त्वचा पर किसी भी प्रकार के दाग-धब्बों के होने से खूबसूरती की रौनक बिगड़ जाती है। मुंहासे, दाने या फिर पिगमेंटेशन, ये सभी आपकी खूबसूरती को खराब कर देते हैं। त्वचा की इन समस्याओं के उपचार के लिए कोई भी अंग्रेजी दवा कारगर सिद्ध हो इसकी कोई गारंटी भी नहीं होती है। इसके लिए नैचुरल उपचार ही एक मात्र सरल और कारगर विकल्प माना गया है। अगर आप त्वचा पर घाव या जलन से भी परेशान हैं, तो इसका इलाज भी शहद और एलोवेरा जेल लगाकर कर सकते हैं। दरअसल, शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो कीटाणुओं को खत्म करता है। जबकि एलोवेरा एक अच्छा मॉइश्चराइजर का काम करता है।
पिगमेंटेशन के लिए बेस्ट औषधि है एलोवेरा और शहद
पिगमेंटेशन यानी रंजकता त्वचा की एक बड़ी समस्या है। इसमें त्वचा पर धब्बे पड़ जाते हैं। इससे चेहरा कुरुप दिखने लगता है। जब पिगमेंटेशन बढ़ जाते हैं तो इन्हें हाइपरपिगमेंटेशन भी कहा जाता है। त्वचा की इन समस्या का उपचार शुरुआत में ही करना चाहिए। ये समस्या बढ़ने पर उपचार मुश्किल हो जाता है। शहद और एलोवेरा का मिश्रण पिगमेंटेशन के लिए एक अचूक उपाय है। नियमित रूप से इनका इस्तेमाल कर इस समस्या से निपटा जा सकता है।
शहद और एलोवेरा जेल का मिश्रण कैसे तैयार करें?
सामग्री
- 1 टेबल स्पून शहद
- 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल
विधि
- एक बोल में दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं।
- इसे अब चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें।
- अच्छी तरह सूख जाने के बाद इसे पानी से धो दें।
- चेहरे या किसी तरह के घाव हो तो दोनों सामग्री मिलाकर प्रभावित जगह पर रोज़ाना लगाएं, इससे फायदा मिलेगा।
एक्सफोलिएशन है ज़रूरी
शहद में एंटी-एजिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने का भी काम करते हैं। इसे क्विक क्लींजि़ंग स्क्रब भी कहते हैं।
सामग्री
- 1 टेबलस्पून शहद
- 2 टेबलस्पून ब्राउन शुगर
- 1 टीस्पून नींबू का रस
विधि
- तीनों सामग्री को बोल में डालकर मिलाएं। अपनी त्वचा को हलका गीला करें और तैयार स्क्रब से एक्सफॉलिएट करें।
- करीब एक मिनट तक स्क्रब को चेहरे पर लगे रहने दें, सूखने के बाद धो दें।
Read More Articles On Skin Care In Hindi