आई स्ट्रेन (आंखों की थकान) को दूर करने वाली 7 आसान एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

आंखों से संबंधित कई समस्या को दूर करने में कुछ एक्सरसाइज आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं इन्हें करने का तरीका और जरूरी फायदे... 
  • SHARE
  • FOLLOW
आई स्ट्रेन (आंखों की थकान) को दूर करने वाली 7 आसान एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

आज के समय में लोग अपनी कमजोर आंखों से ज्यादा परेशान रहते हैं। दिनभर कम्यूटर के आगे बैठने से आंखों में तनाव बढ़ जाता है।  इसके कारण उनके रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो जाते हैं। आंखों से जुड़ी कई जैसे - आई स्ट्रेन, ड्राई आई, धुंधला दिखना आदि कई समस्या दिनभर के काम को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में इन समस्याओं को समय रहते दूर करना बेहद जरूरी है। ऐसे वक्त में हमेशा दवाइयों का सेवन करना जरूरी नहीं होता। कुछ समस्या को दूर करने के लिए एक्सरसाइज भी आपके काम आ सकती है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे की आंखों को ठीक करने के लिए ऐसी कौन सी एक्सरसाइज हैं जो आप अपनी दिनचर्या में जोड़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

1 - आंखों को गोल घुमाना

आई स्ट्रेन की समस्या को दूर करने के लिए आंखों को गोल-गोल घुमाना एक अच्छा विकल्प है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सुखासन की मुद्रा में बैठें और उसके बाद अपनी आंखों को बंद करें। अब गहरी लंबी सांस लें। अब अपनी आंखें खोलें और घड़ी की सुई की तरह बाएं से दाएं की तरफ घूमाएं। उसके बाद यही प्रक्रिया दाएं से बाएं की ओर दोहराएं। ऐसा करने से ना केवल मांसपेशियों में संतुलन बना रहता है बल्कि आईबॉल की गतिविधियां भी सुधरती हैं।

2 - फोकस चेंज व्यायाम

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सुखासन की अवस्था में बैठें और उसके बाद अपने से दूर रखी वस्तु को देखें। आप अपनी उंगली को चेहरे के पास लाएं और उस पर ध्यान केंद्रित करें। धीरे धीरे उंगली को दूर ले जाएं और दूर रखी वस्तु पर अपना ध्यान केंद्रित करें। इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं। बता दें कि एक्सरसाइज से डिजिटल आई स्ट्रेन की समस्या से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- खराब डाइट भी छीन सकती है आपकी आंखों की रोशनी, जानें कैसे खराब डाइट बनाती है आपको अंधेपन का शिकार

3 - ऊपर से नीचे की ओर देखें

इस एक्सरसाइज में आइबॉल्स को ऊपर से नीचे की ओर लेकर जाते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले सुखासन के अवस्था में बैठें और उसके बाद हाथों की मुट्ठी बांधे और अपने अंगूठे को ऊपर की तरफ रखें। अब अपने अंगूठे को आंखों की सीध में लेकर जाएं। अब अपने अंगूठे को नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे की तरफ लेकर जाएं और अपनी आंखों को अंगूठे पर रखें। जैसे आप अपने अंगूठे को ऊपर से नीचे की और लेकर जाएंगे वैसे-वैसे आपकी आंखें भी नीचे से ऊपर जाएंगी। ऐसा आप 10 बार करें। ऐसा करने से आंखों के आस-पास मौजूद मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है और आई स्ट्रेन की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 

4 - पेंसिल पुशअप व्यायाम

ये एक्सरसाइज पेंसिल के माध्यम से होती है। इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठें और उसके बाद एक पेंसिल लें। अब पेंसिल को अपनी आंखों की सीध में लेकर जाएं और कुछ दूरी पर रखें। अब अपनी आंखों से नोक को ध्यान से देखें और अपना पूरा फोकस पेंसिल की नोक पर रखें। इसके बाद धीरे-धीरे पेंसिल को ऊपर से नीचे, ऊपर, दाएं, बाएं लेकर जाएं ऐसा करने से आंखों के आसपास की मांसपेशियों में मजबूत होंगी। इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराएं। 

5 - फोकस 8 व्यायाम

इस व्यायाम को करने से आई स्ट्रेन की समस्या दूर होने के साथ-साथ एकाग्रता शक्ति भी बढ़ सकती है। इस व्यायाम को करने के लिए सुखासन में बैठ जाएं और उसके बाद अपने से थोड़ी दूरी पर एक बिंदु को स्थित करें। अब उस बिंदु को कुछ समय के लिए बिना पलके झुकाए देखें। उसके बाद अपनी आंखों से आठ के आकार की आकृति बनाएं। इस दौरान आपकी नजरे उस बिंदु से हटनी नहीं चाहिए। उसके बाद अपनी दिशा बदल लें। ऐसा करने से आइ स्ट्रेन की समस्या दूर होने के साथ-साथ एकाग्रता शक्ति भी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- लैपटॉप पर ज्यादा देर समय बिताते हैं, तो आंखों को सुरक्षित रखने के लिए बिना भूलें करें ये 5 काम

6 - हथेली रगड़कर आंखों पर लगाएं

अक्सर आपने देखा होगा जब हम अपनी हथेली एक-दूसरे से रगड़ते हैं तो ऐसा करने से आपका अपनी हथेलियां गर्म महसूस होंगी अब उन हथेलियों को अपनी आंख पर लगाएं। ऐसा करने से न केवल आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है बल्कि मांसपेशियों के कार्य में सुधार भी आता है। ऐसा करने से आंखों से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा भी मिल सकता है।

7 - पलके झपकाना

आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में पलकें झपकाना एक बेहतर विकल्प है। वैसे तो हम आमतौर पर दिन में न जानें कितनी बार पलके झुकाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा निकालें, जिसमें आप एक समय में कई बार और जल्दी-जल्दी पलकें झपकाएं। ऐसा करने से न केवल मांसपेशियों को आराम मिलता है बल्कि आई स्ट्रेन, आंखों का तनाव, आंखों की रोशनी आदि भी प्रभावित होती है।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में कुछ एक्सरसाइज आपके बेहद काम आ सकती हैं। इससे संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इससे अलग कुछ योगासन हैं जैसे - शीर्षासन, अनुलोम-विलोम, हलासन, सर्वांगासन आदि करने से भी आंखों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऊपर बताए गए व्यायाम को यदि आप नियमित रूप से करते हैं तो यह आंखों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में आपके बेहद काम आ सकते हैं और आंखों की रोशनी भी सही हो सकती है।

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

गर्दन को लचीला (फ्लेक्सिबल) बनाने और दर्द से छुटकारा पाने के लिए करें ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

Disclaimer