स्लो मेटाबॉलिज्म से होती है कई परेशानियां, जानें इसे तेज करने के घरेलू उपाय

मेटाबॉलिज्म स्लो होने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती है। लेकिन घरेलू उपयों से इसे ठीक किया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्लो मेटाबॉलिज्म से होती है कई परेशानियां, जानें इसे तेज करने के घरेलू उपाय


शरीर में मेटाबॉलिज्म एक विशेष प्रक्रिया होती है। इसमें भोजन आपके शरीर में सही तरह से पचता है। जिससे आपकी शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलने लगता है और आप एक्टिव व ऊर्जावान बने रहते हैं। यदि यह प्रक्रिया धीमी होने लगे तो ऐसे में आपको पूरा दिन सुस्ती बनी रहती है। साथ ही आप कई तरह के रोगों से भी ग्रसित हो सकते हैं। आगे जानते हैं किस तरह से आप अपने मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बना सकते हैं। 

मेटाबॉलिज्म क्या है?

जब आपका भोजन का ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया करता है तो इसे मेटाबॉलिज्म कहते हैं। मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली रसायन प्रतिक्रिया होती है। ये प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। शरीर को सांस लेते समय, रक्त के संचार में या कोशिकाओं को रिपेयर करने के दौरान ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इस ऊर्जा की पूर्ति में मेटाबॉलिज्म अहम भूमिका निभाता है। 

इसे भी पढ़ें : मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 9 घरेलू उपाय

मेटाबॉलिज्म के स्लो होने से क्या होता है?

मेटाबॉलिज्म के स्लो होने से शरीर पर कई तरह की लक्षण दिखाई देते है। मेटाबॉलिज्म के स्लो होने पर सबसे पहले व्यक्ति का मोटापा बढ़ने लगता है। इसके साथ ही व्यक्ति को थोड़ा काम करने में भी थकान महसूस होने लगती है। इसके अलावा स्लो मेटाबॉलिज्म की वजह से व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को जोड़ों में दर्द व डिप्रेशन भी महसूस होता है।

स्लो मेटाबॉलिज्म को कैसे करें ठीक 

स्लो मेटाबॉलिज्म को आप जीवनशैली में बदलाव कर सही कर सकते हैं। इसके अलावा घरेलू उपाय भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आगे जानते हैं स्लो मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के उपायों के बारे में। 

slow metabolism home remedies

एक्सरसाइज करें

आपको अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज शामिल करना होगा। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। साथ ही इससे आपका मेटाबॉलिक रेट भी ठीक होने लगता है। वर्क आउट करने से वजन तेजी से कम होता है और आपकी कैलोरी बर्न होती है।  

दालचीनी की चाय पिएं 

दालचीनी की चाय शरीर में फैट को जमने नहीं देती है। साथ ही ये पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स गुण आपके शरीर पर कई तरह के अच्छे प्रभाव डालते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म ठीक होता है। यदि सुबह के समय दालचीनी की चाय पीने से आपको तेजी से लाभ मिलता है। 

अजावइन से बढ़ाएं मेटाबॉलिज्म 

अजावइन पाचन क्रिया को ठीक करने का काम करती है। इसे अपने भोजन में शामिल करने से आपको खाना पचाने में मदद मिलती है। पाचन क्रिया को ठीक करने के साथ ही अजवाइन मेटाबॉलिज्म क्रिया को भी बेहतर बनाती है। 

इसे भी पढ़ें : मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए दोपहर के भोजन को बनाएं हेल्दी, जानें किन आहार को करें शामिल और किसे करें बाहर

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं 

शरीर को हाईड्रेट रखना बेहद आवश्यक है। डिहाईड्रेशन की वजह से आपको थकान महसूस हो सकती है। इसलिए बेहद आवश्यक है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे पोषण तत्वों के अवशोषण में मदद मिलती है और आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर रूप से कार्य करने लगता है। 

Read Next

बवासीर में बहुत फायदेमंद है मेथी दाना, जानें किन समस्याओं को करता है दूर और कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version