अधिकतर लोग इन दिनों जॉब करते हैं। डेस्क जॉब में आपको एक ही जगह पर बैठकर काम करना होता है, जिसकी वजह से कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने की संभावना रहती है। अधिकतर लोग डेस्क जॉब में पीठ और गर्दन के दर्द की बात करते हैं, लेकिन इसकी वजह से हाथों की नसों में होने वाले दर्द को हम नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि लगातार काम की वजह से हथेलियों की नसों में दर्द होने लगता है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। लेकिन कंप्यूटर और लैपटॉप में लगातार काम की वजह से अधिकतर लोगों को इस तरह की समस्या बनी रहती है। अगर आपको भी हथेली की नसों में दर्द रहता है, तो इसके लिए आप कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो हथेली की नसों में होने वाले दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं।
हथेली की नसों में दर्द का इलाज
1. एक्यूपंक्चर चिकित्सा
हथेली की नसों में दर्द से राहत पाने के लिए एक्यूपंक्चर ट्रीटमेंट ले सकते हैं. इससे काफी मदद मिलती है। इस चिकित्सा की मदद से आपको स्किन के अंदरुनी हिस्से में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। दरअसल, एक्यूपंक्चर थेरेपी की मदद से शरीर एंडोर्फिन और अन्य दर्द निवारक हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे आप नसों में होने वाले दर्द से आराम पा सकते हैं।
2. हल्दी का करें इस्तेमाल
हथेली की नसों में दर्द की परेशानी होने पर हल्दी का इस्तेमाल करें। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो दर्द से राहत दिला सकता है। इसके अलावा करक्यूमिन नसों में दर्द से छुटकारा दिलाने में प्रभावी है। इसके इस्तेमाल आप लेप के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा हल्दी चाय, दूध और सब्जी में मिक्स करके खाई जा सकती है, जो आपकी नसों के दर्द को कम कर सकता है।
3. यूकेलिप्टस का तेल है फायदेमंद
नसों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए यूकेलिप्टस का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तेल से मालिश करने के लिए इसे किसी अन्य तेल जैसे- बादाम का तेल, नारियल का तेल के साथ मिक्स कर लें। अब इसे हथेली पर लगाकर मसाज करें। इससे नसों में होने वाली दर्द को दूर की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें - Visible Hand Veins: हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? जानें इसके 6 कारण
4. ठंडी सिंकाई
हथेली में दर्द होने पर ठंडी सिंकाई की जा सकती है। इसके लिए बर्फ के कुछ टुकड़ें लें। अब इसे सूती कपड़े में बांधकर अपनी हथेलियों की सिंकाई करेँ। इससे दर्द से आराम मिलेगा।
5. अदरक का तेल
हथेली की नसों में दर्द की परेशानी होने पर अदरक का तेल भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा आप अदरक का लेप भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए अदरक का तेल अपनी हथेली पर लगाकर करीब 10 मिनट तक मसाज करें। इससे दर्द से छुटकारा मिलेगा।
हथेली की नसों में दर्द होने पर आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको काफी समय से इस तरह की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।