मौसम सर्द होते ही होंठ फटने की समस्या शुरू हो जाती है। इस दौरान लिप्स का खयाल रखना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर त्वचा का फटना शरीर में पानी की कमी का संकेत है। इसीलिए त्वचा को मॉश्चराइजर की जरूरत पड़ती है। अपने होठों को मुलायम, मखमली और खूबसूरत बनाने के लिए मंहगे प्रोडक्ट्स नहीं, घर पर ही आसान तरीके से बनाएं लिप स्क्रब। ये लिप स्क्रब आपके होठों के डेड स्किन को निकालेंगे और नए स्किन सेल्स को बनाने में मदद भी करेंगे। साथ ही इनमें मौजूद मॉश्चराइजिंग गुणों के कारण आपके होंठ बनेंगे खूबसूरत, मुलायम और गुलाबी।
जरूरी है सही स्क्रब का इस्तेमाल
जैसे की शरीर से मृत कोशिकाओं को निकालने के लिए आप स्पा या पार्लर अथवा घर में एक्सफोलिएशन का सहारा लेते हैं वैसे ही होठों के लिए भी आपको जतन करनी पड़ेगी। लेकिन ध्यान रखें ये आपके होठ है जहां शरीर की सबसे कोमल त्वचा होती है तो इसे काफी सावधानी और जेंटल तरीके से एक्सफोलिएट करें।
फेशियल स्क्रब और बॉडी स्क्रब का होठों पर इस्तेमाल करने पर इनका होठों पर शायद गलत प्रभाव भी पड़ सकता है। ऐसे में लिप स्क्रबर का ही इस्तेमाल करें। होठों के लिए बाजार में अलग से लिप स्क्रबर मिलते हैं। लेकिन आपके लिए बेहतर होगा कि आप घर पर ही लिप स्क्रबर बनाइए। अगर आपको घर पर लिप स्क्रबर बनाने नहीं आता है तो इस लेख में जानें लिप स्क्रबर बनाने के तरीके।
हनी और शुगर लिप स्क्रब
- चीनी एक ऐसा इन्ग्रीडिएंट है जो बॉडी स्क्रब करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसी के साथ ये होठों के लिए भी कारगर है।
- चीनी से लिप स्क्रब बनाने के लिए थोड़े से शहद की भी जरूरत पड़ेगी।
- एक चम्मच चीनी में शहद के तीन-चार ड्रॉप मिलाएं।
- अब इसे होठों पर लगाकर दो मिनट के लिए अच्छी तरह से रब करें।
- फिर हल्के गुनगुने पानी से होठों को दो लें।
- अब होठों पर लिप बाम लगाएं।
ऑलिव ऑयल और शुगर लिप स्क्रब
- अगर होठों को डीप मॉश्चराइज करना चाहते हैं तो ऑलिव ऑयल और शुगर लिप स्क्रब का इस्तेमाल करें।
- ऑलिव ऑयल में पोरीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट्स व फ्लेवसेनॉयड्स स्कवेलीन होता है जो डैमेज कोशिकाओं को ठीक करने का काम करता है।
- ये स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच चीनी में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदे मिलाइए।
- अब इस स्क्रबर से होठों को स्क्रब करिए।
- फिर होठों को गुनगुने पानी से धो लें।
- ये स्क्रब कुछ ही मिनटों में होठों को मॉश्चराइज करने का काम करेगा।
कॉफी स्क्रब
- अगर आपके होठ बहुत अधिक नाजुक हैं तो कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल करें।
- ये स्क्रब होठों को और अधिक लाल या पिंक बनाने का भी काम करते हैं।
- कॉफी स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले कॉफी बीन्स को पीस लें।
- अब कॉफी पाउड में थोड़ा सा दूध मिलाइए।
- अब आपका कॉफी स्क्रब तैयार है।
- इससे होठों को कुछ मिनटों के लिए स्क्रब करिए।
- फिर होठों को धो लें।
- आपके होठ इंस्टेंटली मॉश्चराइज हो जाएंगे।
ये याद रखें
- होठों को ड्राय ना होने दें। हमेशा होठों पर लिपबाम लगा कर रखें।
- खाने और नहाने या चेहरा धोने के बाद लिप बाम जरूर लगाएं।
- बटर भी एक अच्छा प्रकृति लिप बाम है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Beauty