नारियल तेल की मदद से बढ़ाएं आइब्रो, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Coconut oil for Eyebrows  :  आइब्रो को बढ़ाने के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें?  
  • SHARE
  • FOLLOW
नारियल तेल की मदद से बढ़ाएं आइब्रो, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल


Coconut oil for Eyebrows  : नारियल तेल से बालों को काला और मोटा किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइब्रो की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है? जी हां, नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण आइब्रो की ग्रोथ के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। यह आइब्रो के बालों को मोटा और घना बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। आज हम इस लेख में नारियल तेल से आइब्रो बढ़ाने के टिप्स के बारे में जानेंगे। 

आइब्रो के लिए कैसे फायदेमंद है नारियल तेल? - How to Grow Eyebrows with Coconut Oil 

नारियल का तेल आपकी आइब्रो के लिए काफी अच्छा हो सकता है क्योंकि यह स्किन और बालों को मॉइस्चराइज़ करने के साथ-सात पोषण देने और उनकी रक्षा करने की क्षमता रखता है। नारियल तेल का  आंखों के आसपास इस्तेमाल करने से न सिर्फ आइब्रो की ग्रोथ बेहतर होती है, बल्कि इससे आप आंखों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - आइब्रो बढ़ाने के लिए ऐसे यूज करें पेट्रोलियम जेली, मोटी और घनी हो जाएंगी भौहें

आइब्रो पर कैसे इस्तेमाल करें नारियल तेल? - How to use Coconut Oil in Eyebrows

आइब्रो को बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में- 

1. ऑलिव ऑयल और नारियल तेल

आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए नारियल तेल के साथ ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें. अब इस तेल को रात में सोने से पहले अपने आइब्रो पर लगाकर मसाज करें। इससे आइब्रो की ग्रोथ अच्छी होगी, साथ ही आपकी आइब्रो मोटी और घनी हो सकती है। 

2. कपूर के साथ नारियल तेल

कपूर के साथ नारियल तेल को मिक्स करके आइब्रो पर लगाने से आइब्रो के डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही यह आइब्रो की ग्रोथ को भी अच्छा करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए नारियल तेल के डिब्बे में कपूर की कुछ डिकिया डालकर छोड़ दें. अब इस तेल को नियमित रूप से अपने आइब्रो पर लगाएं।

3. नींबू के साथ नारियल तेल

बालों के लिए नारियल तेल और नींबू काफी अच्छा माना जाता है. आइब्रो पर इस्तेमाल करने के लिए भी आप इस मिश्रण का यूज कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले 1 बूंद नारियल तेल में 1 बूंद नींबू का रस मिक्स कर दें. अब इस मिश्रण को आइब्रो पर लगाकर कुछ देर के लिए रातभर के लिए छोड़ दें। इससे आइब्रो की खूबसूरती और ग्रोथ बढ़ेगी। 

4. शहद के साथ नारियल तेल

नारियल तेल और शहद का मिश्रण आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने में प्रभावी है। सप्ताह में दो बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करें। इससे काफी लाभ मिलेगा। 

5. एलोवेरा जेल के साथ नारियल तेल

एलोवेरा जेल और नारियल तेल आइब्रो के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से आपको काफी लाभ मिलेगा। यह आइब्रो को मॉइस्चराइज करके ग्रोथ को बेहतर करने में असरदार है। 

आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपकी आइब्रो के लिए फायदेमंद साबित होती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके आइब्रो के बाल बिना वजह झड़ रहे हैं तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

 

Read Next

झुर्रियां, फाइन-लाइंस जैसी स्किन की इन 5 समस्याओं को दूर करे एवोकाडो तेल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version