
रमजान का महीना इस्लाम धर्म में बेहद पाक माना जाता है। इस दौरान रोजा रखने का रिवाज है और लोग पूरे दिन पानी तक नहीं पीते हैं। ऐसे में आपको अपनी सेहत का भरपूर ध्यान रखना चाहिए और साथ ही रमजान के दौरान आप आसानी से अपना वजन भी कम कर सकते हैं। इससे आप रमजान के महीने में फिट रहने की कोशिश कर सकते हैं। यह आपके लिए एक नयी शुरूआत का अच्छा अवसर हो सकता है। हालांकि शुरूआत में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन कोशिश करने से आप आसानी से अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखकर आप रमजान के दौरान अपना वजन घटा सकते हैं।
रमजान के दौरान ऐसे कम करें वजन
1. संतुलित भोजन से रोजा तोड़ें
दरअसल रोजा के दौरान हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिससे शरीर की ऊर्जा की जरूरत अपने आप कम हो जाती है लेकिन इस दौरान आपको रोजा तोड़ने या सुबह की सरगी के समय खानपान को लेकर थोड़ा संयमित रहना चाहिए और व्रत तोड़ने के तुरंत बाद अधिक भोजन न करें। इसके बजाय प्रार्थना करने के बाद कुछ देर रूकने के बाद जूस या स्मूदी से अपना व्रत तोड़ें और उसके बाद धीरे-धारे खाने की मात्रा बढ़ाएं। अगर अधिक भूख न हो, तो सिर्फ खाना के लिए खाना न खाएं। खाने में बहुत अधिक तैलीय और फ्राई चीजों के सेवन से बचें। इससे पाचन तंत्र खराब होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा गर्मी के समय में आप तरबूज, खारी और पपीता जैसे फलों का सेवन भी कर सकते हैं। इससे पेट ठंडा रहता है और शरीर हाइड्रेट भी रहता है।
Image Credit- Freepik
2. अधिक वसा वाले खाद्य पदार्थ
रमजान के दौरान इफ्तारी के समय कई लोग व्रत तोड़ने के लिए तली-भुनी चीजों का सेवन करते हैं। इससे पेट संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती है। तले हुए पदार्थों में उच्च कैलोरी और वसा की मात्रा होती है, जिससे आपका अचानक वजन बढ़ सकता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी खराब हो सकता है। इसके अलावा ये छोटी-छोटी चीजें आपके स्वास्थ्य को लंबे समय तक प्रभावित कर सकती है। इसलिए उपवास तोड़ने के लिए हमेशा हल्की चीजों का सेवन करें। जैसे फल, भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और जूस।
3. सहूर लेना न भूलें
कई बार सहूर न लेना आपके वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। दरअसल सहूर न लेने पर आपको पूरे दिन भूखा रहना पड़ सकता है इसलिए औपको सुबह उठकर कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए। इससे पूरे दिन आपकी ऊर्जा बनी रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। इससे शाम के समय आप अधिक भोजन का सेवन भी नहीं करते हैं। कई बार लोग सुबह के समय भोजन नहीं कर पाते हैं और पूरे दिन की भूख के बाद वह शाम में बहुत अधिक खाना खा लेते हैं। इससे वेट गेन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में रोजेदार इफ्तार में जरूर खाएं ये 3 हेल्दी रेसिपीज, शरीर रहेगा ठंडा और कंट्रोल रहेगा वजन
4. चीनी की मात्रा रखें कम
हम जानते हैं कि अधिक मीठी चीजों के सेवन से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए आपको चीनीयुक्त पेय पदार्थों और मिठाईयों से बेहद कम मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा आपको रिफाइंड चीनी का भी सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे वजन बढ़ने की संभावना रहती है। अगर आप मीठे का सेवन कर रहे हैं, तो इसके लिए आप फल, सूखे मेवे या शहद का उपयोग कर सकते हैं। फ्रूट सलाद मीठे के तौर पर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह आपको फ्रेश रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी दूर रखता है।
Image Credit- Freepik
5. नमक का सेवन सीमित करें
सोडियम शरीर को डिहाइड्रेट करता है, इसलिए सबसे अच्छा विकल्प उन खाद्य पदार्थों को खाने से बचना है जिनमें बहुत अधिक नमक होता है। वे आपकी प्यासा बढ़ा सकते हैं और इससे भोजन अवशोषण की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा यह रमजान के दौरान कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है, जिससे आप लंबे समय तक परेशान रह सकते हैं। इसलिए रमजान के दौरान नमक का बेहद कम मात्रा में उपयोग करें और अगर संभव हो, तो साधारण नमक की जगह सेंधा नमक और पिंक सॉल्ट का उपयोग कर सकते हैं।
6. तीस मिनट की कसरत रोजाना
रमजान के दौरान आपका शरीर एक दिनचर्या का पालन करने की कोशिश करता है। ऐसे में नींद की कमी का असर आपके दिमाग और शरीर पर भी पड़ सकता है इसलिए शरीर को नैचुरली फिट रखना बहुत जरूरी है और इसके लिए आप टहलना और साधारण व्यायाम कर सकते हैं। व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा आती है और पूरे दिन काम करने की ताकत बनी रहती है। साथ ही वजन भी आसानी से कम हो सकता है। हालांकि अगर आपको ऐसा लगता है कि व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता है।
Image Credit- Freepik
इन बातों का रखें ध्यान
1. रमजान के उपवास के दौरान बहुत अधिक काम न करें। इससे शरीर में कमजोरी आ सकती है।
2. इसके अलावा दिन के समय में धूप में न निकले। इससे प्यास बढ़ सकती है।
3. शाम के समय बहुत अधिक एक बार में खाने से बचें और हो सके तो पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।
4. अगर आपको कोई गंभीर बीमारी हो, तो रोजा रखने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Main Image Credit- Freepik