How to Remove Matte lipstick : मैट लिपस्टिक जहां आपके लुक को बेहतर करने में मदद करती हैं. वहीं, इसे लिप्स से हटाना बहुत ही बड़ी चुनौती हो जाती है, क्योंकि इसके दाग बहुत ही जिद्दी होते हैं जिसे बिना मेकअप रिमूवर के हटाना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन अगर आपके पास मेकअप रिमूवर न हो तो इस स्थिति में क्या है? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो परेशान न हों। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे टिप्स बनाएंगे, जिससे आप बिना मेकअप रिमूवर के अपने लिप्स से लिपस्टिक हटा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके टिप्स के बारे में-
मैट लिपस्टिक को हटाने का टिप्स
1. पेट्रोलियम जेली का करें इस्तेमाल
होठों से मैट लिपस्टिक हटाने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले पेट्रोलियम जेल को अपने होंठों पर लगाकर रखें. करीब 2 से 3 मिनट के बाद कॉटन बॉल से इसे हटा लें। इससे लिपस्टिक को हटाना आसान हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें - Upper lips Hair Removal : अपर लिप्स के लिए थ्रेडिंग या वैक्सिंग, क्या ज्यादा अच्छी है?
2. बादाम का तेल
मैट लिपस्टिक हटाने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। बादाम का तेल लगाने के लिए सबसे पहले 1 कॉटन बॉल लें। इसके बाद इसे अपने होंठों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में इसे सूती कपड़े की मदद से पोछ लें। इससे मैट लिपस्टिक काफी जल्दी हट जाएगा।
3. टूथब्रश
मैट लिपस्टिक हटाने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करें। इसके लिए दांतों को साफ करने वाला ब्रश लें। अब इसे होठों रखकर धीरे-धीरे साफ करें। यह लिप्स पर बचे हुए अवशेष को पूरी तरह से हटा देगा, इससे आपके लिप्स काफी साफ नजर आ सकते हैं।
4. लिप स्क्रब
मैट लिपस्टिक के दाग काफी ज्यादा जिद्दी होते हैं। अगर इन उपायों से आपके लिप्स से दाग नहीं हट रहे हैं तो लिप स्क्रब का इस्तेमाल करें। लिप स्क्रब तैयार करने के लिए 1 चम्मच चीनी लें, इसमें थोड़ा शहद मिक्स कर लें। अब इसे अपने होंठों पर लगाकर स्क्रब की तरह रगड़ें. इससे आपके लिप्स बेदाग हो जाएंगे।
5. लिप बाम
लिप बाम की मदद से भी आप होंठों से मैट लिपस्टिक के दाग हटा सकते हैं। इसके लिए अपनी उंगली पर थोड़ा सा लिप बाम लगाएं। अब इसे अपने होंठो पर लगाकर कुछ सेकंड्स के लिए रगड़ें। इससे कुछ ही समय में मैट लिपस्टिक के दाग कम हो जाएंगे।
मैट लिपस्टिक का दाग हटाने के लिए आप इन नुस्खों का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। साथ ही आपके लिप्स का लुक भी बेहतर होगा। ध्यान रखें कि लिपस्टिक को अपने होंठों पर अधिक न लगाएं। इससे आपके लिप्स का रंग और स्किन खराब हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version