कैसे बनाएं वेज काठी कबाब

वेज काठी कबाब खाने के लिए बाहर जाने की क्या जरूरत जब घर पर ही बनाना हो आसान। जी हां, वेज काठी कबाब की इस आसान विधि को जानें और घर पर ही बनाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
कैसे बनाएं वेज काठी कबाब


रोज-रोज दाल-रोटी खाते-खाते भी मन ऊब जाता है। इसलिए कुछ नया ट्राई करना चाहिए। लेकिन क्या ये सोचकर दिमाग परेशान हो जाता है। आजकल कबाब का चलन जोरों पर है।

अकसर देखा गया है कि कबाब का नाम आते ही लोग नॉन वेज के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कबाब को हम वेज के रूप में भी बनाते हैं। इसका स्वाद इतना लजीज होता है कि लोग इसे चखने के लिए रेस्तरां और ढाबों में जुटते हैं। लेकिन अब आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। जी हां, हम बताएंगे कि यह घर पर कैसे संभव है। आज हम आपको बताते है वेज काठी कबाब की विधि। जिसे बनाना बहुत ही आसान है। हमारा दावा है कि आप एक बार इसे ट्राई करेंगे तो हमेशा इसे अपने घर में बनायेंगे। लीजिये पेश है आप सबके लिए वेज-काठी कबाब।

veg kathi kabab recipes

सामग्री:

1 या 2 रुमाली रोटी, 50 ग्राम कसा हुआ पनीर, 5 ग्राम शिमला मिर्च जूलियन की हुई, 10 ग्राम पत्तागोभी जूलियन की हुई, 5 ग्राम प्याज कटा हुआ, 10 ग्राम मसाला पाउडर, स्वादानुसार नमक, 25 मिली. वेजटेबल ऑयल।

 

veg kathi kabab in hindi

विधि:

  • तेल गर्म करें। प्याज डालकर भूनें। शिमला मिर्च पत्तागोभी डालकर भूनें।
  • गरम मसाला, पनीर, नमक डालकर चलाते हुए भूनें। रुमाली रोटी को फैलाएं और उसमें पनीर मिश्रण भरकर फोल्ड करें।
  • मैदे में थोडा सा पानी मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें उसकी सहायता से कोनों को भी बंद कर दें।
  • एक पैन में तेल गरम करें और काठी कबाब को सुनहरा करें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।

 

 

Image Courtsey maxresdefault, chezsuchi.com

Read Next

स्‍वाद से ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है सेहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version