जिस समय मन अस्थिर होकर भटक रहा हो उस समय श्वसन क्रिया पर ध्यान केन्द्रित करने से धीरे-धीरे मन और मस्तिष्क स्थिर करने की प्रक्रिया को ध्यान कहते है। ढेर सारे वैज्ञानिक अध्ययन मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान के लाभों की जानकारी देते हैं। अध्ययनों के अनुसार ध्यान अवसाद, चिंता, पुराने दर्द, मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित कई अलग अलग प्रकार की स्थितियों में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा ध्यान एकाग्रता, रचनात्मकता, स्मृति, और सीखने और तर्क कौशल में भी सुधार करने में मदद करता है।
ध्यान वास्तविक मस्तिष्क को बदलकर "जादू" की तरह काम करता है। मस्तिष्क छवियों से पता चलता है कि नियमित रूप से ध्यान करने वाले लोगों के प्रीफ्रंटल कोर्टेक्स में अधिक गतिविधि होती है। मस्तिष्क का यह हिस्सा खुशी और धैर्य की भावनाओं के साथ जुड़ा होता है। इसके अलावा ध्यान से सेरेब्रल कॉर्टेक्स की मोटाई भी बढ़ जाती है और मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच अधिक कनेक्शन को प्रोत्साहित करती है। इनसे मानसिक कुशाग्रता और स्मृति क्षमता बढ़ जाती है।
वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार ध्यान लंबी और छोटी दोनों अवधि की स्मृति नुकसान से बचने का सबसे अच्छा प्राकृतिक समाधान है। इस बात को स्पष्ट करने के लिए यहां 5 कारण दिये गये है।
ध्यान = मन शक्ति का प्रशिक्षण
उम्र के साथ हमारी मानसिक क्षमता कमजोर होने लगती है। लेकिन एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने के उच्च स्तर पर पहुंचने के लिए आपको दिमाग के लिए ध्यान की जरूरत होती है। ध्यान मानसिक मांसपेशियों के लिए काम करके, मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार कर स्मृति नुकसान से हिफाजत करता है।
एजिंग प्रक्रिया को धीमा करता है ध्यान
तनाव स्मृति हानि के साथ उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है। तनाव के कारण आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। लेकिन कई डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का मानना है कि ध्यान शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए मायावी "फाउंटेन ऑफ युथ" की तरह होता है।
![स्मृति में मददगार retention power in hindi]()
अवचेतन स्मृति में मददगार
ध्यान आपको भूली चीजों को याद दिलाने में भी मदद करता है। स्मृति अवचेतन रूप से आपके मस्तिष्क में संग्रहीत होती है, लेकिन जरूरत केवल वहां तक पहुंचने की होती है। इसमें ध्यान आपकी मदद करता है।
अक्सर, स्मृति तक पहुंचने वाले हमारे सारे उपकरण खो जाते हैं। लेकिन ध्यान अवचेतन मन की शक्ति को दोहन करने का सबसे अच्छा तरीका है। जिससे आप लंबी भूली जानकारी स्वस्थ और स्वाभाविक पुन: प्राप्त करते हैं।
मस्तिष्क क्षेत्रों को उत्तेजित करना
ध्यान स्मृति से जुड़े मस्तिष्क क्षेत्रों को उत्तेजित करता है। मेजर दीर्घकालिक स्मृति और अल्पकालिक स्मृति का भंडारण केन्द्र में होता है। यह हिप्पोकैम्पस और ललाट मस्तिष्क का भाग है, यह दोनों ध्यान के दौरान प्रकाशवान होते हैं। ध्यान के दौरान अपनी स्मृति मांसपेशियों को झुकाकर आपकी जानकारी का भंडारण तंत्र दोगुणा हो जाता है। जिससे भंडारण तंत्र आपके मस्तिष्क में अभी की और नई यादों को स्टोर करने की क्षमता रखता है।
ध्यान से हमारा ध्यान बढ़ता है
अक्सर स्मृति की समस्या होने पर हम किसी व्यक्ति विशेष या निश्चित विषय के बारे में भूल जाते हैं। उस पल में ध्यान देने के लिए ध्यान हमारी मदद करता है। हम महत्वपूर्ण जानकारी को बेहतर तरीके से याद कर सकते हैं क्योंकि हम सक्रिय रूप से स्मृति के रूप में उन्हें स्टोर और अच्छे से आवंटित कर सकते हैं।
इन सब बातों से स्पष्ट हो गया है कि अगर आप अपनी स्मृति में सुधार करना चाहते हैं तो मेडिटेशन सबसे मजबूत, अत्यधिक परीक्षित और गतिशील तरीका है।
Images: Getty
Read More Articles on Meditation in Hindi