अक्सर लोग इस बात के बीच में कनफ्यूज रहते हैं कि गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है या फिर ठंडे पानी से। हालांकि हम में से कुछ लोग ऐसे हैं, जो मौसम के अनुकूल इसका चयन करते हैं। ठंड में गर्म पानी और गर्मी में ठंडे पानी को चुनते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग हैं, जो गर्मी हो या सर्दी अपने विकल्प को नहीं बदलते। जबकि देखा जाए, तो ठंडे और गर्म पानी दोनों से नहाने के अपने अलग-अलग फायदे हैं। लेकिन यहां आप जानिए कि आयुर्वेद आपको क्या सलाह देता है।
ठंडे पानी से नहाने के फायदे
यहां ठंडे पानी से नहाने के कुछ फायदे दिए गए हैं:
- ठंडे पानी से नहाने से आपके तंत्रिका को उत्तेजित करने और आपको सुबह की एक फ्रेश शुरुआत करने में मदद मिलती है। ठंडे पानी से नहाने से आपको आलस को दूर भगाने में भी मदद मिलती है।
- इसके अलावा, ठंडे पानी से नहाने से बीटा-एंडोर्फिन जैसे डिप्रेशन-बीटिंग रसायन रिलीज होते हैं, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। इस प्रकार ठंडे पानी से नहाना आपको डिप्रेशन या स्ट्रेस फ्री रहने में मदद कर सकता है।
- ऐसा माना जाता है कि पुरूषों के लिए ठंडे पानी से नहाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे उनमें टेस्टोस्टेरोन के रिलीज को उत्तेजित करके प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
- यह फेफड़ों के कार्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। ठंडा पानी आपकी इम्युनिटी बूस्ट करने और सेल्स के उत्पान में बढ़ावा देता है, जो संक्रमण से लड़ने में मददगार हैं।
इसे भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर है ये आयुर्वेदिक चाय, शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को रखती है शांत
गर्म पानी से नहाने के फायदे
गर्म पानी के फायदे कुछ तो आप जानते ही होंगे, लेकिन यहां आप गर्म पानी से नहाने के कुछ अन्य फायदे भी जान लें।
- ऐसा माना जाता है कि गर्म पानी बैक्टीरिया और वायरस को मारने में मदद करता है। यही वजह हे कि अक्सर लोग गर्म पानी से नहाते हैं, जिससे शरीर की अच्छे से सफाई हो जाए।
- गर्म पानी से नहाने से आपके मांसपेशियों का दर्द दूर होता है और लचीलेपन में सुधार होता है। गर्म पानी से नहाने से एक तरह से आपकी मांसपेशियों को सेक मिलता है, जिससे मांसपेशियों को आराम देने में भी मदद मिलती है।
- सर्दियों में गर्म पानी आपके गले-नाक और वायुमार्ग को साफ करने में मददगार है।
आयुर्वेद के अनुसार कैसे पानी से नहाना है फायदेमंद?
हालांकि गर्म और ठंडे पानी दोनों से नहाने के अपने अलग-अलग फायदे हैं, लेकिन आयुर्वेद की मानें, तो शरीर के लिए गर्म पानी और सिर के लिए ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद है। आपने बहुत से लोगों को कहते सुना होगा कि गर्म पानी आपके बालों के लिए अच्छा नहीं होता है। लेकिन आयुर्वेद मानता है कि बहुत अधिक गर्म पानी आपके बालों और आंखों दोनों के लिए अच्छा नहीं है।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स
इसके अलावा, यहां कुछ कारक दिए गए हैं, जिनके आधार पर आप नहाने के पानी का चयन कर सकते हैं:
1. उम्र के आधार पर
युवाओं के लिए ठंडे पानी से नहाना अच्छा है, जबकि बूढ़े और बच्चों के लिए गर्म पानी से नहाना ज्यादा बेहतर है। क्योंकि ठंडे पानी से नहाना, उन्हें बीमार बना सकता है।
2. बॉडी टाइप के आधार पर
यदि आप का बॉडी टाइप या शरीर का प्रकार या दोष पित्त है, तो आप ठंडे पानी से नहा सकते हैं। वहीं अगर आपके शरीर का प्रकार वात या कफ है, तो आप गर्म पानी से नहाएं।
इसके अलावा, यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो आप उसके आधार पर नहाने के पानी का चयन कर सकते हैं।
3. समय और मौसम
समय और मौसम को ध्यान में रखकर भी आप नहाने के पानी का चयन कर सकते हें। जैसे कि सुबह के समय ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद है। जबकि रात के समय नहाने के लिए गर्म पानी बेहतर है। ठीक इसी प्रकार ठंडे मौसम में गर्म पानी से नहाना ही बेहतर है।
Read More Article On Ayurveda In Hindi
Read Next
आयुर्वेद के अनुसार काली किशमिश खाने से मिलते हैं ये 5 स्वास्थ्य लाभ, कई गंभीर बीमारियां रहती हैं दूर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version