Expert

एनीमिया होने पर डाइट में शामिल करें आयरन से भरपूर ये 5 फूड्स, खून की कमी होगी दूर

National Nutrition Week 2024: एनीमिया होने पर व्यक्ति को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। यहां जानिए, एनीमिया होने पर क्या खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
एनीमिया होने पर डाइट में शामिल करें आयरन से भरपूर ये 5 फूड्स, खून की कमी होगी दूर

हर साल 1 से 7 सितंबर तक लोगों को पोषण और हेल्दी खान-पान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाया जाता है। नेशनल न्यूट्रिशन वीक की इस साल की थीम 'Nutritious Diets for Everyone' है, जो कि आहार में संतुलित और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए लोगों को प्रेरित करती है। सही पोषण का हमारी जिंदगी में कितना महत्व है, इसे समझना और अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। सही पोषण से न केवल शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों के लिए पोषण की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, ऐसे में सही जानकारी होनी चाहिए। वर्तमान समय में बहुत से लोग, खासकर महिलाएं एनीमिया की समस्या से जूझ रही हैं। इस लेख में डाइटिशियन, गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) एनीमिया की समस्या दूर करने के लिए 5 फूड्स बता रही हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपको लाभ मिल सकता है।

एनीमिया होने पर क्या खाना चाहिए?

1. चुकंदर - Beetroot

चुकंदर को आयरन के बेहतरीन सोर्स माना जाता है। यह ब्लड में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में सहायक है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। चुकंदर को सलाद, सूप या जूस के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह न केवल एनीमिया को रोकने में मदद करता है बल्कि त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और थकान को दूर करता है। नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे और कमजोरी की समस्या भी दूर होगी।

इसे भी पढ़ना: खून की कमी पूरी करने के लिए खाते हैं आयरन की दवाइयां, तो जान लें ये 3 जरूरी बातें

2. तिल - Sesame Seeds

तिल के बीज आयरन का एक अच्छा सोर्स हैं। इनका उपयोग लड्डू, चटनी या सलाद में किया जा सकता है। 100 ग्राम तिल में लगभग 14.6 मिलीग्राम आयरन होता है, इसके अलावा तिल के बीजों में कैल्शियम और जिंक जैसे अन्य खनिज भी भरपूर होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। हालांकि, इस बात का खास ध्यान रखें कि गर्मी के दिनों में ज्यादा तिल का सेवन न करें। 

 animia

3. राजमा - Kidney Beans

राजमा प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है। 100 ग्राम राजमा में लगभग 5.2 मिलीग्राम आयरन होता है, राजमा को दाल, करी या सलाद में शामिल कर आप अपनी डाइट में आयरन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, राजमा में फाइबर भी होता है जो पाचन को सुधारने और मांसपेशियों के विकास में सहायक है।

इसे भी पढ़ें: इन 5 फूड्स में होता है चुकंदर से ज्यादा आयरन, डाइट में जरूर करें शामिल, नहीं होगी खून की कमी

4. ड्राई फ्रूट्स - Dry Fruits

बादाम, अखरोट और अंजीर जैसे सूखे मेवे आयरन का अच्छा सोर्स होते हैं। ये न केवल आयरन की कमी को पूरा करते हैं बल्कि इन्हें स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। ये फ्रूट्स शरीर को एनर्जी भी प्रदान करते हैं और थकान को दूर करने में सहायक होते हैं।

5. अनार - Pomegranate

अनार एक ऐसा फल है जो आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया के लक्षणों को कम करता है। अनार का जूस या इसके बीज को रोजाना डाइट में शामिल करना लाभकारी हो सकता है।

निष्कर्ष

आयरन से भरपूर आहार का सेवन एनीमिया से बचने का एक प्रभावी तरीका है। नेशनल न्यूट्रिशन वीक 2024 के मौके पर, यह जरूरी है कि हम अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

रोज दूध के साथ खाएं किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer