
Ayurvedic Tips To Remove Ama Or Toxins: क्या आप भी भोजन के बाद पेट में गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। साथ ही, आए दिन कब्ज से परेशान रहते हैं और सुबह पेट साफ करने में परेशानी होती है? आमतौर पर इस तरह की समस्याओं को लोग खराब पाचन और आंत में बैक्टीरिया के असंतुलन से जोड़ते हैं। क्योंकि ज्यादातर पाचन संबंधी समस्याएं गट हेल्थ खराब होने के कारण होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हमेशा ही आपकी पेट से जुड़ी परेशानियों के पीछे ये कारण जिम्मेदार नहीं हो सकते हैं। बल्कि कई अन्य समस्याएं भी आपके पाचन स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कई बार पाचन संबंधी समस्याएं शरीर में टॉक्सिन्स के बढ़ने का संकेत भी हो सकती हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र (BAMS Ayurveda) के अनुसार, "शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता है पाचन संबंधी समस्याओं के प्रमुख कारणों में से एक है। अगर कोई व्यक्ति लगातार पाचन संबधी समस्याओं का सामना कर रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि अब उन्हें अपने शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत है।" इस लेख में हम आपको शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता आपके पाचन को कैसे प्रभावित करती है, इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बता रहे हैं।
शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता पाचन को कैसे प्रभावित करती है- How Toxicity Affect Digestion In Hindi
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ.वरालक्ष्मी के अनुसार, "आयुर्वेद में टॉक्सिन्स को अमा (AMA) कहा जाता है। यह एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुछ ऐसे कण जो जहर के समान होते हैं। अमा (AMA) एक प्रकार का अपचित विषाक्त पदार्थ होते हैं, जो खराब पाचन अग्नि और खराब खानपान और जीवनशैली कारकों के परिणामस्वरूप बनते हैं। इस तरह यह हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं।"
शरीर में टॉक्सिन (अमा) के होने कारण- Common Causes Of AMA or Toxins In Body
- बहुत कम या बहुत ज्यादा खाना
- भूख लगने पर खाना नहीं खाना
- उदास होने पर, गुस्से में या तनाव होने पर खाना
- तासीर में ठंडी, बासी और कच्चा भोजन अधिक करना
- गलत फूड कॉम्बिनेशन का सेवन अधिक करना
इसे भी पढ़ें: शरीर में दिखने वाले ये 5 लक्षण बताते हैं बढ़ गई है टॉक्सिटी, जानें टॉक्सिन निकालने के उपाय
शरीर में टॉक्सिन (अमा) होने के लक्षण- Signs Of AMA or Toxins In Body
- जीभ पर सफेद कोटिंग जमना
- भारीपन महसूस होना
- बहुत अधिक थकान
- वॉटर रिटेंशन
- पानी जैसा मल
- सुस्ती
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: इन 5 उपायों से आपको मिलेगी टॉक्सिन फ्री त्वचा और प्राकृतिक खूबसूरती
शरीर से टॉक्सिन (अमा) बाहर कैसे निकालें- How To Remove AMA or Toxins From Body
- फास्टिंग करें
- भोजन में कुछ पाचक जड़ी-बूटियां शामिल करें जैसे, जीरा, अजवाइन, आंवला, त्रिफला आदि।
- शारीरिक रूप से एक्टिव रहें और पसीना बहाएं, यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का एक अच्छा तरीका है।
- फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें
- तला-भुना, बहुत मीठा, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें।
- चाय-कॉफी, सोडा, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन न करें।
- गुनगुना पानी पिएं
- रात में देर से खाने से बचें
- दोपहर के भोजन में दही या छाछ का सेवन जरूर करें।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version