इंसानी दिमाग आज भी फाइट और फ्लाइट मोड में काम करता है। मतलब जब हमारे पूर्वज थे तब वे खुद का जीवन बचाने के लिए या तो जानवरों से लड़ते थे या भाग जाते थे। हमारा दिमाग आज भी उसी सिद्धांत पर काम करता है। हम मुश्किल परिस्थिति का सामना नहीं करते। यही वजह है कि मुश्किल वक्त में हम चिंता, तनाव, डिप्रेशन में चले जाते हैं। टीएमएस माइंडफुल जीके2 में क्लीनिकल साइकॉलोजिस्ट डॉक्टर प्रज्ञा मलिक से हमने जाना कि जब आप मुश्किल परिस्थिति में होते हैं तब अपने मन को स्थिर कैसे रखें। डॉक्टर प्रज्ञा मलिक की बताई कुछ हेल्दी टेक्नीक्स की मदद से हम किसी मुश्किल परिस्थिति को संतुलित और प्रबंधित कर सकते हैं।
1. काम करने के तरीकों पर ध्यान
डॉक्टर प्रज्ञा मलिक का कहना है कि जब आप मुश्किल परिस्थिति में हैं तब उसकी तैयारी के लिए खुद के लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। मसलन आप ध्यान दें कि आप किस तरह से खाते हैं। किस तरह से बैठते हैं। किस तरह चलते हैं। किस समय पर क्या बोलते हैं। खुद का लाइफस्टाइल हेल्दी रखने से आप मुश्किल परिस्थिति में हेल्दी तरीके से फैसला कर पाते हैं और उससे आसानी से बाहर निकल जाते हैं। डॉक्टर प्रज्ञा ने बताया कि आप अपने एक्शन्स पर ध्यान देकर इसमें सुधार कर सकते हैं। उदाहरण के लिए माइंडफुलनेस थिकिंग, माइंडफुलनेस ईटिंग कर सकते हैं। माइंडफुलनेस का मतलब यह नहीं है कि सबकुछ आपको परफेक्ट करना है, इसका मतलब है कि आप हेल्दी तरीके से किसी काम को करें।
2. योग करें
डॉक्टर प्रज्ञा का कहना है कि जब आप परेशान हैं तो हड़बड़ाहट में आकर कोई गलत फैसला न करे लें। बल्कि उस पर विचार करें। तनाव को मैनेज करने की कला एक दिन में नहीं आती। यह धीरे-धीरे आती है। जब आप परेशान हों, तब आप योगा या ध्यान कर सकते हैं। कुछ समय के लिए बाहरी दुनिया से काटकर खुद के लिए ध्यान लगाया जाए। इससे मुश्किल वक्त आने पर आप सही तरीके से फैसला कर पाते हैं। साथ ही परेशानी से बाहर निकल पाते हैं।
3. प्राणायाम करें
अगर आप घर से बाहर हैं तो आप ब्रिदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। मुश्किल वक्त में प्राणायाम करना सबसे सिंपल टेक्निक है, उस परिस्थिति को डील करने की। जब आप प्राणायाम कर रहे हैं तब सोचें के जब आप सांस अंदर ले रहे हैं तब सोचें कि सृष्टि की सारी पॉजिटिविटी आपके अंदर आ रही है और जब आप सांस बाहर छोड़ रहे हैं तब सोचें कि आपकी सारी नेगेटिविटि बाहर जा रही है। इससे 2-3 मिनट में आराम मिलता है।
4. खुद को हौंसला
आप खुद को हौंसला दें कि यह मुश्किल परिस्थिति आज है कल नहीं रहेगी। आप इस परिस्थिति से लड़ेंगे और हार नहीं मानेंगे। इससे आप खुद को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने के लिए हौंसला देते हैं।
5. विजुअलाइजेशन
डॉक्टर प्रज्ञा का कहना है कि जब आप मुश्किल परिस्थिति में हैं तब रात को सोने से पहले अपने लक्ष्य को देखें। इसे विजुअलाइजेशन टेक्नीक कहा जाता है। जब आप परेशान हैं तब आप सोचें कि आपके आसपास चीजें अच्छी चल रही हैं। तब ब्रेन रिलैक्स होता है। जिस परिस्थिति की वजह से हम परेशान हैं तब आप सोचें कि इसके आउटकम आएंगे तब आप खुश हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : प्रोफेशनल लाइफ में जब आए मुश्किल तो अपने व्यवहार को ऐसे बनाएं संतुलित
6. संगीत सुनें
जब आप परेशानी में हैं तो मन को शांत करने के लिए लाइट म्युजिक सुनें। आपको जैसा संगीत पसंद है, वैसा संगीत सुनें। उदारण के लिए आप पानी के गिरने की आवाज, चिड़ियों के चहचहाने की आवाज, इंस्ट्रुमेंटल म्युजिक, भजन सुनना आदि आप सुन सकते हैं। इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे।
7. दूसरों की मदद करें
मुश्किल वक्त में खुद पर ज्यादा ध्यान देने से आपके दिमाग में परेशानी और बढ़ती है। इसलिए अपनी परेशानियाों को छोड़कर दूसरों की परेशानियों पर ध्यान दें। दूसरों की मदद करने से सेल्फ एस्टीम मिलता है। इससे आप अपनी परेशानी भूल जाते हैं।
8. भविष्य के बारे में ज्यादा न सोचें
भविष्य के बारे में ज्यादा सोचना मतलब चिंता को पैदा करना। चिंता से आप परेशान होते हैं। भविष्य के बारे में बहुत ज्यादा न सोचें। आपको अभी के पल का पता नहीं होता इससे आप चिंता में चले जाते हैं। इसलिए वर्तमान में जिएं।
9. मादक पदार्थों से दूरी
मादक पदार्थ हमारे कोप-अप करने की नैचुरल कैपेसिटी को कम कर देते हैं। हमारी डिसिजन मेकिंग पावर सही से काम नहीं करती। इसलिए मादक पदार्थों से दूर रहते हैं।
10. मसल्स एक्सरसाइज
मसल्स एक्सरसाइज में आप 5-10 सैकेंड के लिए अपनी मुट्ठी को बहुत टाइट से बंद करें। रिवर्स काउंटिंग में करें। आपको जितना गुस्सा आ रहा है उतनी तेजी से मुट्ठी को बंद करें। इसे मसल्स एक्सरसाइज कहते हैं।
इसे भी पढ़ें : Secret of Happiness: लाइफ में खुश रहना है तो हमेशा याद रखें ये 5 टिप्स, हर मुश्किल होगी आसान
11. पानी पिएं
मुश्किल परिस्थित में खूब पानी पिएं। पानी पीने से ऑक्सीजन मिलती है, जिससे दिमाग सोच पाता है। इस तरह आप मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकल सकते हैं।
12. हेल्दी डाइट
डॉक्टर प्रज्ञा बताती हैं कि जब आप हेल्दी डाइट लेते हैं तब आपका शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर स्वस्थ रहने पर आप बीमार नहीं पड़ेंगे। घर में परेशानियां नहीं बढ़ेंगी। ऐसी डाइट लें जो खुद को एनर्जी दे। खुद के लिए डाइट प्लान करें। लिक्विड डाइट ज्यादा लें। अच्छी डाइट लेने से आप खुद को मुश्किल परिस्थिति से जल्दी बाहर निकाल सकते हैं।
13. किताबों का सहारा लें
जब कोई सोल्युशन नहीं मिल रहा है तो पवित्र ग्रंथों को पढ़ें या ऐसी किताबें पढें जो आपको मानसिक शांति देती हैं। जब इंसान परेशान हो जब कुछ समझ नहीं आए तब ऐसे पवित्र ग्रंथ को पढ़ें। आप कुछ भी ऐसा पढ़ सकते हैं जो आपको अच्छा लगता है। अगर आपको उपन्यास अच्छा लगता है तो आप वो पढ़ सकते हैं।
14. गर्म पेय पदार्थ लें
हॉट कॉफी, टी, हॉट सूप, गर्म पानी से नहाएं। इससे शरीर में गर्मी आती है, जिससे आप सेफ फील करते हैं इससे आप ठीक हो सकते हैं। खुद एनर्जी देने के लिए कुछ गर्म लेना पड़ता है।
15. सोचने का पैटर्न देखें
अक्सर दिमाग या तो भूतकाल में चलता है या भविष्य में चलता है। भूतकाल को दिखकर हम दुखी हो जाते हैं। जब कि हम भूतकाल के लिए कुछ नहीं कर सकते। फ्यूचर के लिए हम कुछ नहीं कर सकते। इसलिए उस समय में जिएं जिस समय में आप हैं। अपने सोचने के पैटर्न को वर्तमान में लाएं। इससे आप उस पल को जी पाएंगे।
16. कारण को समझें
किस कारण की वजह से आप परेशान हैं उसकी वजह को पहचानें। जब आप परेशान हों तो परेशानी की वजह को पहचानें। परेशानी मालूम होने पर आप परेशानी का हल ढूढ़ पाएंगे।
17. सपोर्ट सिस्टम ढूढें
आपकी बात कौन सुन सकता है। लेकिन हां जो लोग आपको लगता है कि ये आपके लिए सही एडवाइस देगा उनसे आप सपोर्ट मांग सकते हैं।
18. अच्छी नींद लें
कितनी ही बड़ी प्रॉब्लम आ जाए आपको अच्छे से सोना है। नींद अच्छे से नहीं आएगी तो खुद को नींद अच्छे से दिलाएं। नींद अच्छे से नींद नहीं आएगी तो आपके झगड़े बढ़ेंगे।
मुश्किल वक्त से बाहर आने के लिए जरूरी है कि आपका मन शांत हो। मन शांत होने से आप परिस्थितियों से अच्छे से डील कर सकते हैं।
Read more articles on Mind-Body in Hindi
Read Next
स्वस्थ रहने के लिए रोना भी है जरूरी, जानें किन बीमारियों के कारण चाह कर भी नहीं रो पाते हैं कुछ लोग
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version