व्यस्त जीवनशैली और अस्वस्थ खानपान के कारण बालों पर ध्यान देना मुश्किल हो सकता है। इसके कारण बाल डल, डैमेज और बेजान होने लगते है, साथ ही बालों की शाइन भी जाने लगती है। ऐसी समस्या में लौकी का हेयर मास्क आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। जी हां, लौकी सेहत के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसे बालों के लिए कई तरीको से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप लौकी के तेल और रस को बालों की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह लौकी का हेयर मास्क भी बाल बढ़ाने में असरदार हो सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है लौकी का हेयर मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना। तो चलिए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानते हैं कि बालों की ग्रोथ के लिए हेयर मास्क कैसे तैयार करना है।
लौकी के बालों के लिए फायदे (Lauki Benefits For Hair)
सेहत के साथ बालों की ग्रोथ के लिए भी लौकी फायदेमंद मानी जाती है। अगर लौकी का नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो यह बालों का झड़ना कम कर सकती है। लौकी के रस को बालों में लगाने से कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें विटामिन-बी पाया जाता है, जो स्कैल्प की समस्या से राहत देने में मदद करता है। बालों में लौकी का जूस लगाने से बेजान और सूखे बालों की समस्या भी हल होती है। वहीं लौकी का फेस मास्क भी बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
इसे भी पढ़े- लौकी का छिलका फेंकने के बजाय करें बालों के लिए इस्तेमाल, बढ़ेगी हेयर ग्रोथ
तो चलिए अब जानते हैं घर पर लौकी का हेयर मास्क बनाने का तरीका -
लौकी का हेयर मास्क कैसे बनाएं (How To Make Lauki Hair Mask In Hindi)
सामग्री
लौकी का रस - एक कप
दही - 4 चम्मच
सेब का सिरका - 1 चम्मच
इसे भी पढ़े- बालों पर लौकी का रस लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें प्रयोग का तरीका
बनाने की विधि
- सबसे पहले लौकी का छिलका निकाले और मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
- स्टेप में पेस्ट को बाउल में डालें और इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं।
- आखिर में इस पेस्ट में 4 चम्मच गाढा दही मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें।
- लौकी का हेयर मास्क कैसे लगाएं ( How To use lauki hair mask)
- लौकी का हेयर मास्क लगाने के लिए एक दिन पहले ही सिर धो लें।
- हेयर मास्क लगाने के लिए अपने बालों को दो हिस्सों में बाटें और हेयर मास्क लगाना शुरू करें।
- लौकी के हेयर मास्क को स्कैल्प से टिप तक अच्छे से अप्लाई करें।
- इस हेयर मास्क को 30 से 40 मिनट तक लगाए रखें। सूखने के बाद सादे पानी से बाल धो लें।
- हेयर मास्क लगाने के एक दिन बाद तक हेयर वॉश नहीं करें।
इस तरह से आप लौकी से हेयर मास्क तैयार कर सकते है। इससे बालों को मजबूती मिलेगी, साथ ही आपके बाल प्राकृतिक रूप से भी मजबूत बन पाएंगे। लेकिन अगर आप लौकी का इस्तेमाल पहली बार कर रहे हैं तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version