
How To Do French Manicure At Home: महिलाएं अक्सर अपने चेहरा का काफी ख्याल रखती है। चेहरे पर हो रहा एक भी निशान महिलाओं को काफी परेशान कर देता है। किसी पार्टी या फंक्शन मे जाने से पहले महिलाएं अक्सर कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। महिलाएं चेहरे का मेकअप, तो घर में ही कर लेती है। लेकिन हाथों की देखभाल के लिए कराया जाने वाला मैनीक्योर केवल पार्लर में जाकर ही करवाती है। पार्लर में जाकर इसको करवाने से हजारों रूपए का बिल आता है। वहीं कई बार इतना समय नहीं होता है कि हर बार पार्लर मे जाया जा सकें। ऐसे में हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने और हाथों की देखभाल के लिए घर पर ही फ्रेंच मैनीक्योर किया जा सकता है। फ्रेंच मैनीक्योर में नेल टिप पर व्हाइट नेल पेंट लगाई जाती है, जबकि नीचे हल्के कलर से नाखूनों को पेंट किया जाता है। फ्रेंच मैनिक्योर हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ नाखूनों को भी आर्कषक लुक देता। आइए जानते हैं घर पर फ्रेंच मैनीक्योर कैसे करें?
पहला स्टेप ( हाथों की सफाई करें)
घर पर फ्रेंच मैनीक्योर करने के लिए पहला स्टेप के अनुसार एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें अपने हाथों को एक या दो मिनट के लिए डुबोकर रखें। यह स्किन से एक्सट्रा ऑयल और ड्राई स्किन से छुटकारा पाने में मदद करता है। इस स्टेप की मदद से मैनीक्योर को लंबे समय तक टिके रहने में मदद मिलती है। गर्म पानी हाथों को साफ करने के साथ नाखूनों को भी मुलायम करता है।
दूसरा स्टेप (बेस कोट)
घर पर फ्रेंच मैनीक्योर करने के लिए दूसरे स्टेप में हाथों को सुखा लें। इसके बाद नाखूनों पर बेस कोट नेल पेंट लगाएं। ऐसा करने से नाखून में शाइन आएगी। फ्रेच मैनिक्योर करते समय हल्के रंग की ही नेल पेंट का इस्तेमाल करें। नेल पेंट लगाने के बाद इसे पंखे की हवा में आराम से सूखने दें।
इसे भी पढ़ें- ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं हल्दी के ये 4 फेस पैक, चेहरा दिखेगा फ्रेश
तीसरा स्टेप (व्हाइट नेल पेंट लगाएं)
घर पर फ्रेंच मैनिक्योर करते समय ध्यान दें कि बेस कोट सुखने के बाद नाखूनों की टिप पर नेल पेंट लगाएं। अगर लगाने मे दिक्कत हो रही है, तो दोनों तरफ टेप के स्ट्रिप लगाएं। अब बीच में आसानी से नेल पेंट लगा सकते हैं। ऐसा करने से नेल पेंट ठीक से लग सकेगा।
चौथा स्टेप (नेल पेंट लगाएं)
अब टिप मे नेल पेंट लगाने के बाद और नेल्स में हल्के रंग से नाखून को पेंट करें। इसके लिए आप बेबी पिंक कलर को चुन सकती है। ध्यान रखें फ्रेंच मैनिक्योर पर हल्के रंग ही अच्छे लगते है। हल्के रंग नेचुरल लगने के साथ हाथों की खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं।
घर पर इन तरीकों से फ्रेंच मैनिक्योर किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर घर पर करने में दिक्कत हो, तो किसी एक्सपर्ट की मदद लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version