Expert

स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट से विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल


सभी लोग अपनी सेहत का हाल पहले से जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आज भी किसी राशि के लोगों का स्वास्थ्य सही रहेगा, तो किसी को सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज के दिन कुछ लोग पुरानी बीमारियों से भी निजात पा सकते हैं। मिथुन, सिंह, कन्या और मकर राशि के लोगों की सेहत आज बेहतर रहने की उम्मीद है। जबकि कर्क, तुला और मीन राशि के लोगों को आज के दिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों को मानसिक और शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। चलिए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आज के राशिफल के बारे में। 

मेष राशि

इन दिनों आपकी सेहत बेहतर रहेगी। लेकिन आने वाले दिनों में आपको ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। इसके लिए अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। रोज सुबह वॉक करें। मेडिटेशन और प्राणायाम का भी सहारा लें। आज ओवरऑल हेल्थ सही बनी रहेगी। 

वृष राशि

आज आपकी हेल्थ सही रहेगी। लेकिन कुछ लोगों को थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। धूप से बचें, अन्यथा आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। वॉक जरूर करें, इससे सेहत बेहतर होगी। परिवार का स्वास्थ्य भी सही रहेगा। 

मिथुन राशि

सेहत के लिहाज से आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका इसका अच्छे से आनंद उठा सकते हैं। लेकिन हेल्दी डाइट को जरूर फॉलो करें। साथ ही, एक्सरसाइज का भी अभ्यास करें।

कर्क राशि 

इन दिन तनाव और चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक या कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

सिंह राशि

आज आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। लेकिन आपको धूप में ज्यादा समय रहने से बचना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए वॉक और रनिंग का सहारा लें। साफ पानी पिएं और स्वच्छता का ध्यान रखें। हाइजीन मेंटेन करके रखें, इससे इंफेक्शन से बचाव होगा।

कन्या राशि 

आप आज का स्वास्थ्य सुखमय होगा। लेकिन आपको अपने खान-पान की क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करें। प्रोटीन और फाइबर इनटेक बढ़ाएं। 

तुला राशि 

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इसलिए आपको अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि 

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। अपनी डाइट लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग का सहारा लें। 

धनु राशि 

आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जो लोग किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके लक्षणों में थोड़ी कमी आ सकती है। लेकिन तंदुरुस्त बने रहने के लिए अच्छा खान-पान लेना बहुत जरूरी है। अगर आप योगाभ्यास नहीं करेंगे, तो स्वास्थ्य का ठीक रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। 

मकर राशि

आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। लेकिन अगर आप लापरवाही करेंगे, तो सेहत खराब हो सकती है। ऐसे में क्वालिटी डाइट फॉलो करें और रेगुलर एक्सरसाइज करें। अगर आपके घर में कोई बीमारी है, तो उसकी पूरी देखभाल करें। 

कुम्भ राशि 

आज इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन आपको अपनी डाइट के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें थोड़ी राहत मिल सकती है। मेंटल हेल्थ में भी सुधार होगा। 

मीन राशि 

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें। आप मेंटली स्ट्रॉन्ग रहेंगे और फिजिकल हेल्थ भी सही रहेगी। लेकिन घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखें। 

Read Next

क्या रात में हेयर वॉश करने से तबियत खराब होती है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version