Doctor Verified

प्रेगनेंसी में सांस फूलने पर क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें डाइट टिप्स

Diet Tips For Shortness of Breath in Pregnancy: प्रेगनेंसी में सांस फूलने की समस्या महिलाओं में बहुत कॉमन है, जानें प्रेगनेंसी में सांस फूलने पर क्या खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में सांस फूलने पर क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें डाइट टिप्स

Diet Tips For Shortness of Breath in Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और मानसिक उथल-पुथल आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। प्रेगनेंसी के समय अक्सर तीसरी तिमाही में महिलाओं को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक आंकड़े के मुताबिक लगभग 60 से 70 फीसदी महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान सांस लेने में परेशानी होती है। इस समस्या के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। प्रेगनेंसी में गर्भ में पल रहे शिशु के फेफड़ों पर दबाव पड़ने की वजह से भी आपको सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान सांस लेने में परेशानी होने पर आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खानपान का ध्यान रखकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं प्रेगनेंसी में सांस फूलने पर क्या खाना चाहिए? इस दौरान डाइट से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

प्रेगनेंसी में सांस फूलने पर क्या खाना चाहिए?- Diet Tips For Shortness of Breath in Pregnancy

प्रेगनेंसी के पहली तिमाही में सांस से जुड़ी परेशानियां बहुत कम देखने को मिलती हैं, लेकिन तीसरी तिमाही के दौरान यह समस्या अक्सर महिलाओं में देखने को मिलती है। इसकी वजह से प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही के दौरान फेफड़ों के डायफ्राम की साइज में बदलाव के कारण होने वाली दिक्कत है। ओजस क्लिनिक के डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी प्रेगनेंसी के दौरान सांस फूलने की समस्या से बचने के लिए आपको डाइट में इन फूड्स को शामिल करना चाहिए-

Diet Tips For Shortness of Breath in Pregnancy

इसे भी पढ़ें: Pregnancy Sixth Month Diet : प्रेगनेंसी के छठें महीने क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?

1. अखरोट 

प्रेगनेंसी के दौरान सांस फूलने की समस्या में अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों को सूजन की समस्या से बचाने का काम करते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान सांस फूलने की समस्या में अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है। 

2. ब्रोकली

प्रेगनेंसी में सांस फूलने की समस्या में ब्रोकली खाने से आपको बहुत फायदा मिलता है। ब्रोकली में विटामिन सी के साथ-साथ फोलेट, कैरोटेनॉयड्स और फाइटोकेमिकल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व फेफड़ों में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

3. ब्लूबेरी

प्रेगनेंसी में सांस फूलने की समस्या से बचने के लिए ब्लूबेरी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ब्लूबेरी में मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फेफड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अस्थमा या सांस से जुड़ी बीमारी में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

4. सेब

गर्भावस्था में सांस फूलने की समस्या में सेब खाना बहुत फायदेमंद होता है। सेब में मौजूद विटामिन ई, विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन पाए जाते हैं। इसके अलावा सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आपके फेफड़ों को हेल्दी रखने का काम करते हैं।

5. अलसी का सेवन

प्रेगनेंसी में सांस फूलने की समस्या से बचने के लिए अलसी के बीज का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। बीएमसी कैंसर में प्रकाशित एक शोध में भी यह कहा गया है कि अलसी में मौजूद गुण न सिर्फ फेफड़ों के ऊतकों को हेल्दी रखते हैं बल्कि फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों में बहुत फायदेमंद होते हैं।

6. लहसुन

लहसुन में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने और कार्सिनोजेन्स को खत्म करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भी लहसुन खाना बहुत फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें: Pregnancy Ninth Month Diet : प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?

प्रेगनेंसी के दौरान सांस फूलने की समस्या से बचने के लिए आपको खानपान के साथ लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको प्रेगनेंसी में बार-बार इस समस्या का सामना करना पड़ता है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

 

Read Next

अलसी और तिल के लड्डू खाने से सेहत को मिलेंगे 12 फायदे, स्वाद में भी हैं लाजवाब

Disclaimer