दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती है आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी 'पिप्पली', जानें इस्तेमाल का तरीका

दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए आप पिप्पली का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे  
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती है आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी 'पिप्पली', जानें इस्तेमाल का तरीका


आपके चेहरे की मुस्कान को बनाए रखने में दांतों का महत्वपूर्ण रोल होता है। दांत के बिना आपके मुस्कान फीकी पड़ जाती है। वैसें, दांतों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए सदियों से आयुर्वेदिख जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार सदियों से पप्पली के द्वारा लोगोंं अपने दांतों को चमकाते और स्वस्थ बनाते आएं  हैं. इसमें मौजूद गुण आपके दांतों और मसूड़ों को रोग मुक्त बनाने में सहायक होते हैं. आगे आयुर्देवादाचार्य डॉ. धीरज सिंह से जानते हैं कि दांतों को स्वस्थ बनाने के लिए पिप्पली के क्या फायदे होते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। 

दांतों की समस्याओं में पिप्पली के फायदे - Pippali Benefits For Teeth Related Problems in Hindi 

एंटी इंफ्लेमेटरी गुण

मसूड़ों के रोग और दांत दर्द जैसी कई समस्याओं में सूजन एक मुख्य कारक मानी जाती है। पिप्पली में नेचुरल एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दांतों और मसूड़ों से सूजन और परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं। पिप्पली के नियमित सेवन से मसूड़े की सूजन और पेरियोडोंटाइटिस जैसी स्थितियों को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

pippali benefits teeth problems

एंटीमाईक्रोबियल  

पिप्पली में एंटीमाईक्रोबियल गुण होते हैं, इसका श्रेय पिपेरिन जैसे सक्रिय यौगिकों को जाता है। एंटी माईक्रोबियल दांत की कैविटी, प्लाक बनने और सांसों की दुर्गंध का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को दूर करने में सहायक होता है। पिप्पली को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप ओरल हेल्थ को बेहतर कर सकते हैंं।

दर्द से राहत

दांत दर्द और मसूड़ों का दर्द असहनीय हो सकता है। पिप्पली अपने एनाल्जेसिक गुणों के कारण नेचुरल दर्द निवारक के रूप में कार्य कर सकती है। राहत पाने के लिए आप पिप्पली को पानी में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। 

बेहतर पाचन

ओरल हेल्थ के लिए पाचन तंत्र का सही होना बेहद आवश्यक है। पिप्पली का उपयोग कर आप पाचन तंत्र को बेहतर कर आप आहार से कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर कर सकते हैं। कैल्शियम दांतों को मजबूत बनाता है। 

ओरल हेल्थ 

पिप्पली के पानी को माउथवॉश की तरह कुल्ला करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इससे सूजन कम होती है और आपके दांत और मसूड़ों को रोग मुकत बनते हैं। 

दांतों के स्वास्थ्य के लिए पिप्पली का उपयोग कैसे करें - How To Use Pippali For Healthy Teeth In Hindi

  • पिप्पली चूर्ण (पिप्पली पाउडर): पिप्पली पाउडर अधिकांश दुकानों या ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है। आप रोजाना सुबह पिप्पली के पाउडर का  इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • पिप्पली माउथवॉश: एक कप पानी में एक चम्मच पिप्पली पाउडर उबालें, इसे ठंडा होने दें और अपने दांतों को ब्रश करने के बाद रोजाना माउथवॉश का उपयोग करें।
  • पिप्पली के गरारे: मुंह में सूजन या गले में खराश होने पर गर्म पानी में एक चुटकी पिप्पली पाउडर मिलाएं और इसे गरारे के रूप में उपयोग करें।
  • टूथपेस्ट या पाउडर: कुछ नेचुरल टूथपेस्ट और टूथ पाउडर फॉर्मूलेशन में पिप्पली का इस्तेमाल अधिक मात्रा में किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए जरूरी है नाइट्रिक ऑक्साइड, जानें इसे बढ़ाने के 5 नेचुरल उपाय

दांतों की समस्या को दूर करने के लिए आप पिप्पली का इस्तेमाल कर सकते हैं। दांतों में यदि तेज दर्द हो रहा है तो ऐसे में तुरंत दांतों के डॉक्टर से संपर्क करें। पिप्पली का इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं। 

Read Next

स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

Disclaimer