पार्टी में जानें से पहले बालों को खास लुक देने के लिए पार्टी कर्ल्स का प्रयोग कर सकती हैं। यह बनाने में आसान होने के साथ आपको खूबसूरत लुक भी देते हैं। पार्टी में ग्लैमर कर्ल्स आपको खास बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। अगर आपके बाल स्ट्रेट हैं तो उन्हें ग्लैमर टच दीजिए। आप खुद से कैसे पार्टी कर्ल्स कैसे कर सकती हैं। यह जानने के लिए स्टेप बाई स्टेप सही तरीके से यहां दिये टिप्स को फॉलो कीजिए और बन जाइए परफेक्ट पार्टी गर्ल।
पार्टी के लिए कर्ल करने के उपाय
- कंघे के पीछे वाले हिस्से से पार्टिग करें। जरूरी नहीं कि पार्टिग एकदम स्ट्रेट हो। साइड या डायगनल पार्टिग फुल कर्ल्स के लिए ठीक होती है।
- बालों को पीछे से कर्ल करना शुरू करें। टेल कोम्ब की सहायता से जिगजैग सेक्शन बनाएं। इस तरह से कर्ल्स नेचुरल लगेंगे।
- हीट प्रोटेक्टर लें और बालों का छोटा सेक्शन उसके चारों ओर लंबाई में लपेटें। एक के ऊपर एक स्टाइल में न लपेटें। इस प्रकार लपेटें कि हीट प्रोटेक्टर पर नीचे से ऊपर तक आपके बालों का पूरा सेक्शन आ जाए। कुछ सेकंड के लिए रुकें। फिर हटा कर बालों की लट को यूं ही छोड दें।
- जब सारे बाल कर्ल हो जाएं फिर उन्हें उंगलियों से हिलाएं, ताकि नेचुरल इफेक्ट दें। अपने हाथों को बालों के सिरों से नीचे तक हिलाएं। हेयर स्प्रे डालकर सेट करें।
खास टिप्स
टाइटली कर्ल इफेक्ट देने के लिए छोटे-छोटे बालों से सेक्शन बनाएं। बडे सेक्शन से ढीले और हल्के कर्ल्स बनेंगे। बालों को कर्ल करने के लिए ऊपर दिए गए टिप्स के अलावा अन्य कुछ और उपाय भी है जिन्हें आप आसानी से अपना कर बालों को कर्ल कर सकती हैं जानें उनके बारे में विस्तार से-
टॉप स्टोरीज़
- बालों को शैम्पू करें और उन्हें कंघी की मदद से अंदर की ओर ब्लो ड्राय करें। अगर कर्ल करने में आपको परेशानी आ रही है तो आप इसके लिए सीरम, बॉबी पिन और हेयर स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप फोम रोलर खरीद सकती हैं और उससे गीले बालों को ऊपर की ओर मोड़ कर कस के बांध लें। नीचे के बालों के लिए बड़े रोलर का प्रयोग करें और आगे के बालों के लिए छोटे रोलर का प्रयोग करें। इसके बाद ब्लो ड्राय करें और सावधानी से उन्हें निकाल कर क्लिप या पिन लगा कर बालों को सेट कर लें।
- अगर आपको लचकदार कर्ल बाल चाहिए तो हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हुए बालों को वेवी लुक दें। आप इस हेयरस्टाइल बिना परेशानी के कर सकती हैं।
- अगर बाल छोटे हैं तो उन्हें ब्लो ड्रायर, कंघी और छोटे रोलर की मदद से कर्ल किया जा सकता है। आप चाहें तो पेपर स्ट्रिप के इस्तेमाल से भी यह काम कर सकती हैं।
- कोमल बालों के लिए आपको सॉफ्टनर का इस्तमाल करना चाहिए। अगर आपको अपने कर्ल कोमल और मुलायम बनाने हों तो अमोनिया बेस्ड और हार्ड शैम्पू का प्रयोग बिल्कुल न करें।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Hair Style in Hindi