बिना डाई इन 5 तरीकों से काले करें सफेद बाल

How To Make Hair Black Without Dye: बिना डाई और मेहंदी के बाल करने के कई तरीके हैं, जिनकी मदद से आप सफेद बालों को आसानी से काला कर सकते हैं।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Sep 03, 2022 09:47 IST
बिना डाई इन 5 तरीकों से काले करें सफेद बाल

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How To Make Hair Hair Black Naturally Without Dye: बिना डाई के बाल काले कैसे करें? यह सवाल हम में से ज्यादातर लोगों को काफी परेशान करता है, क्योंकि डाई से बाल काले तो हो जाते हैं, लेकिन यह बालों के लिए काफी नुकसानदायक होती है। साथ ही इसका असर कुछ दिनों में ही खत्म होने लगता है और सफेद बाल फिर से नजर आने लगते हैं। डाई में काफी हार्श केमिकल होते हैं, जो हमारे बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए लोग बालों को काला करने के लिए डाई के अलावा अन्य दूसरे विकल्पों को ढूंढने में लगे रहते हैं। अब सवाल यह उठता है कि डाई के बिना बाल काले कैसे करें? क्या बालों को नेचुरली काला करने का कोई तरीका है?

बहुत से लोग डाई के बजाए बालों को काला करने के लिए मेहंदी का प्रयोग भी करते हैं। इससे काफी हद तक बालों को काला करने में मदद  मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं बालों को काला करने के कई अन्य तरीके भी हैं, जिनकी मदद से आप काले और शाइनी बाल पा सकते हैं? इस लेख में हम आपको सफेद बालों का काला करने के 5 तरीके (baal kale karne ka tarika) बता रहे हैं।

बिना डाई बाल काले करने के 5 तरीके- Ways To Make Hair Black Naturally Without Dye

1. आंवला से करें बाल काले

सफेद बालों को काला करने के लिए आप आंवला को एक हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप साबुत आंवला कुचकर या रस का प्रयोग कर सकते हैं। आप आंवला या आंवला के रस को किसी भी हेयर ऑयल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसे बालों में लगा सकते हैं, इससे बहुत फायदा मिलेगा।

How To Make Hair Black Naturally Without Dye In Hindi

इसे भी पढें: सरसों के तेल से पाएं नैचुरली काले बाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

2. प्याज के रस से करें बाल काले

प्याज रस बालों की की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। यह सफेद बालों को काला करने में भी लाभकारी है। आप सीधे तौर पर बालों में प्याज का रस लगा सकते हैं या फिर सरसों या नारियल तेल आदि में मिलाकर भी इसका प्रयोग कर सकते है। तेल को थोड़ा गर्म कर लें और इसमें नींबू या आंवला भी मिलाएं। इससे तेजी से बाल काले होंगे। सप्ताह में 2-3 बार बालों में 3-4 घंटे के लिए जरूर लगाएं, उसके बाद शैंपू से धो लें।

3. अंडा लगाएं

प्रोटीन से भरपूर अंडा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप अंडे का हेयर मास्क बनाकर बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको सरसों, नारियल या जैतून के तेल में अंडे का सफेद भाग डालकर मिलाना है। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। आप इसे 20-25 मिनट, 4-5 घंटे या रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं।

4. एलोवेरा और तेल लगाएं

आप नारियल, सरसों, अरंडी या जैतून के तेल में एलोवेरा मिलाकर, इस मिश्रण को बालों में अप्लाई कर सकते हैं। आप इसमें नींबू और आंवला का रस भी मिला सकते हैं, इससे सफेद बालों से जल्द छुटकारा मिलेगा। इसे भी 3-4 घंटो के लिए बालों में लगाएं और शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

5.  सब्जियों का जूस पिएं

सुबह खाली पेट गाजर, चुकंदर, आंवला, नींबू आदि का साथ में जूस निकालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह बालों को अंदर से काले, मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करेगा।

इसे भी पढें: मेंहदी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, सफेद बाल होंगे नैचुरली काले

यह भी ध्यान रखें

इन आसान टिप्स की मदद से आप सफेद बालों को नेचुरली काला करने काफी मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको संतुलित आहार जरूर लेना चाहिए, क्योंकि शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी सफेद बालों की समस्या होती है, इसलिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। साथ ही सफेद बालों की समस्या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

All Image Source: Freepik

Disclaimer