोग मानते हैं कि किडनी के मरीजों के लिए शिमला मिर्च का सेवन फायदेमंद होता है। इस लेख में एक्सपर्ट और स्टडीज की मदद से समझेंगे कि क्या वाकई किडनी के मरीजों के लिए शिमला मिर्च फायदेमंद है या नहीं?

क्या किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद है शिमला मिर्च?
- National Library Of Medicine की एक स्टडी के मुताबिक, शिमला मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्टडी में यह भी देखा गया कि शिमला मिर्च का सेवन करने से किडनी में ब्लड फ्लो, सोडियम और पानी का संतुलन और सूजन को प्रभावित करता है। इससे किडनी की सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
- Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow ने बताया कि शिमला मिर्च में सोडियम और पोटैशियम की मात्रा कम होती है इसलिए किडनी के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।
यह भी पढ़ें- ज्यादा शिमला मिर्च खाने से शरीर को हो सकते हैं गंभीर नुकसान, इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन
किडनी के लिए शिमला मिर्च के फायदे- Capsicum Benefits For Kidney
- शिमला मिर्च में पोटैशियम कम होता है इसलिए इसे किडनी फ्रेंडली सब्जियों में गिना जाता है।
- शिमला मिर्च में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं जो किडनी मरीजों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- शिमला मिर्च में फाइबर होता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- वजन कम करने में लाभकारी है हरी शिमला मिर्च, डाइट में जरूर करें शामिल
डाइट में कैसे शामिल करें शिमला मिर्च?
- सलाद के फॉर्म में शिमला मिर्च को हेल्दी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
- शिमला मिर्च को सब्जी के तौर पर भी खाया जाता है।
- शिमला मिर्च को अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर सूप के फॉर्म में भी ले सकते हैं।
- शिमला मिर्च का जीआई 50 से 45 के बीच होता है इसलिए डायबिटिक मरीज भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
निष्कर्ष:
किडनी के मरीजों की सेहत के लिए शिमला मिर्च का सेवन फायदेमंद होता है। National Library Of Medicine की एक स्टडी के मुताबिक, शिमला मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। Dietitian Smita Singh ने बताया कि शिमला मिर्च में सोडियम और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है इसलिए इसे किडनी के लिए फायदेमंद कह सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। सेहत से संबंधित अन्य जानकारी के लिए ओनलीमायहेल्थ के साथ बने रहें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 06, 2026 18:31 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Mar 06, 2026 18:31 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh