Doctor Verified

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 5 तरह के काढ़े, जानें रेसिपी

Kadha For Monsoon: मानसून में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचाव के लिए आप ये इन काढ़ों का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 5 तरह के काढ़े, जानें रेसिपी

Kadha For Monsoon In Hindi: बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत दिलाता हो, लेकिन स्वास्थ्य के लिए लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है। मानसून के दौरान कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण संक्रमण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम, डेंगू, मलेरिया और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का खतरा सबसे अधिक रहता है। ऐसे में, मानसून में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आप आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्स्क डॉ रितु चड्ढा बताती हैं कि काढ़ा पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 5 हेल्दी काढ़े की रेसिपी (DIY Kadha Recipes For Monsoon In Hindi) बता रहे हैं, जिनके सेवन से आप बीमारियों से बचे रहेंगे -

1. तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा 

सामग्री 

  • 2 कप पानी
  • 1 चम्मच काली मिर्च, दरदरी कुटी हुई
  • 1 चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
  • 1 चम्मच गुड़ 
  • 1 चम्मच देसी घी
  • 1-2 लौंग
  • तुलसी की कुछ पत्तियां

विधि 

  • एक भगौने या बर्तन में घी गर्म करें। इसमें लौंग, काली मिर्च, अदरक और तुलसी की पत्तिया डालें।
  • जब मसालों का चटकना बंद हो जाए, तो इसमें पानी और गुड़ डाल दें।
  • अब इस मिश्रण को 15-20 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।
  • इसे बीच-बीच में चलाते रहें। 
  • उसके बाद काढ़े को गर्म-गर्म ही पिएं।

2. अदरक का काढ़ा 

सामग्री 

  • 1 इंच टुकड़ा अदरक 
  • 10 तुलसी के पत्ते 
  • 2-3 काली मिर्च 
  • 1/4 चम्मच अजवाइन 
  • 1 चुटकी हल्दी 
  • 1/2 चम्मच शहद 
  • 1 चम्मच नींबू का रस

विधि

  • सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर उबाल लें। 
  • फिर इसमें अदरक, तुलसी, काली मिर्च, अजवाइन और हल्दी डालकर उबालें। 
  • जब काढ़ा आधा रह जाए, तो इसे छान लें। 
  • फिर इसमें थोड़ा नींबू का रस और शहद मिलाएं। 
  • दिन में दो बार इस काढ़े को पीने से सर्दी-खांसी और गले में दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Kadha-For-Monsoon

3. गिलोय का काढ़ा 

सामग्री 

  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 4-5 तुलसी के पत्ते
  • 4 गिलोय के पत्ते
  • 2 काली मिर्च 
  • 2 लौंग
  • एक छोटा टुकड़ा दालचीनी 
  • 2 कप पानी

विधि

  • एक पैन में 2 कप पानी डालकर गर्म कर लें। 
  • अब इसमें अदरक, तुलसी के पत्ते, गिलोय, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग डालकर उबालें। 
  • लगभग 5-7 मिनट बाद या जब पानी आधा रह जाए, तो इस इसे छानकर पिएं। 
  • दिन में 1-2 बार इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होगी और मौसमी बीमारियों से बचाव होगा।

4. अदकर और हल्दी का काढ़ा

  • 1 चम्मच बारीक कटा अदरक 
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 1/4 चम्मच दालचीनी
  • 2 इलायची
  • 4-5 तुलसी के पत्ते
  • 4 कप पानी
  • केसर के धागे
  • 1/2 चम्मच शहद

विधि

  • एक बर्तन में पानी डालकर गर्म करें। 
  • अब इसमें सभी सामग्रियों को डालकर उबाल लें।
  • लगभग 5 मिनट उबालने के बाद काढ़ा छान लें।
  • अब इसमें आधा चम्मच या स्वादानुसार शहद मिलाएं। 
  • इस काढ़े को गरमागर्म पी जाएं। 
  • दिन में 1-2 बार इस काढ़े को पीने से सर्दी-खांसी और बुखार से राहत मिल सकती है।

5. दालचीनी का काढ़ा 

सामग्री 

  • 1/2 चम्मच अदरक का पाउडर
  • 1/2 चम्मच सौंफ
  • 1/4 चम्मच दालचीनी का पाउडर
  • 1 लौंग
  • 2 कप पानी

विधि 

  • दालचीनी का काढ़ा बनाने के लिए एक पैन में 2 पानी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।  
  • अब इसमें सभी सामग्रियों को डालें और लगभग 10 मिनट तक उबलने दें। 
  • जब पानी आधा रह जाए तो, इसे गिलास में छानकर पिएं।
  • आप दिन में 2 बार इस काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम के अलावा पेट में दर्द की समस्या से भी आराम मिलेगा।

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए आप इन 5 तरह के काढ़ों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इनका सेवन करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

PCOS में झड़ते बालों को रोकने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, बालों होंगे घने और मजबूत

Disclaimer