World Cancer Day 2022 know all about cancer in hindi | क्या है कैंसर? वीडियो देखें और जानें इस बीमारी के बारे में सब कुछ

World Cancer Day 2022 know all about cancer in hindi | क्या है कैंसर? वीडियो देखें और जानें इस बीमारी के बारे में सब कुछ

By OnlyMyHealthApr 25, 2025 10:50 IST

दुनिया भर में कैंसर से हर साल लाखों लोगों की मृत्यु होती है। बात अगर भारत की करें तो, साल 2020 में 1,392,179 लोगों को कैंसर हुआ। वहीं, कैंसर से जुड़े कुछ आकड़े आपको पूरी तरह से परेशान कर सकते हैं। जैसे कि दुनिया भर में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को सबसे ज्यादा कैंसर होता है। जी हां,  जहां प्रत्येक 100,000 पुरुषों में 94.1 कैंसर के रोगी हैं तो वहीं, ये संख्या महिलाओं में 103.6 हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को इस बोझ को कम करने की दिशा में सक्रिय रुख अपनाने की जरूरत है। पर किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए सबसे पहले लोगों में इससे जुड़ी सही जानकारियां होनी चाहिए। जैसे कि बात अगर कैंसर की ही कर लें तो, लोग कैंसर का नाम सुनते ही पहले तो डर जाते हैं लेकिन इसे लेकर उतना जागरूक नहीं होते जितना कि उन्हें होना चाहिए। कैंसर भले ही एक जानलेवा बीमारी है पर शरीर में कैंसर के लक्षणों (Cancer Symptoms in hindi) को जल्दी पहचान कर इस बीमारी का इलाज करवाने से लोग इससे उभर सकते हैं। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं कि आखिरकार कैंसर है क्या? 

दरअसल, कैंसर में शरीर की कोशिकाएं अचानक ही असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। जब कि आमतौर पर शरीर की कोशिकाएं नियंत्रित तरीके से बढ़ती हैं और विभाजित होती हैं लेकिन जब ये असामान्य तरीके से बढ़ती हैं तो, तेजी से म्यूटेट करने लगती हैं। कैंसर की बीमारी शरीर में कहीं भी और कभी भी हो सकती है। तो, आइए इस विश्व कैंसर दिवस 2022 (World Cancer Day 2022) पर इस वीडियो के जरिए जानते हैं कैंसर के बारे में सब कुछ। 

Watch More Health Videos in Hindi