कुछ लोग सिर्फ एक बार के लिए खाना बनाते हैं। लेकिन, एक बार में ज्यादा खाना बनाना ज्यादा व्यावहारिक होता है। ताकि आप एक वक्त का खाना खाने के बाद, बचे हुए खाने को अगली बार इस्तेमाल कर सकें। समय प्रबंधन के लिए ये तरीका काफी अच्छा माना जाता है। जब हम ये तरीका अपनाते हैं तो हमारे सामने एक दिक्कत आती है, और वो ये कि खाने को सुरक्षित कैसे रखा जाए। जरूरी है कि खाना बनाने के बाद जल्दी उसे ठंडा कर लिया जाए, जिससे खाद्य-जनित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
तापमान का "डेंजर जोन"
बहुत सारे सूक्ष्मजीव ऐसे होते हैं जिनसे खाद्य-जनित बीमारियां होती हैं। लेकिन किसी को बीमार करने के लिए उन्हें अपनी संख्या को काफी बढ़ाना पड़ता है। जब तापमान 40 डिग्री फेरनहाइट से नीचे होता है तो बैक्टीरिया नए बैक्टीरिया बहुत धीरे-धीरे बनाने लगते हैं। इसलिए रेफ्रीजरेटर में खाना सुरक्षित रहता है। 140 फेरनहाइट से ऊपर बैक्टीरिया नए बैक्टीरिया का निर्माण नहीं कर पाता क्योंकि वो अपना जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहा होता है। इन दोनों तापमानों के बीच में जावाणु पनपते हैं और तेजी से खतरनाक स्तर पर पहुंचते हैं। इसलिए इस तापमान क्षेत्र को "डेंजर जोन" माना जाता है।
टॉप स्टोरीज़
कूलिंग मानक
अमेरिका का डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्सर्स फूड सेफ्टी एंड इन्सपैक्शन सर्विस (एफएसआईएस) ने खाद्य सुरक्षा के लिए फाकी रिसर्च की है। आदर्श रूप से, खाने को पकने के तुरंत बाद ही रेफ्रीजरेटर में रख देना चाहिए, लेकिन ऐसा हमेशा मुमकिन नहीं होता। उदाहरण के लिए, एक सूप का बड़ा बर्तन पूरे फ्रीज को गर्म कर सकता है, जो कि सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। एफएसआईएस के अनुसार, खाना बनाने के दो घंटे के अंदर खाने को फ्रिज में रख देना चाहिए। ऐसी बहुत सारी विधियां हैं जिन्हें अपनाकर खाने को जल्दी और सुरक्षित तरीके से ठंडा किया जा सकता है।
खाने की अधिक मात्रा को ठंडा करना
जब खाने की अधिक मात्रा को ठंडा करना हो, खासतौर पर सूप या स्टू के बड़े बर्तन को, तो बहुत मुश्किल होती है। लेकिन आप इसको बर्फ के पानी से आसान बना सकते हैं। किसी बड़े बर्तन में बर्फ का पानी डालें और उसके ऊपर सावधानी से सूप का बर्तन रख दें। ध्यान रहे पानी का स्तर बर्तन के स्तर से काफी कम हो, नहीं तो पानी सूप में मिल सकता है। बर्फ के पानी को हिलाते रहें ताकि सूप पूरी तरह ठंडा हो जाए। एक दूसरा तरीका ये है कि सूप को दो या तीन छोटे बर्तन में डालें, इससे वो जल्दी ठंडा होगा।
छोटे हिस्सों को फ्रीज करना आसान
बचे हुए खाने को हेवी-ड्यूटी फ्रीजर बैग या एयरटाइट कंटेनर में पैक करें। बड़े से ज्यादा छोटे पैक में खाना जल्दी और अच्छी तरह फ्रीज होता है। खाने के अंदर तक ठंडक पहुंच जाती है। अगर खाना ज्यादा है और फ्रिज छोटा, तो खाने को छोटे छोटे हिस्सों में बांट लें और फिर फ्रीज करें। ऐसा करने से आपका खाना देर तक सुरक्षित रहेगा।
Image Source - Getty Images
Read More Articles On Healthy Eating in Hindi