बालों पर करी पत्ता कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बाल बनेंगे मुलायम-खूबसूरत

How to Use Curry Leaves on Hair: करी पत्ते को आप बालों पर लगा सकते हैं। जानें, बालों पर करी पत्ता कैसे लगाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर करी पत्ता कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बाल बनेंगे मुलायम-खूबसूरत

How to Apply Curry Leaves on Hair: करी पत्ता खुशबू के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अकसर लोग करी पत्ते का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। इसके अलावा करी पत्ते को हेयर केयर करने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। करी पत्ते को बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा कैरोटीन और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा करी पत्ता अन्य विटामिन्स और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। ऐसे में अगर बालों पर करी पत्ता लगाया जाता है, तो बालों से जुडी कई समस्याओं में आराम मिल सकता है। करी पत्ता बालों को लंबा करने, सफेद बालों से छुटकारा दिलाने और इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकता है। आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए करी पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं बालों पर करी पत्ता कैसे लगाएं? (How to Apply Curry Leaves on Hair in Hindi)

बालों पर करी पत्ता कैसे लगाएं?- How to Use Curry Leaves on Hair in Hindi

1. करी पत्ता और नारियल का तेल

आप बालों पर करी पत्ते को नारियल के तेल में मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप 10-12 करी पत्ते लें। अब एक पैन में नारियल का तेल और करी पत्ते डाल दें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसे ठंडा होने दें, इसके बाद इस मिश्रण को बालों पर अच्छी तरह से लगा लें। करी पत्ता और नारियल के तेल के मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं। सिर की धीरे-धीरे मालिश करें। 1-2 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल काफी मुलायम और चमकदार बनेंगे

2. करी पत्ता और दही

आप अपने बालों पर करी पत्ते को दही में मिलाकर सकते हैं। इसके लिए करी पत्ते लें। अब करी पत्तों और दही का पेस्ट बना लें। इसे अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को साफ पानी से धो लें। करी पत्ता और दही का हेयर मास्क लगाने से बालों को पर्याप्त पोषण और प्रोटीन मिलता है। इससे बाल जड़ से मजबूत बनते हैं और लंबे होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कमजोर स्कैल्प के कारण झड़ते हैं बाल और होता है सिरदर्द? कड़ी पत्ते से बनाएं अपने स्कैल्प को मजबूत, जानें तरीका

curry leaves on hair

3. करी पत्ता और कपूर का तेल

अगर आपके सिर पर डैंड्रफ हो रखा है, तो आप अपने बालों पर करी पत्ते में कपूर का तेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच करी पत्ता लें। इसे अच्छी तरह से पीस लें, फिर इसमें कपूर का तेल मिला लें। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप इस हेयर मास्क को 15 दिन में एक बार अप्लाई कर सकते हैं। कपूर के तेल और करी पत्ते में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो सिर से डैंड्रफ को रिमूव करने में मदद करते हैं।

4. करी पत्ता और आंवला पाउडर

आप अपने बालों पर करी पत्ते में आंवला पाउडर मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप करी पत्तों को सूखाकर पाउडर बना लें। अब इसमें आंवला और मेथी पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल, नारियल का तेल डालें। अब सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30-45 मिनट बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। आप इस हेयर मास्क को सप्ताह में 1 बार लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बालों पर मिक्स करके लगाएं सरसों का तेल और आंवला, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

5. करी पत्ता और मेहंदी

आप चाहें तो अपने बालों पर करी पत्ते में मेहंदी मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए करी पत्ते का पेस्ट लें। इसमें मेहंदी का पाउडर, नारियल तेल और अंडा मिक्स कर लें। अब इस हेयर पैक को अपने बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। इससे बालों की अच्छी तरह से कंडीशनिंग होगी। 

How to Use Curry Leaves on Hair in Hindi: आप करी पत्तों को मेहंदी, दही, आंवला पाउडर, कपूर के तेल और नारियल के तेल में मिक्स करके बालों पर अप्लाई कर सकते हैं।

Read Next

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए फायदेमंद है मेहंदी, इस तरह करें प्रयोग

Disclaimer