
पर्याप्त पोषण न मिल पाने की वजह से लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है। पोषण की कमी का असर बालों पर भी देखने को मिलता है। खराब जीवनशैली और पोषण की कमी की वजह से बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा बालों के टूटने व झड़ने की समस्या होने लगती है। बालों के लगातार टूटने से लोगों में चिंता होने लगती है। लेकिन आप घरेलू उपायों को अपनाकर अपने बालों को दोबारा से हेल्दी बना सकते हैं। आज के समय महिलाओं को घर व ऑफिस के काम में खुद के लिए समय ही नहीं मिलता, ऐसे में दादी व नानी के बताए नुस्खे से वो अपने बालों को टूटने व झड़ने से बचा सकती है। इस लेख में आगे आपको करी पत्ते के तेल से बालों पर होने वाले फायदे व इस तेल को बनाने के तरीके क बारे में बताया गया है।
करी पत्ते के तेल से होने वाले फायदे
- करी पत्तों से बना तेल आपके बालों को गहराई से मजबूत बनाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट डैमेज बालों को दोबारा ठीक करने में सहायक होते हैं।
- करी पत्ते का तेल बालों की ड्राईनेस को कम करने में मददगार होता है। इसके तेल से बालों का रुखापन कम होता है और उनका टूटना कम हो जाता है।
- बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने के लिए आप करी के पत्तों का तेल इस्तेमला कर सकते हैं। इसमें मौजूद आयरन, फॉसफोरस, व कैल्शियम बालों के लिए फायदेमंद होता है।
- बालों के झड़ने की समस्या में भी आप करी पत्ते के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके तेल से मसाज करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है, जिससे स्कैल्प मजबूत बनती है और बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : चेहरे पर आलू का रस लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
इस तरह बनाएं करी पत्तों का तेल
- करी पत्तो का तेल बनाने के लिए आप सबसे पहले करी के पेड़ से करीब 40 से 50 पत्ते ले आएं।
- इसके बाद आप करीब 100 ग्राम नारियल के तेल के गर्म करें।
- जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो आप इसमें करी पत्ते डाल दें। इसके बाद तेल को करीब दस मिनट तक उबलने दें।
- आप इस तेल से अधिक फायदा लेने के लिए इसमें मेथी के दानों को भी डाल दें। इसके बाद इसे भी करीब दस मिनट तक तेल में उबलने दें।
- इसके बाद आप कांच को बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें।
- जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे छान लें। इससे तेल में मौजूद मेथी दाने और करी के पत्ते हट जाएंगे।
- इस तेल को एक बोतल में भरकर रख लें।
- सप्ताह में दो बार इस तेल से बालों को जड़ों पर मसाज करें। धीरे-धीरे आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और वह पहले की तरह शाइनी और घने होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें : चेहरे की झाइयां दूर करेगा नीम का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
करी पत्ते के तेल का अधिक लाभ लेने के लिए आप इस तेल से रात में सिर की मसाज करें। इससे आपके सिर की त्वचा ब्लड सर्कुलेशन सही होगा। रात को तेल लगाने से बालों पर सुबह तक तेल लगा रहेगा जिससे इसके सभी पोषक तत्व बालों को मिलेगें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version