Fri Sep 11, 2026 | 08:31 PM IST

बवासीर की समस्या कम कर सकता है सेंधा नमक, जानें कैसे करें इस्तेमाल

बवासीर की समस्या में व्यक्ति को बेहद परेशानी होती है, लेकिन कुछ घरेलु उपायों से इस समस्या को कम किया जा सकता है।   

जीवनशैली में होते बदलाव व अनियमित खानपान की आदतों की वजह से शरीर में कई तरह के रोग उत्पन्न होते हैं। अधिकतर रोग पेट की समस्या के कारण होते हैं। जिनमें से कब्ज की समस्या अधिकतर लोगों को परेशान करती है। कब्ज की वजह से पाइल्स या बवासीर की समस्या हो सकती है। बवासीर में गुदा मार्ग की नसों में सूजन आ जाती है। कई बार बवासीर में गुदा मार्ग में मस्से भी हो जाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप इस समस्या में आराम पा सकते हैं। सेंधा नमक के इस्तेमाल से बवासीर की परेशानी को कम किया जा सकता है।

बवासीर की समस्या में सेंधा नमक का इस्तेमाल 

बवासीर की समस्या में आराम पाने के लिए आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेंधा नमक को एप्सम सॉल्ट (Epsom Salt) भी कहा जाता है। एप्सम सॉल्ट मैग्नीशियम सल्फेट से बना होता है। जबकि सामान्य खाने वाला नमक सोडियम क्लोराइड में बनता है। 

सेंधा नमक का इस्तेमाल भारत में कई वर्षों से किया जा रहा है। इसे कब्ज, मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द व सूजन की समस्या में इस्तेमाल किया जाता रहा है। 

बवासीर की समस्या में सेंधा नमक का इस्तेमाल दो तरह से किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें : बवासीर की समस्या में बहुत असरकारी हैं ये 5 घरेलू उपचार, मिलेगा जल्द आराम

piles home remedies

बवासीर में सेंधा नमक के पानी से करें सिकाई 

बवासीर की समस्या होने पर व्यक्ति अपने बाथटब में पानी भरने के बाद सेंधा नमक को मिला सकता है या एक छोटे टब में हल्का गुनगुना पानी रखकर उसमें सेंधा नमक मिलाकर सिकाई कर सकता है। 

एक टब में हल्का गुनगुना पानी रखकर उसमें कुछ मिनट बैठने से मरीज को बवासीर की समस्या में आराम मिलता है। इसे सिट्ज बाथ (Sitz bath) कहा जाता है। अगर आप बाथटब में सेंधा नमक मिला रहे हैं तो करीब एक कप नमक का इस्तेमाल करें, जबकि छोटे टब में सेंधा नमक की एक से दो चम्मच मिलाना काफी होता है। 

सेंधा नमक के पेस्ट का उपयोग 

अगर मरीज सिट्ज बाथ नहीं ले पा रहें हैं तो ऐसे में वह सेंधा नमक के पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं। इस उपाय में नमक का पेस्ट प्रभावित क्षेत्र पर करना होता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए सेंधा नमक में कुछ बूंदे ग्लिसरीन की मिलाएं। इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद रूई से आप इस पेस्ट को प्रभावित त्वचा पर लगा सकते हैं। करीब दस मिनट तक पेस्ट को लगा रहने दें इसके बाद इसे साफ पानी से साफ कर लें। 

इसे भी पढ़ें : बवासीर की समस्या को दूर करने में बेहद फायदेमंद है ये 3 घरेलू नुस्खे, रोग से मिलेगा छुटकारा

डॉक्टर के पास कब जाएं

बवासीर की ज्यादा समस्या न होने पर आप घरेलू उपायों और दिनचर्या में बदलाव कर आराम पा सकते हैं। लेकिन यदि बवासीर में ज्यादा खून आने लगा है या मल त्याग करते समय ज्यादा परेशानी हो रही है तो ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से मिलकर इसका इलाज कराएं। 

Read Next

हल्दी, नमक और सरसों के तेल का मिश्रण दूर करेगा आपकी ये 5 समस्याएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 06, 2023 15:35 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content