ज्यादा सोने की आदत से कैसे बचें

जिस तरह कम सोना एक समस्या है उसी तरह ज्यादा सोना भी किसी समस्या से कम नहीं है। जो लोग इस समस्या से परेशान हैं उनकी जरूरत को समझते हुए हम बता रहे हैं इस आदत पर काबू पाने के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा सोने की आदत से कैसे बचें

हमें हर रोज कम से कम से आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है। इससे कम या ज्यादा होने पर इसका हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कम नींद या ज्यादा नींद आना दोनों ही स्थितियां बीमारियों को न्यौता देती हैं।

हममें से ज्यादातर लोग कम नींद आने की समस्या से परेशान होते हैं लेकिन उन लोगों की संख्या भी कम नहीं है जो ज्यादा नींद आने से परेशान होते हैं।
एक व्यक्ति को सामान्य तौर पर 8 घण्टे से ज्यादा की नींद नहीं लेनी चाहिए, लेकिन अमूमन लोग 10 घण्टे तक सोते हैं। इससे कोई नुकसान नहीं होता। नुकसान तब होता है, जब आप इससे ज्यादा सोते हैं। इससे ज्यादा सोने वालो में सुस्ती की समस्या देखी जाती है। इसके अलावा याद्दाश्त भी कमजोर पड़ने लगती है। शरीर हमेशा भारी-भारी सा लगता है। आइए जानें ज्यादा नींद आने की समस्या से कैसे बचा जा सकता है।

tips to prevent oversleeping in hindi

उपयुक्त अलार्म लगाएं

सोने से पहले अपनी अलार्म घड़ी या मोबाइल में एक उपयुक्त टोन सेट करें। इस अर्लाम टोन की आवाज ऐसी होनी चाहिए जो सोते समय आपके कानों तक पहुंचे। आप चाहें तो सोने से पहले रेडियो पर मनपसंद स्टेशन सेट करके भी सो सकते हैं। और जैसे ही अलार्म बजे उसे ऑन कर दें। यह आपकी ज्यादा सोने की आदत को छोड़ने में मदद कर सकता है। अलार्म या म्यूजिक सेट करते समय ध्यान रखें वो थोड़ा रॉकिंग टाइप का हो जिसके आवाज कान में जाते ही आप बिस्तर छोड़ने पर मजबूर हो जाएं।

अलार्म लगाना ना भूलें

सोने से पहले कुछ मिनटों के अंतराल पर एक-दो अलार्म सेट कर लें। और अलार्म घड़ी को बिल्कुल पास में ना रखें। उसे अपने बिस्तर से कुछ दूर किसी टेबल पर रखें जिससे उसे बंद करने के लिए आपको बेड से उठना पड़े। इस तरह एक बार उठने के बाद आप दुबारा बिस्तर पर जाने से पहले जरूर सोचेंगे।

स्नूज बटन ना दबाएं

कभी भी अलार्म बजने पर स्नूज बटन ना दबाएं। हो सकता है कि नींद में आप भूल जाएं कि आपने कितनी बार स्नूज बटन को दबा दिया है और आप का अलार्म बजना बंद हो जाए। जिसकी वजह से आप देर तक सोते रह जाएं। अलार्म बजने के बाद खुद को बिस्तर से उठाने की कोशिश जरूर करें।     
 tips to prevent oversleeping in hindi

समय पर सोएं

अपने सोने का समय निर्धारित करें। एक बार जब आपको इसकी आदत हो जाएगी तो उस समय पर बिस्तर पर जाते ही आपको नींद आने लगेगी और समय पर उठने की आदत बना पाएंगे। हो सकता है इसकी आदत पड़ने में थोड़ा समय लगे लेकिन धीरे-धीरे यह आपकी आदत में शुमार हो जाएगा।

डॉक्टर से बात करें

कई बार ज्यादा सोने की आदत के पीछे कोई समस्या भी हो सकती है। अगर आपने उपरोक्त सारे उपाय अपना लिए हैं और इनसे कोई फायदा आपको महसूस नहीं हो रहा है तो डॉक्टर से संपंर्क जरूर करें। हो सकता है कि आपका डॉक्टर इस समस्या से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सके।

 

अगर आप भी ज्यादा सोने की अपनी आदत से परेशान हैं तो इन उपायों को अपनाएं और अपनी इस आदत पर काबू पाएं।

 

Read More Articles On Mental Health In Hindi

Read Next

चार काम जो दिन की बेहतरीन शुरुआत के लिए है जरूरी

Disclaimer