आज कल के बच्चे सलाद खाना नहीं चाहते। उन्हें पिज्जा, बर्गर और चिप्स जैसी चीजें पसंद होती हैं। ये फूड्स खाने में तो टेस्टी लगते हैं पर असल में ये शरीर के लिए नुकसानदायक है। पिज्जा और बर्गर जैसे फूड्स शरीर में अनहेल्दी फैट्स को बढ़ाते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का कारण बनते हैं। बच्चों में यही सबसे ज्यादा मोटापे का कारण बनता है और इसकी वजह से कम उम्र में ही उन्हें डायबिटीज जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सलाद खाने की आदत उन्हें हेल्दी रखने में मदद करती है और उनके मेटाबोलिक रेट को सही रख कर वजन संतुलित करती है। पर परेशानी ये है कि बच्चे सलाद खाना नहीं चाहते? ऐसे में ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
बच्चों को सलाद कैसे खिलाएं (How to get toddler to eat salad)
1. सिंपल सलाद के साथ शुरू करें
अगर आपके बच्चे सलाद नहीं खाते तो उन्हें पहले कुछ सिंपल सलाद खिलाएं। जैसे कि उन्हें पहले पनीर के साथ टमाटर और खीरे से बना सलाद खिलाएं। इस सलाद को थोड़ा चटपटा बनाएं ताकि बच्चे इसे मजे से खा सकें। इसमें आप अपने बच्चों की पसंदीदा सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं जैसे कि गाजर। समय के साथ, जैसे-जैसे आपके बच्चे अधिक फलों और सब्जियों के लिए स्वाद विकसित करते हैं, आप उनके दूसरे व्यंजनों में ये सामग्री जोड़ सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. टोस्टेड नट्स क्रिस्पी सलाद खिलाएं
बच्चों को सब्जियां बहुत ज्यादा पसंद नहीं होती हैं। ऐसे में आप उन्हें ड्राई फ्रूट्स और नट्स के साथ कुछ हेल्दी चीजों को खिला सकते हैं। जैसे कि आप उन्हें नाश्ते में इसे खाने को खा सकते हैं। आप उन्हें गाजर, चुकंदर, टमाटर, मूली और ताजी जड़ी-बूटियां से बनाया ये टेस्टी सलाद खिला सकते हैं। आप इसे एक प्यारा नारंगी रंग देने के लिए थोड़ा भुना हुआ स्क्वैश या शकरकंद मिला कर भी तैयार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : क्या आपके बच्चे को भी है नींद में चलने की समस्या? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और इलाज
3. बच्चों को अपना खुद का सलाद बनाने दें
आपको अपने बच्चे के साथ कुछ क्रिएटिव करने की कोशिश करनी चाहिए। जैसे कि आपको हफ्ते में उन्हें एक बार सभी के लिए सलाद बनाने की ड्यूटी देनी चाहिए। उन्हें सबके लिए टेस्टी और मजेदार सलाद बनाने को कहें। उनसे कहें कि वे इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियों को शामिल करें। उसके बाद इसकी खूब तारीफ करें और बच्चे को ये कई बार और करने को कहें।
4. उनके नाश्ते, स्टफिंग और डिनर में मिलाएं सलाद
बच्चों को सलाद खाने की आदत डलवानी है तो आपको उनके नाश्ते, स्टफिंग और डिनर के अलग-अलग डिश में सलाद को शामिल करना शुरू करें। बच्चे को इस दौरान छोटे-छोटे टूकड़ों में सब्जियां काट कर परोसें ताकि उन्हें मालूम ना पड़े कि बिना बताए सलाद खिलाया जा रहा है।
5. सलाद को ऊपर से सजाएं
बच्चों के सलाद को अगर आप बड़ों के सलाद जितना हेल्दी रखेंगे तो वे कभी भी सलाद नहीं खाएंगे। इसकी जगह अगर आप उनके लिए टेस्टी सलाद तैयार करेंगे तो वे इसे जरूर खा लेंगे। इसके लिए बच्चों के सलाद में चिप्स और नमकीन मिलाएं।
इसे भी पढ़ें : बच्चों के कान में क्यों होती है खुजली ? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
बच्चों को अधिक रंग और अधिक पोषण वाले सब्जियों और फलों से अवगत करवाएं। उन्हें हरी सब्जियां खिलाएं। सलाद के लिए पालक और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों चुनें। सब्जियों के विभिन्न रंगों जैसे टमाटर, गाजर, और पीली शिमला मिर्च को शामिल करें। इससे बच्चों को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलेंगे।साथ ही खीरे, नमकीन नट्स और क्रीमी चीज़ का उपयोग करें। इस तरह विभिन्न रंगों वाली सब्जियों का सलाद बनाएं और उन्हें सलाद खाने की आदत डलवाएं। इसके अलावा सलाद में प्रोटीन बढ़ाने के लिए आप नरम बीन्स, अंडे और ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। इसके अलावा आप पनीर और क्रिम भी मिला सकते हैं। अगर आपके बच्चों को मीठा ज्यादा पसंद है तो उनके सलाद में स्ट्रॉबेरी, अंगूर, कटे हुए सेब और नाशपाती जैसे फलों को जोड़ें।
all images credit: freepik