Doctor Verified

नेचुरल तरीके से घटाना है कोलेस्ट्रॉल? पिएं 5 हर्ब्स वाला यह काढ़ा, जानें रेस‍िपी और फायदे

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ग‍िलोय, पुदीना, धन‍िया के बीज, मुलैठी और सौंफ से बना हर्बल काढ़ा फायदेमंद है। यह हार्ट को स्वस्थ रखता और पाचन सुधारता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
नेचुरल तरीके से घटाना है कोलेस्ट्रॉल? पिएं 5 हर्ब्स वाला यह काढ़ा, जानें रेस‍िपी और फायदे

आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर पर, लोग इसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ प्राकृतिक उपाय भी इसे कम करने में मदद कर सकते हैं? खासकर, ऐसे हर्बल काढ़ा जो शरीर को ठंडक भी दें और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करें गर्मियों में ऐसे हर्ब्स का चुनाव करना जरूरी है, जिनकी तासीर ठंडी हो, ताकि शरीर में ज्‍यादा गर्मी न बढ़े और पाचन तंत्र को भी फायदा मिले। इस लेख में हम आपको 5 ऐसी हर्ब्स से बने होममेड काढ़ा के बारे में बताएंगे, जो कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कम करने में मदद करेंगे। इस हर्बल काढ़ा की खास बात यह है कि यह शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन को बेहतर बनाने और हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करता है। अगर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं, तो इस हर्बल काढ़ा को अपनी डेली लाइफ में शामिल करें और इसके फायदे देखें। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।

काढ़ा में मौजूद 5 हर्ब्स के फायदे- Five Herbs Benefits in Kadha

1. गिलोय- Giloy

गिलोय एक बेहतरीन जड़ी-बूटी है, जिसे आयुर्वेद में ‘अमृत’ कहा जाता है। यह शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। गिलोय में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स खून को साफ करते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर को गर्मियों में ज्‍यादा गर्मी से भी बचाता है।

इसे भी पढ़ें- हर सीजन में इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं ये 5 काढ़े, जानें एक्सपर्ट से

2. पुदीना- Mint

पुदीना न केवल पाचन को दुरुस्त करता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और लिवर को डिटॉक्स करने की प्रक्र‍िया में मदद करता है। गर्मियों में पुदीना शरीर को ठंडा रखता है और हाई कोलेस्ट्रॉल से होने वाले ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

3. धनिया के बीज- Coriander Seeds

धनिया के बीज शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो हार्ट हेल्थ (Heart Health) के लिए फायदेमंद है। यह गर्मियों में शरीर को ठंडक भी देता है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है।

4. मुलैठी- Mulethi

मुलैठी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है और आर्टरीज को साफ रखती है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स हार्ट की सेहत को सुधारते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं।

5. सौंफ- Fennel

सौंफ में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह पाचन को सुधारता है और शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।

जड़ी-बूटियों से काढ़ा कैसे बनाएं?- Herbs Infused Kadha Recipe

kadha-recipe

यह काढ़ा गिलोय, पुदीना, धनिया के बीज, मुलैठी और सौंफ से बनाया जाता है। ये सभी जड़ी-बूटियां शरीर को ठंडक देती हैं और कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कम करने में मदद करती हैं-

सामग्री:

  • गिलोय पाउडर
  • पुदीना पत्तियां
  • धनिया के बीज
  • मुलैठी पाउडर
  • सौंफ
  • पानी
  • शहद

बनाने की विधि:

  • पानी को एक बर्तन में गर्म करें।
  • इसमें गिलोय, मुलैठी और धनिया के बीज डालें और 5 मिनट तक उबालें।
  • अब इसमें पुदीना पत्तियां और सौंफ डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट और पकाएं।
  • गैस बंद करें और काढ़े को 2-3 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • छानकर कप में डालें और स्वाद के लिए शहद मिलाएं।
  • हल्का गर्म या गुनगुना ही पिएं।

कैसे और कब पिएं काढ़ा?- How to Consume Kadha

  • इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पिएं।
  • हफ्ते में 4-5 दिन इसका सेवन करें।
  • नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहने के साथ पाचन भी बेहतर होगा।

गर्मियों में कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कम करने के लिए ठंडी तासीर वाली जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल सबसे अच्छा तरीका है। गिलोय, पुदीना, धनिया के बीज, मुलैठी और सौंफ से बना यह हर्बल काढ़ा आपकी हेल्थ को सुधारने में मदद करेगा। इसे रोजाना पीने से न केवल कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होगा, बल्कि आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होगी और शरीर को ठंडक मिलेगी।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि व्रत के दौरान इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने के लिए खाएं ये 5 चीजें, कम होगा बीमारियों का खतरा

Disclaimer