Doctor Verified

क्या कैंसर एक संक्रामक रोग है? जानें डॉक्‍टर से

Cancer in Hindi: कैंसर के बारे में अधूरा जानकारी ठीक नहीं है। लोगों को लगता है क‍ि कैंसर संक्रामक रोग है। ये सच है या नहीं जानते हैं डॉक्‍टर से। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कैंसर एक संक्रामक रोग है? जानें डॉक्‍टर से


Cancer Is Communicable Or Not: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। दुन‍ियाभर में होने वाली मौतों का मुख्‍य कारण कैंसर भी है। अभी तक इसे जड़ से खत्‍म करने का तरीका नहीं खोज पाए हैं। कैंसर को लेकर लोगों के मन में कई भ्रम है। लोगों को लगता है क‍ि कैंसर पीड़‍ित व्‍यक्‍त‍ि को छू लेने से या उसके पास जाने से उन्‍हें कैंसर हो सकता है। इस भ्रम के चलते लोग अक्‍सर कैंसर से पीड़‍ित व्‍यक्‍त‍ि से म‍िलने या उससे बात करने से कतराते हैं। इस लेख में हम जानेंगे क‍ि कैंसर एक संक्रामक यानी एक से दूसरे में फैलने वाला रोग है या नहीं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

cancer in hindi

क्या कैंसर एक संक्रामक रोग है?

अगर हम पूछें क‍ि क्‍या कैंसर छूत की बीमारी है यानी एक-दूसरे से फैलता है, तो ऐसा नहीं है। cancer.gov के अनुसार, ये छुआछूत की बीमारी नहीं है। कैंसर छींकने या खांसने से हवा के जर‍िए भी नहीं फैलता। हालांक‍ि कुछ कैंसर, वायरस के जर‍िए फैलते हैं। जैसे ह्यूमन पैप‍िलोमा वायरस, यौन संपर्क के जर‍िए सर्वाइकल और एनल कैंसर के जोख‍िम को बढ़ाता है। 

इसे भी पढ़ें- World Cancer Day 2022: क्या है कैंसर? जानें इस बीमारी के बारे में सब कुछ        

कैंसर रोग कैसे फैलता है?

आपको बता दें क‍ि कैंसर की कोश‍िकाएं एक जगह व‍िकस‍ित होना शुरू होती हैं और धीरे-धीरे शरीर के अन्‍य अंगों में फैलती जाती हैं। इलाज न म‍िलने पर कैंसर शरीर के कई अंगों को प्रभाव‍ित कर देता है। इसके कारण व्‍यक्‍त‍ि की जान भी जा सकती है। कैंसर पैदा करने वाले पदार्थों को हम कार्स‍िनोजेन या कैंसरजनक के नाम से जानते हैं। ये पदार्थ वायरस, तंबाकू या कुछ भी हो सकता है।       

क्या झूठा खाने से कैंसर फैलता है?

नहीं ऐसा नहीं है। क‍िसी कैंसर रोगी का खाया हुआ खाना खा लेने से कैंसर नहीं फैलता। न ही क‍िसी चीज के संपर्क में आने से ये फैलता है। कैंसर की प्रवृत‍ि एक से दूसरे में फैलने की नहीं होती। कुछ लोगों को लगता है क‍ि पर‍िवार में माता-प‍िता या अन्‍य करीबी र‍िश्‍तेदार को कैंसर हुआ है, तो हमें भी होगा। लेक‍िन ऐसा नहीं है। 10 में से 5 मामलों में कैंसर अनुवांश‍िक हो सकता है। समय के साथ जेनेट‍िक बदलाव होते हैं और कैंसर होने का खतरा बना भी रह सकता है और वो न फैले ये भी मुमक‍िन है।  

क्‍या कैंसर दोबारा हो सकता है?

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। ये बीमारी ठीक होने के बाद दोबारा हो सकती है। ज‍िन लोगों की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता कमजोर होती है उनमें कैंसर दोबारा लौटता है। वहीं जीन में गड़बड़ी के कारण भी कैंसर दोबारा हो सकता है। कैंसर के मरीज, इलाज और दवाओं के सहारे कुछ हद तक सामान्‍य जीवन जी सकते हैं। इलाज के बाद उन्‍हें कुछ सावधान‍ियां बरतनी होती हैं ताक‍ि इम्‍यून‍िटी बनी रहे और कैंसर की कोश‍िकाएं शरीर में न फैलें। हां ये सच है क‍ि कैंसर पूरी तरह से खत्‍म नहीं होता लेक‍िन उसे कंट्रोल क‍िया जा सकता है।

कैंसर का इलाज करवाने के ल‍िए उम्र की कोई सीमा नहीं है। हर उम्र में इस बीमारी का इलाज क‍िया जा सकता है। लेक‍िन आख‍िरी स्‍टेज पर व्‍यक्‍त‍ि का इलाज हो, तो उसका असर इतना अच्‍छा नहीं होता ज‍ितना पहली या दूसरी स्‍टेज पर होता है। ज‍िन लोगों का शरीर, इलाज और दवाओं के साथ र‍िकवर नहीं हो पाता उनकी जान जोख‍िम में रहती है।

Read Next

महिलाओं में ज्‍यादा होता है थायराइड कैंसर का खतरा, इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Disclaimer