Is It Healthy To Have A Burger In Hindi: हमारे यहां कई लोग बर्गर बहुत चाव से खाते हैं। अक्सर शाम को स्नैक्स के तौर पर या टी-टाइम में बर्गर का सेवन किया जाता है। बर्गर में कई तरह की सब्जियों का उपयोग किया जाता है, जैसे टमाटर, प्याज, आलू आदि। इसके बावजूद, आपने सुना होगा कि बर्गर अनहेल्दी स्नैक्स में गिना जाता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि कई तरह के पोषक ततवों से भरपूर होने के बावजूद बर्गर को स्वास्थ्य के लिए बुरा क्यों माना है? इसी बात की सच्चाई आज हम इस लेख में जानेंगे। इस संबंध में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है। आप भी जानें कि स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर अनहेल्दी क्यों है? (Burger Khane Ke Nuksan In Hindi)
बर्गर को अनहेल्दी क्यों कहा जाता है?- Is Burger Really Unhealthy In Hindi
यह सच है कि बर्गर में कई तरह की सब्जियों का उपयोग किया जाता है। इसमें प्याज, आलू, टामकर, बंदगोभी जैसी हेल्दी सब्जियां इस्तेमाल की जाती हैं। लेकिन, फिर भी इसे हेल्दी फूड आइटम्स की श्रेणी में नहीं डाला जा सकता है। इस बार में एक्सपर्ट स्पष्ट करते हैं, "बर्गर हेल्दी है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसे किस तरह बनाया गया है और इसका सेवन किस तरह किया गया है। बर्गर में जहां एक ओर प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिएंट्स हो सकते हैं। वहीं, इसमें सैचुरेटेड फैट, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। इसीलिए, इसे फास्ट फूड भी कहा जाता है।" एक्सपर्ट आगे समझाते हैं, "आप हेल्दी चीजों को चुनकर बर्गर को हेल्दी विकल्प बना सकते हैं। जैसे साबुत अनाज से बने बन का उपयोग करें और तरह-तरह की सब्जियों से इसकी फिलिंग। इस तरह बर्गर अपने आप हेल्दी हो जाता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या पिज्जा-बर्गर जैसे जंक फूड्स खाकर वजन नहीं घटाया जा सकता? एक्सपर्ट से जानें
बर्गर हेल्थ के लि क्यों नुकसानदायक है?- Side Effects Of Eating Burger In Hindi
कोलेस्ट्रॉल और फैट से भरपूर
बर्गर को अगर सब्जियों के साथ बनाया जाए, तो उसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट कम होता है। लेकिन, अगर उसमें बीफ का उपयोग होता है, तो वह सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल का स्रोत बन जाता है। ध्यान रखें कि सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल हार्ट हेल्थ के लिए सही नहीं है।
सोडियम की अधिक मात्रा
जब आप बर्गर को फास्ट फूड के रूप में लेते हैं, तब इसमें सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। हमारे शरीर के लिए सोडियम की अधिकता सही नहीं है। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है और हेल्थ से जुड़ी अन्य समस्याएं भी ट्रिगर हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें" अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स किस तरह से सोरायसिस का कारण बन सकते हैं? डॉक्टर से जानें
कैलोरी में बढ़ोत्तरी
जब बर्गर को चीज के साथ बनाया जाता है, तो इसमें कैलोरी की अधिकता हो जाती है। जब आप ज्यादा कैलोरी का इनटेक करते हैं, तो इसकी वजह से मोटापा बढ़ सकता है। मोटापा अपने आप में कई बीमारियों का घर होता है। यह डायबिटीज, थायराइड और ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।
पोषक तत्वों की कमी
अगर आप बर्गर में तरह-तरह की सब्जियां इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इसका मतलब है कि इसमें पोषक तत्वों की कमी होती है। अगर आप लंबे समय तक इस तरह के बर्गर का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में न्यूट्रिएंट्स का स्तर कम हो जाता है, जो आपकी इम्यूनिटी को वीक कर सकता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या बर्गर खाना हेल्दी है?
बर्गर खाना हेल्दी है या नहीं, यह उसके बनाने की प्रक्रिया से तय होता हैं जैसे अगर आपने उसमें सेचुरेटेड फैट का उपयोग कम किया है, उसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं है और बर्गर बन मल्टी ग्रेन से बनाया गया है, तो बर्गर हेल्दी हो सकता है। वहीं, अगर आपके बर्गर में सेचुरेटेड फैट है, सोडियम और कैलोरी ज्यादा है, तो इस तरह का बर्गर हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है।बर्गर को पचने में कितना समय लगता है?
बर्गर को पचने में करीब 24 से 72 घंटों का समय लगता है। हालांकि, इसके पीछे कई तरह के फैक्टर होते हैं। इसलिए, अगर बर्गर खाने के बाद आपको कब्ज की समस्या हो, तो डाइट में फाइबर बढ़ाएं और पानी का इनटेक ज्यादा करें।बर्गर में कौन से विटामिन होते हैं?
अगर आपका बर्गर प्लांट बेस्ड है, तो उसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स हो सकते हैं। जैसे विटामिन और मिनरल। इसमें विटामिन बी12 और जिंक शामिल हो सकते हैं। लेकिन, बर्गर को कभी भी हेल्दी चीजों का विकल्प नहीं समझना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version