Doctor Verified

गैंग्लियन सिस्ट (हाथों या पैरों पर गांठें) की शुरुआत कैसे होती है? डॉक्टर से जानें

गैंग्लियन सिस्ट में आपके हाथ के जोड़ पर एक गांठ बन जाती है। आगे जानते हैं गैंग्लियन सिस्ट क्या होती है और कैसे बनती है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
 गैंग्लियन सिस्ट (हाथों या पैरों पर गांठें) की शुरुआत कैसे होती है? डॉक्टर से जानें


शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। कई बार आपने महसूस किया होगा कि आपके हाथ या पैरों में गांठ बन जाती है। अक्सर, यह गांठ अपने आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन, कुछ मामलों में गांठ बनने के बाद उसमें दर्द होने लगता है। इस स्थिति में व्यक्ति को हाथ से काम करने में हल्का दर्द बना रहता है। आज इस लेख में आपको गैंग्लियन सिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, जब आपके हाथ या पैर की त्वचा के नीचे गांठ बन जाती है, तो इसको गैंग्लियन सिस्ट कहते हैं। इस गांठ में लिक्विड भरा होता है, जो छूने में दर्द कर सकता है। कुछ लोगों के हाथों पर यह मटर के दाने के आकार की, तो कुछ लोगों के हाथ में यह एक गोल्फ की बॉल के आकार तक बड़ी हो सकती है। यह गांठ मुख्य रूप से हाथों के जोड़ पर देखी जाती है। आगे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एंड स्पाइन विभाग के कंसल्टेंट ऑथोपेडियेटिक्स डॉक्टर यश गुलाटी से जानते हैं कि गैंग्लियन सिस्ट शरीर में किस तरह शुरु बनता है। साथ ही, गैंग्लियन सिस्ट के कारणों के बारे में भी विस्तार से जानेंगे। 

गैंग्लियन सिस्ट शरीर में किस तरह शुरु होता है? - How Ganglion Cyst Occurs In Body In Hindi 

गैंग्लियन सिस्ट आपकी त्वचा के ठीक नीचे एक छोटी और तरल पदार्थ से भरी गांठ होती है। वैसे, तो इसके होने के मुख्य कारणों का पता नहीं लगा है। लेकिन, अधिक रिसर्च से पता चलता है कि यह गांठ शरीर में तब बन सकती है जब आपके टेंडन या जोड़ को ढकने वाले टिश्यू में दरार आ जाती है। इससे टिश्यू फूल जाते हैं और त्वचा के नीचे एक थैली सी बन जाती है। गैंग्लियन सिस्ट का दूसरा नाम बाइबिल सिस्ट है।

गैंग्लियन सिस्ट मुख्य रूप से आपके हाथ या पैरों के जोड़ पर उभरता है। सिस्ट के पास के जोड़ के हिलने से इसमें सूजन बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति को परेशानी होने लगती है। डॉक्टर के मुताबिक यह समस्या कैंसर का कारण नहीं होती है। यह आपकी कलाई, उंगली के जोड़, पैरों के ऊपरी हिस्से व पैरों की उंगलियो में हो सकता है। कई बार यह सिस्ट इतने छोटे होते हैं कि आपको यह किसी दाने की तरह लग सकते हैं। 

ganglion cyst causes

गैंग्लियन सिस्ट में क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं? Symptoms Of Ganglion Cyst In Hindi 

  • यह गांठ किसी भी उम्र के महिला व पुरुष को किसी भी समय हो सकती है। 
  • सूजन के साथ यह गांठ उभर सकती है। 
  • शुरुआत में सिस्ट का आकार छोटा होता है, जो आगे चलकर बढ़ सकता है। 
  • इस सिस्ट को छूने में दर्द महसूस होता है। 
  • हाथ या पैर को हिलाने में व्यक्ति को हल्का दर्द महसूस हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें : हाथ में गांठ होने पर क्या करें? जानें इलाज

गैंग्लियन सिस्ट का इलाज कई तरह से किया जा सकता है। डॉक्टर सिस्ट के तरल को सुई की मदद से बाहर कर उसके आकार को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं। यदि, व्यक्ति के सिस्ट में तेज दर्द हो रहा है, डॉक्टर सर्जरी का विकल्प चुन सकते हैं। गैंग्लियन सिस्ट के शुरुआती इलाज में डॉक्टर मरीज को एंटी-इफ्लेमेटरी दवाएं दे सकते हैं। गैंग्लियन सिस्ट में दर्द होने पर आप इसे अनदेखा न करें, इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

Read Next

आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं ये 5 गलतियां, जवां दिखना चाहते हैं तो बचें इनसे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version