Doctor Verified

स्ट्रेस की वजह से कैसे प्रभावित हो सकती है आपकी नींद? डॉक्टर से जानें

How to Tell if Stress is Affecting Your Sleep : क्या स्ट्रेस के कारण व्यक्ति की नींद पर बुरा असर हो सकता है? आइए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेस की वजह से कैसे प्रभावित हो सकती है आपकी नींद? डॉक्टर से जानें

How to Tell if Stress is Affecting Your Sleep: आजकल की बिजी जिंदगी में लोग एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ में लगे हुए हैं। ऐसे में दूसरों से आगे निकलने की चाहत में लोग खुद को स्ट्रेस का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल यह उठता है कि क्या स्ट्रेस और नींद के बीच कोई संबंध होता है? आज के इस आर्टिकल में हम फेलिक्स अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप गंभीर (Dr. Jaideep Gambhir, Psychiatrist at Felix Hospital) से जानेंगे कि स्ट्रेस बढ़ने से व्यक्ति की नींद किस तरह खराब हो सकती है। आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं।

स्ट्रेस और नींद के बीच क्या है संबंध?- What is the Relation Between Stress and Sleep

stress effect on sleep

तनाव और नींद के बीच एक दो-तरफा संबंध होता है। तनाव नींद की क्वालिटी और अवधि पर बुरा असर डाल सकता है। नींद की कमी से स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। वहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें स्ट्रेस के कारण नींद नहीं आती है। बता दें कि जब लोग तनाव का अनुभव करते हैं, तो उनके शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे स्ट्रेस हार्मोन निकलते हैं। ऐसे में नींद आना मुश्किल हो सकता है।इस स्थिति में व्यक्ति की स्लीपिंग साइकिल पूरी तरह से खराब हो सकता है।

नींद की कमी से होती हैं ये समस्याएं- Problems Caused by Lack of Sleep

नींद नहीं पूरी होने की वजह से व्यक्ति को कई समस्याओं का समन करना पड़ सकता है। इससे मूड खराब, लो एनर्जी और फोकस करने में कठिनाई जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इससे व्यक्ति को रोजमर्रा का काम करने में परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें कि कभी-कभी रात में नींद पूरी नहीं होने से परेशानी नहीं होती हैं, लेकिन आपको रोजाना ऐसा नहीं करना चाहिए। सीडीसी की एक रिपोर्ट की मानें ,तो जो लोग रोजाना रात में 7 घंटे से कम सोते हैं, उन्हें निम्नलिखित स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है:

  • मोटापा
  • हृदय रोग
  • डायबिटीज
  • स्ट्रोक
  • डिप्रेशन
  • गठिया
  • किडनी की बीमारी

हालांकि, कई अन्य कारक इन स्थितियों का कारण बन सकते हैं, नींद की कमी उनके विकास में योगदान दे सकती है।

इसे भी पढ़ें- नींद की कमी ही नहीं, इन कारणों से भी हो सकते हैं काले घेरे

स्ट्रेस नींद पर कैसे डालता है असर?- How Does Stress Affect Sleep

काम की वजह से कभी-कभी तनाव महसूस होना आम बात है, लेकिन स्ट्रेस की लंबे समय से चली आ रही स्थिति नर्वस सिस्टम को लंबे समय तक उत्तेजित रख सकती है। ऐसे में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। स्ट्रेस नींद की कमी का कारण बन सकता है। ऐसे में व्यक्ति बार-बार सतर्कता की उच्च स्थिति में रहता है, जिससे नींद आने में देरी हो सकती है।

नींद में सुधार के लिए स्ट्रेस कैसे करें काम?- How to Work on Stress to Improve Sleep

बता दें कि सोने से पहले शाम को अपने स्ट्रेस के स्तर को कम करके, कई लोग नींद की अवधि और गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप किस तरह स्ट्रेस को कम कर सकते हैं।

  • माइंडफुल मेडिटेशन
  • एक्सरसाइज
  • समय पर सोना
  • हेल्दी डाइट
  • कैफीन इनटेक कम करें
  • अल्कोहल इनटेक बंद करें
  • पर्सनल और वर्क लाइफ को बैलेंस करें

इसे भी पढ़ें- क्या कम या ज्यादा नींद लेने से महिलाओं का हार्मोन प्रभावित होता है? जानें डॉक्टर से

कुल मिलाकर, स्ट्रेस और नींद का आपस में गहरा संबंध है। स्ट्रेस नींद की क्वालिटी और अवधि पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में आपको स्ट्रेस कम करने के लिए ऊपर बताए टिप्स को फॉलो करना चाहिए। अगर आपको कोई फर्क नजर नहीं आता है, तो डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

Read Next

किडनी डोनेट करने वाले व्यक्ति को क्या-क्या स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer