Can You Fall Sick From Washing Your Hair At Night In Hindi: बालों की केयर करने के लिए बहुत जरूरी है कि आप नियमित रूप से हेयर वॉश करते रहें। अपने बालों के लिए सही शैंपू का यूज करें। जब बाल सुंदर लगते हैं, तो लुक में भी खूबसूरत नजर आता है। यही कारण है कि हर कोई किसी पार्टी, फंक्शन या सोशल इवेंट में जाने से पहले हेयर वॉश जरूर करता है। यहां तक कि कई लोग, तो रात के समय पार्टी में जाने से पहले भी हेयर वॉश करते हैं। विशेषकर महिलाओं की बात करें, तो सर्दी के दिनों में वे सुबह के बजाय रात को सोने पहले ही हेयर वॉश करना पसंद करती हैं। लेकिन, क्या ऐसा करना सही है? रात के समय हेयर वॉश करने का हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ सकता है? इस बारे में आरवीएमयू एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट से बात की।
गीले बालों में सोने से क्या होता है?
आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को यह कहत सुना होगा कि गीले बालों में नहीं सोन चाहिए। रात को हेयर वॉश करने के बाद बाहर भी नहीं जाना चाहिए। इससे तबियत बिगड़ सकता है। सर्दी-जुकाम हो सकता है। हालांकि, क्लीवलैंड क्लिनिक में प्रकाशित लेख की मानें, तो रात को गीले बालों के साथ बाहर टहलने से सर्दी-जुकाम की शिकायत नहीं हो सकती है। लेख के मुताबिक सर्दी-जुकाम होने के लिए वायरस के संपर्क में आना पड़ता है। अगर आप किसी प्रभावति व्यक्ति के संपर्क में न आएं, तो महज रात के समय हेयर वॉश करने से तबियत नहीं बिगड़ती है। आप चाहें, तो रात को हेयर वॉश कर सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि रात के समय हेयर वॉश करने का स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ सकता है? गीले बालों में सोने की वजह से कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी रोजाना धोते हैं बाल? जानें इससे होने वाले नुकसान
गीले बालों में सोने के नुकसान
गीले बालों में सोने से कई तरह संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इनमें कुछ मुख्य इस प्रकार हैं-
एस्परगिलोसिस हो सकता है- Aspergillosis
यह बीमारी उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है और जिन्हें सांस से जुड़ी परेशानी है। असील में, लंबे समय तक अगर तकियों का कवर साफ न किया जाए, तो उसमें फफूंद लग सकती है। ऐसे तकियों में अगर कोई गीले बालों के साज्ञि सो जाए, तो इन फफूंदों को फैलने के लिए सही एंवायरमेंट मिल जाता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति को एस्परगिलोसिस जैसी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या महिलाएं रोज बाल धो सकती हैं? जानें यह फायदेमंद है या नुकसानदायक
मालासेजिया फॉलिक्युलाइटिस का रिस्क बढ़ता है- Malassezia folliculitis
इस समस्या के तहत व्यक्ति को खुजली मुंहासे जैसी समस्या हो सकती है। यह मूलरूप से यीस्ट इंफेक्श्सन की वजह से होता है। यह स्थिति गीले बालों और पसीने की वजह से बनती है। इससे डैंड्रफ या स्कैल्प डर्मेटाइटिस हो सकता है।
स्कैल्प में दाद हो सकता है- Scalp ringworm
अगर कोई लंबे समय तक गीले बालों में सोता है, तो उसको स्कैल्प से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती है। असल में, गीले बालों में सोने की वजह से स्कैल्प में दा हो सकता है। यह एक फैलने वाली समस्या होती है। अगर घर में किसी को एक को यह समस्या हो गई, तो दूसरों को भी हो सकती है। स्कैलप में दाद होने पर व्यक्ति को स्कैल्प लाल, दाने और रैशेज हो जाते हैं।
image credit: freepik