फिट रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट दोनों जरूरी है। वहीं गर्मियों में वातावरण का तापमान बढ़ने के साथ ही सही डाइट लेना बेहद जरूरी है। दरअसल, वातावरण में तापमान बढ़ने से हमारे शरीर पर भी असर पड़ने लगता है। इसके कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है, जो चक्कर आना और अत्यधिक थकावट का कारण बनने लगता है। ऐसे में शहद का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। शहद में कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकती है। गर्मियों में शहद का सेवन लू से बचाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। लेकिन इन फायदो के लिए जरूरी है शहद का सही प्रकार से सेवन करना। गर्मियों में शहद के सेवन के फायदे और तरीको पर बात करते हुए डायटिशियन स्वाती बाथवाल (Swati Bathwal, Dietitian and Diabetes Educator) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शहद खाने के कई तरीको पर बात की गई है।
गर्मियों में शहद का सेवन कैसे करें- How To Consume Honey For Health Benefits
छाछ में मिलाकर पियें
गर्मियों में छाछ का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने और ठंडक देने में मदद करती है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है। लेकिन अगर आप अपने छाछ में हल्का मिठास चाहते हैं, तो आप इसका सेवन शहद के साथ कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक छाछ में शहद डालकर सेवन करने में याददाश तेज होने में मदद मिलती है। दरअसल, छाछ की तासीर ठंड़ी होती है, जो माइंड को रिलैक्स रखने में मदद कर सकता है।
टॉप स्टोरीज़
नींबू पानी में मिलाएं शहद
नींबू पानी के साथ शहद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में नींबू पानी पीने से बॉडी हाईड्रेटेड रहती है, साथ ही यह पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर नींबू पानी का सेवन शहद के साथ किया जाए, तो यह शरीर का तापमान कम करने में मददगार हो सकता है। गर्मियों में लू लगने की समस्या सबसे ज्यादा होती है, ऐसे में नींबू पानी और शहद का मिश्रण शरीर की गर्मी कम करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़े- शहद खाने का सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट से
दूध में मिलाएं शहद
दूध में मिलाकर शहद का सेवन करना एक हेल्दी ऑपशन है। अगर आप चीनी छोड़ने के लिए कोई हेल्दी ऑपशन ढ़ूढ़ रहे हैं, तो ऐसे में शहद और दूध का मिश्रण सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दूध में शहद का सेवन करना न सिर्फ पाचन के लिए बेहतर है, बल्कि इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पियें
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना किसी भी फिटनेस फ्रिक के लिए मनपसंद ड्रिंक हो सकता है। यह मिश्रण शरीर की अत्यधिक चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। रोज नियमित रूप से गुनगुने पानी में शहद लेने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़े- रात में शहद खाकर सोने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे
दांतों पर लगाएं
दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी शहद फायदेमंद माना जाता है। शहद को दातों पर लगाने से दांतों के इन्फेक्शन से राहत मिल सकती है।