बच्चों की अच्छी सेहत के लिए उन्हें खिलाएं ये 5 इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट

बच्चों की अच्छी सेहत और विकास के लिए उनका सुबह का नाश्ता हेल्दी होना जरूरी है, जानें बच्चों के लिए 5 हेल्दी इंडियन ब्रेकफास्ट के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों की अच्छी सेहत के लिए उन्हें खिलाएं ये 5 इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट

बच्चों की अच्छी सेहत के लिए उनके खानपान का सही ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि बच्चे खानपान को लेकर बहुत नखरे करते हैं और ऐसे में हर माता-पिता की चिंता बढ़ जाती है। बच्चों का सुबह का नाश्ता बहुत हेल्दी और पौष्टिक होना चाहिए। बच्चों को सुबह के नाश्ते में क्या खिलाएं इसको लेकर भी अक्सर माता-पिता पशोपेश में रहते हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि बच्चे को सुबह के नाश्ते में क्या खिलाएं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। बच्चों की अच्छी सेहत के लिए आप उन्हें कुछ इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट खिला सकते हैं। आइये जानते हैं बच्चों के लिए कुछ पॉपुलर और पौष्टिक इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में।

बच्चों के लिए इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट (Indian Healthy Breakfast For Toddlers)

3 साल से 7 साल के बीच की उम्र के बच्चों को खाना खिलाना एक चुनौती भरा काम हो सकता है। कई बार बच्चे या तो खाने के स्वाद की वजह से या स्वाभाव की वजह से उसे खाने से मना कर देते हैं। माता-पिता को बच्चों की पसंद और नापसंद समझने में भी वक्त लगता है। बच्चों के पोषण का ध्यान रखने से उनका विकास तेजी से होता है और उनमें कई समस्याएं भी नहीं होती हैं। सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी हो तो पूरा दिन अच्छे से बीतता है। आप बच्चों को हेल्दी नाश्ता देने के लिए इन हेल्दी इंडियन ब्रेकफास्ट को उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं 5 ऐसे ही बच्चों के लिए पॉपुलर और हेल्दी इंडियन ब्रेकफास्ट के बारे में।

इसे भी पढ़ें : 10 पॉपुलर इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट, जो हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और बनाने में आसान

1. केले की दलिया (Banana Porridge)

केले की दलिया बच्चों के लिए एक उत्तम और अच्छा नाश्ता माना जाता है। केला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है और इसमें सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। केले में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। बच्चों के लिए केले की दलिया एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता हो सकता है। आप इसे कई तरीके से बना सकते हैं। 

Healthy-Breakfast-For-Toddlers

(image source - freepik.com)

इसे भी पढ़ें : शरीर में सभी पोषक तत्‍वों को पूरा करते हैं ये 7 हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट, इन्‍हें बनाना भी है आसान

2. वेजिटेबल खिचड़ी (Vegetable Khichadi)

कई तरह की हरी सब्जियों और अन्य सब्जियों को मिलाकर बनने वाली खिचड़ी बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। मिक्स वेजिटेबल खिचड़ी को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा वाली सब्जियों को भी मिला सकते हैं। वेजिटेबल खिचड़ी में बच्चों के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व - फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं।

3. पोहा (Poha)

नाश्ते के रूप में पोहे से अच्छा विकल्प कोई हो ही नहीं सकता है। पोहा पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। आप बच्चों को सुबह के नाश्ते के रूप में पोहा खिला सकते हैं। पोहा बच्चों के लिए बेहद हल्का और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट हो सकता है। इसके सेवन से उनका पेट भी भरा रहता है और उन्हें बार-बार भूख भी नहीं लगती है। पोहा को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें कुछ सब्जियां और फल मिला सकते हैं। इंदौर, नागपुर और पुणे जैसे शहरों में अलग-अलग तरीके से पोहा बनाया जाता है।

Healthy-Breakfast-For-Toddlers

(image source - freepik.com)

इसे भी पढ़ें : वजन बढ़ाने के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं ये हेल्दी फूड्स, एक्सपर्ट से जानें वेट गेन डाइट टिप्स

4. चुकंदर का पराठा (Beetroot Paratha)

बच्चों की अच्छी सेहत और उनके शरीर में पोषक तत्वों की समुचित आपूर्ति के लिए चुकंदर का पराठा बहुत फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर के पराठे का सेवन बच्चे बड़े चाव से कर सकते हैं। इसे बनाते समय आप इसमें कुछ हेल्दी चीजें और थोड़ी मात्रा में शुगर जोड़ सकते हैं जिससे इसका स्वाद भी बदल जाता है। चुकंदर में शरीर के लिए फायदेमंद अनेकों पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप इसे अलग-अलग तरीके से बनाकर बच्चों को नाश्ते के रूप में दे सकते हैं।

5. इडली और सांभर (Idli Sambhar)

इडली और सांभर दक्षिण भारत का बेहद पॉपुलर ब्रेकफास्ट है जिसे पूरे भारत में बड़े चाव के साथ खाया जाता है। इडली को फरमेंटेड (किण्वित) चावल और उड़द की दाल का घोल इस्तेमाल किया जाता है और यह बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इडली और सांभर को बच्चों के नाश्ते में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : बच्चों के दांतों और मसूड़ों को रखना है स्वस्थ और मजबूत, तो उन्हें खिलाएं ये 8 फूड्स

आप ऊपर बताये गए सभी डिशेज को आसानी से बच्चों के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इन्हें घर पर आसानी से बनाया भी जा सकता है। इडली, पोहा, केले की दलिया और चुकंदर के पराठे जैसे नाश्ते का सेवन बच्चों को पर्याप्त पोषण भी देता है और स्वाद में भी ये फूड्स बहुत अच्छे होते हैं।

(main image source - freepik.com)

Read Next

सर्दियों में सोंठ और गुड़ साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये कई फायदे, जानें इसके सेवन के 4 तरीके

Disclaimer