जानें जेल, मूस, क्रीम और लिक्विड फाउंडेशन का काम क्या है? पूरी जानकारी है यहां

आज के सामय में लड़कियां केवल उन फाउंडेशंस को चुनती हैं जो उनकी त्वचा के लिए सही हों। ऐसे में जानतें हैं कि फाउंडेशन के इस्तेमाल का सही तरीका...

Garima Garg
Written by: Garima GargUpdated at: Dec 12, 2020 12:13 IST
जानें जेल, मूस, क्रीम और लिक्विड फाउंडेशन का काम क्या है? पूरी जानकारी है यहां

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आजकल मार्केट में न जानें कितने तरह के फाउंडेशन मौजूद हैं। लेकिन लड़कियां केवल उन फाउंडेशंस का चुनाव करती हैं जो उनकी त्वचा के लिए सही हों। वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी होते हैं जो किसी की सलाह पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। वे इस बात से अंजान होते हैं कि क्या वो फाउंडेशन उनकी स्किन टोन के साथ मैच कर रहा है या नहीं। 

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो क्रीम और फाउंडेशन को एक ही समझते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो बता दें कि ये लेख आपको लिए हैं। मार्केट में क्रीम, मूस, लिक्विड, जेल, क्रीम-टु-पाउडर आदि फाउंडेशंस मौजूद हैं। बस जरूरत है उन फाउंडेशंस को अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनाव करने की। बता दें कि इन फाउंडेशंस को लगाने का तरीका एकदम अलग होता है। लोग इंस्ट्रक्शंस पढ़ने के बाद भी इन्हें लगाने के तरीके को नहीं समझ पाते। ऐसे में  आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन सा फाउंडेशन कब इस्तेमाल किया जाता है और कैसे किया जाता है? पढ़ते हैं आगे...

foundation uses

क्रीम फाउंडेशन का इस्तेमाल

इस फाउंडेशन को हर स्किन टोन पर लगाया जा सकता है। बता दें कि यह फाउंडेशन कॉम्पैक्ट फॉर्म में आता है। यही कारण होता है कि इसे लगाने के बाद इसे ठीक प्रकार से ब्लेंड करने की जरूरत होती है। इसके प्रयोग से त्वचा को वेलवेटी लुक दिया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए स्पंज की मदद ली जा सकती है।

मूस फाउंडेशन का उपयोग

इस फाउंडेशन को व्हिप्ड फाउंडेशन के नाम से भी जानते हैं। यह ट्यूब या बोतल के फॉर्म में आता है। इसके प्रयोग से चेहरे पर मीडियम से लेकर फुल फिनिशिंग दी जा सकती है। इसका इस्तेमाल से चेहरे पर हल्केपन का एहसास होता है साथ ही यह आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल सभी तरह की त्वचा पर किया जा सकता है। इसे कॉटन या स्पंज की मदद से ही चेहरे पर लगाएं। साथ ही इशके साथ किसी क्रीम का भी इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें-डार्क स्पॉट्स ने खराब कर दिया आपका चेहरा? एक्सपर्ट से जानें स्किन के काले दाग-धब्बों को हटाने के लिए 10 उपाय

foundation uses

लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल

इसके इस्तेमाल से चेहरा बेहद हल्का और नैचुरल दिखता है सामान्य तौर पर यह क्रीम लिक्विड फॉर्म में होता है। इसके अंदर पहले से ही मॉइस्चराइजर शामिल होता है। ऐसे में यह रूखी त्वचा के लिए बेहद उपयोगी है। इसे लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है। इसके अलावा इसका उपयोग बाकी स्किन टोन पर भी किया जा सकता है।

जेल फाउंडेशन का इस्तेमाल

जेल फाउंडेशन के इस्तेमाल से आकर्षक लुक दिया जा सकता है। लेकिन अगर आपके चेहरे पर पिग्मेंटेशन दाग धब्बे हैं और आप उन्हें ढ़कने के लिए इस फाउंडेशन का उपयोग करते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प नहीं है। इसके इस्तेमाल से फाइन लाइंस छिप जाती हैं लेकिन यह जल्दी सूखने वाला होता है इसलिए इसे तुरंत चेहरे पर सही ढंग से लगाने की जरूरत होती है। टीनएजर्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि इसके प्रयोग से ट्रांस्पेरेंट लुक और फिनिशिंग प्रदान की जा सकती है और यह त्वचा में आसानी से ब्लेंड हो जाता है।

इसे भी पढ़ें-चेहरे का रूप-रंग निखारने में आपके बड़े काम आएंगे ये 5 फल और सब्जियां, जानें कैसे करें प्रयोग

क्रीम-टू-पाउडर फाउंडेशन का प्रयोग

इसके इस्तेमाल से चेहरे को पाउडरी फिनिशिंग मिल जाती है। वैसे तो ये क्रीम के फॉर्म में होता है लेकिन उसके बावजूद इसे लगाने के बाद पाउडरी फील दिया जा सकता है। इसे लगाने से ऐसा लगता है कि मानों आपने अपने चेहरे पर पाउडर लगाया हो। ध्यान दें कि जो लोग इसका इस्तेमाल झुर्रियां, सूखी त्वचा, लाइंस आदि को छिपाने के लिए करते हैं उनके लिए ये विकल्प उपयोगी नहीं है। ऐसे में इसका इस्तेमाल थोड़ा सोच समझकर ही करना चाहिए।

नोट- किसी भी फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन टोन समझें। 

Read More Articles on Grooming in Hindi

Disclaimer